आंवला जैम Gooseberry Jam Recipe - Amla Jam Recipe

अपने अन्दर विटामिन सी को प्रचुरता से समेटे आंवला शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढाता है. आंवले से आप जैम (Gooseberry Jam) भी बना सकते है जो बहुत आसान और कम समय में बन जाता है, लेकिन स्वादिष्ट बहुत होता है. गर्मियों के आने से पहले आंवला जैम (Amla Jam ) बनाकर रख लीजिये और गर्मियों में अपने परिवार को रोजाना कम से कम 1 छोटी चम्मच आंवला जैम अवश्य दीजिये.
- Read this post in English - Amla Jam Recipe video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Jam
- आंवला - 500 ग्राम (15 -18)
- चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- छोटी इलाइची - 4 -5
- दाल चीनी - 2 टुकड़े
विधि - How to make Gooseberry Jam
अच्छे आंवला लीजिये. आंवलों को 2 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये.
किसी बर्तन में एक कप पानी में आंवला डुबा कर आग पर रखिये, बर्तन को अच्छी तरह ढक दीजिये, धीमी आग पर आंवले को नरम होने तक पका लीजिये (प्रत्येक 5 मिनिट बाद आंवले चैक कर लीजिये, नरम होने तक आंवले पकाइये, अगर आप महसूस करते हैं कि आंवले में पानी खतम हो रहा है तब आंवले में थोड़ा पानी और डाल सकते है).
आंवले को छलनी मैं डालिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये (इस पानी को दाल या सब्जी में डाल कर काम में लिया जा सकता है). आंवले ठंडे होने पर, बीज हटा कर फांके बना लीजिये.
आंवले की फांकों को मिक्सर से पीस लीजिये.

स्टील की कढ़ाई मे आंवले का पेस्ट डालिये, चीनी डालकर मिलाइये और मीडियम आग पर पकाने के लिये रखिये, लगातार चमचे से चलाते रहिये. चीनी घुलने के बाद, आंवले के पेस्ट का कलर बदलने लगता है.
थोड़ा थोड़ा पेस्ट लेकर टैस्ट करते रहिये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, मिश्रण ऊंगली पर चिपकने लगे और बिलकुल जैम जैसा गाड़ा हो जाय. आग बन्द कर दीजिये.
इलाइची छील लीजिये, इलाइची के दाने और दालचीनी को बारीक कूट कर पाउडर बनाकर जैम में मिला दीजिये. स्वादिष्ट और स्वास्थ्य रक्षक आंवला जैम तैयार है.
आंवला जैम (Amla Jam ) को कांच या प्लास्टिक की बोटल में भर कर रख लीजिये और साल भर तक आंवला जैम खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 27:
निशा: लीना, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: पाइन एपल का जैम सोमवार तक प्रस्तुत करने की कोशिश करती हूँ.
Could you please give us recipe for ginger candy (adrak ki candy)?
निशा: दीपिका, यहाँ इतनी मात्रा में गुलाब के फूल कहां मिलते है की इनका गुलकंद बनाया जा सके! यदि मिले तो मैं अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: प्रिया, चीनी कम होने से या जैम पूरी तरह न पकने से एसा हो जाता है, आप जैम में थोड़ी चीनी और डालकर और पका लीजिये, वह नहीं खराब होगा.
निशा: रीता, ताजा हरे आंवले से जैम बनाया जाता है.
निशा: अनु, बिलकुल उसी तरह से फ्रोजन आंवले का जैम बना सकते हैं.
निशा: सीमा, मैं जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: राम, आंवले को धूप में सुखाइये और छोट टुकड़े करके सुखाइये, रात के समय भी हवा में खुले ही रहने दे, आंवले अच्छी तरह सूख जायेंगे.
निशा: शाक्षी, आंवला कच्चा खाना सबसे ज्यादा फायदेमन्द है, आंवले को आप किसी भी तरह खायें यह हमेशा फायदेमन्द है, आंवले के जैम को जैम ही कहते हैं.
निशा: शगुन, किसी भी चीज को 3-4 बार पढ़िये, पूरे ध्यान से बनाइये, आप उसे बहुत अच्छा बना सकती हैं.
निशा: शगुन, आंवला जैम को आप ब्रेड, रोटी परांठे किसी के साथ खा सकते हैं.
निशा: सरिता,यदि आंवले का जैम अच्छी तरह पकाया हुआ है तब आप इसे फ्रिज से बाहर रखकर 4 महिने तक खा सकते हैं, जैम को फ्रिज में रखकर 1 साल भी खाया जा सकता है.
निशा: रीता, कुकर में आंवले एक सीटी में एकदम हलवा हो जायेंगे.
निशा: शुभांजली, आंवला पाउडर के लिये तो बाजार में मिलने वाला सूखे आंवले लेकर पीस लीजिये
निशा: नजिमा, चाशनी गाढ़ी होने से वह गुलाव जामुन के अन्दर नहीं जाती, उसे 1 तार की चाशनी बनाया जाता है, आप गाढ़ी चाशनी में 1-2 टेबल स्पून पानी डालकर उसे ठीक कर सकती हैं.
निशा: सविता, आप इसे फ्रिज में रख सकती है, जैम खराब नहीं होगा.
निशा: सविता, ये खराब नहीं होगा.