जिमीकंद की चटनी - Yam Chutney Recipe

जिमीकन्द की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, फाइबर से भरपूर तासीर में गरम जिमीकन्द की चटनी सर्दी के मौसम में बनाकर फ्रिज में रखकर महिने भर तक उपयोग की जा सकती है.
Read - Yam Chutney Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Elephant Yam Chutney
- जिमीकंद - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
- नमक - 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- नींबू - 1 रस निकाल लीजिये.
विधि - How to make Suran Chutney
जिमीकंद को छीलकर छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए. अच्छी तरह धोकर कुकर में उबाल लीजिए. 1 सीटी आने पर गैस धीमी कर दीजिए और धीमी आंच पर 2 मिनिट ओर उबलने दीजिए. प्रेशर खतम होने पर जिमीकंद को कुकर से निकाल कर छलनी में रख लीजिये.
जिमीकन्द से सारा पानी निकलने और जिमीकंद को ठंडा होने के बाद प्याले में निकाल कर मैशर की मदद से अच्छी तरह से मैश कर लीजिए. इसमें तेल, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन, अदरक का पेस्ट, हींग और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए.\

जिमीकंद की चटनी तैयार है. चटनी को अभी भी खाया जा सकता है, लेकिन इसका असली स्वाद 3 दिन के बाद मिलेगा, जब सारे मसाले इसमें अच्छे से जज़्ब हो जायेंगे. चटनी को 2-3 दिन के लिए धूप में रख दीजिए और अगर धूप न हो तो आप इसे कमरे में ही रखे रहने दीजिए.
चटनी को कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. 10-12 दिन तक इस चटनी का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो 2-3 महीनों तक इसे उपयोग में ला सकते हैं. जिमीकंद की चटनी को चपाती, परांठे या पूरी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चटनी में हींग की जगह 10 -12 लहसन की कली बारीक काट कर या कूट कर बारीक करके डाला जा सकता है.
जिस कन्टेनर में चटनी भर कर रख रहें हैं, उसे उबलते पानी से धोइये और धूप में सुखा लीजिये.
कमेंट (12)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रामबाबू जी, इसे उबाल कर, उसका पानी निकाल देने से उसकी खुजली कम हो जाती है, और अचार में मसाले नीबू तेल के साथ ये बिलकुल खतम हो जाती है, बहुत अच्छी चटनी लगती है. जाता है.
maine yam chutney banayi per 1 din mein hi usmein bhusi (stale) hui smell aane lagi.....ab kya karen?
निशा: रूबी जी, जिमीकन्द को सूरन और यम कहा जाता है.
निशा: शुक्ला जी, कुछ जिमीकन्द छोटे फल में खुजली होती है, उसे नीबू के पानी में उबाल कर पानी हटा दें, उसकी खुजली दूर हो जाती है.
निशा: सोनाली जी जिमीकन्द (yam) कहते हैं. ये सब्जी वालों के पास मिल जाता है.