आंवले का अचार Amla Pickle Recipe
Latest Video at YouTube Channel

Amla (Gooseberry) Pickle Recipe, Amla Achar Receipe . आंवला अचार, चटनी या मुरब्बा किसी भी रूप में यह स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी है. इसमें आइरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आज हम आंवले का अचार (Amala Pickle) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pickle
- आंवले - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - 200 ग्राम
- हीग - 1/4 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
- मैंथी के दाने - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 50 ग्राम (4 छोटे चम्मच)
- हल्दी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच से कम
- पीली सरसों - 4 छोटे चम्मच (मोटी मोटी पिसी हुई)
- सोंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Amla Pickle Recipe
अचार के लिये अच्छी किस्म के आंवले लीजिये. आंवले को साफ पानी से धोइये. किसी बर्तन में आंवले डाल दीजिये और 1 1/2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने के बाद, धीमी गैस पर इतने नरम होने तक पकने दीजिये कि इनकी फाके की जा सकें, गैस बन्द कर दीजिये.
आंवले से पानी हटा दीजिये, ठंडा होने के बाद उनके फाकें अलग कर लीजिये, गुठली निकाल कर अलग कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल अच्छी तरह गरम हो जाय. गैस बन्द कर दीजिये. हींग और मैथी के दाने, अजवायन डाल दीजिये. 1-2 बार चमचे से चला कर भूनिये, हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों ओर नमक डाल कर मसाले को चमचे से मिला दीजिये. इस मसाले में आंवले डालिये. मसाला और आंवले अच्छी तरह मिला दीजिये. आंवले का अचार तैयार है.
अचार को ठंडा होने के बाद किसी भी कांच के कन्टेनर में भर दीजिये. 3-4 दिन तक हर रोज आंवले के अचार को साफ और सूखे चमचे से ऊपर नीचे कर दें. आंवले के अचार को आप पहले दिन से ही खा सकते हैं, लेकिन चार दिन में सारे मसाले आंवले के अन्दर तक चले जायेंगे, मसालों का स्वाद भी बढ़ जायेगा. अचार अधिक स्वादिष्ट लगेगा. अचार को लम्बे समय तक रखने के लिये, आंवले तेल में डुबे रहना चाहिये.
आंवले का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बना है. साल भर तक अपने खाने के साथ आंवले के अचार को कभी भी निकालिये और खाइये.
सुझाव:अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 73:
.
thank you.
निशा: धूप में रखने से अचार खराब नहीं अच्छे होते हैं, अगर अचार तेल में डूबा रहे तब तो खराब होना ही नहीं चाहिये.
THANKS.
i Prepared Amla Pickel and thats very teasy
Thanks A Lot
Amale ka kadvapan kaise door hoga.
निशा: संगीता, आंवले का स्वाद तो कसैला होता है, अचार बनने के 10-12 दिन ये कसैला पन कम हो जाता है.
dekh kar to mera man aisa kar raha hai isse nikal kar kha jauo
I want to ask you either this pickle is in good condition or not . Actually i was about to throw but once thought y not first ask to you . I heard about lemon pickle that if it is old it is more haelthier but i don't know about amla. Pls reply either my amla pickle is good or not
निशा: सीमा, आंवले का अचार किसी भी तरह डाला जाय ये काला हो ही जाता है, तेल में डुबा हुआ अचार है, फंगस नहीं हैं तब अचार पूरी तरह खाने योग्य है.
निशा: आंवले किसी भी रूप में खाये जाये वे हमेशा ही पष्टिक हैं.
निशा: रक्षा, तेल गरम करके डाला जाय तो ज्यादा अच्छा है, तेल डालने के बाद धूप लगाने की आवश्यकता तो नहीं है, अगर आप अचार को समय समय पर धूप दिखाती रहें तो अचार अधिक दिन तक अच्छे रहते हैं.
Raj
bata dijiye.
निशा: रागिनी, आंवले के अचार में मस्टर्ड पाउडर प्रयोग में लाइये.
निशा: रागिनी, आंवला स्वाद में कसेला होता है, हर कोई इसका स्वाद पसन्द नहीं करता, 1 पीस एक बार में खाइये ये थोड़ा कम ही खाया जाता है, आपने अचार तो ठीक बनाया उससे कोई प्रोब्लम नहीं है.
निशा: भारती, आंवले का स्वाद कसैला ही होता है, मुरब्बा के लिये बड़े आकार का पका हुआ आंवला अच्छा रहता है, लेकिन आप परेशान न हो, आंवले चाशनी में पड़े रहने से कुछ दीन मीठे हो जाते हैं.
Kya mai amle ke saath hari mirch bhi acchar me daal sakti hu.
निशा: लक्ष्मी, जी डाल सकती हैं, अचार को ज्यादा दिनों तक अच्छा रहने के लिये अचार को तेल में डुबा कर रखें.
निशा: लक्ष्मी, ढक्कन लगे ही धूप में अचार को रहने दें.
निशा: डौली, अचार को तेल में डुबा कर रखिये, गीला चमचा अचार में कभी मत डालिये, अचार को समय समय धूप में रखती रहें, अचार लम्बे समय तक चलते हैं.
bnana btaya hai.dhanywad.
निशा: नीरू, अचार को जिस कन्टेनर में भर कर रखना है, उसे उबलते पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, धूप में सुखाइये, अचार आप 15 दिन तक कम तेल में रखकर खा सकेंगे, अधिक दिन तक अचार को रखने के लिये अचार को तेल डुबाकर रखिये.
निशा: शगुन, ये धूप पर डिपेन्ड है कि आंवले कितनी देर में सूखे, आंवले आप इतने सुखा लीजिये कि केन्डी हल्की मुलायम रहे.
निशा: शगुन अचार को सूखे चमचे से ऊपर नीचे कर दीजिये, यदि नमक कम हो तो थोड़ा और डाल दीजिये.
निशा: शगुन, अचार के लिये, आंवले उबाल कर पानी में से निकाल कर, 1-2 घंटे छलनी या सूती कपड़े पर फैला दीजिये, पानी सूख जाय, धन्यवाद.
ke nusar achar me oil be dala lekina fira be ghaldi kharab ho gaya yesa kyu?
निशा: श्रद्धा, अचार अगर तेल में डूबा रहे तो सालों तक भी खराब नहीं होते, अचार में सबसे मुख्य बात कि उसमें के हाथ या गीले चमचे बिलकुल नहीं डाले जायं.
Please reply
I have microwaved 250 grams of Aawla pieces for 2 minutes.
I have made sugar syrup of 15 tsf of sugar.
I will crush them in mixer grinder together.
I will sieve it.
I will refrigerate it.
I will add water in glass befrore serving it.
Is it okay?
निशा: अनिल जी बिलकुल सही है, ठंड के मौसम में पानी गरम ले तो और भी ज्यादा अच्छा है.
.
निशा: नम्रता, बिना उबाले भी अचार बनाया जाता है.
thanks a lot
निशा:अंजू, धूप में सुखाने की आवश्यकता तो नहीं है, लेकिन अचार को आप तेल में डुबाकर रखेंगी तब अचार 1 साल तक खाया जा सकता है.
I prepared the awla jam as per your procedure and fine. In the same can i prepare the pickle. I wamnt to prepare in the following way:
Boil the awla in microwave without water and follow your procedure but i want to mesh the awla so that it will take less space and less oil to cover it to reduce the any chance to by spoiled and can be eaten in the same instant.
Can I add the garlic paste in it
Please Comment
निशा: राजपूत जी, मीठा जैम बना रहे हैं, तब लहसन का टेस्ट उतना अच्छा नहीं लगेगा.
please guide us.
निशा: ममता, कैसी भी नमी के कारण अचार जल्दी खराब हो जाते हैं, अचार को 1-2 दिन में ऊपर नीचे करती रहें, क्यों कि अचार में ऊपर तेल नहीं रहता, तो अचार के ऊपर फफूद नहीं आती. अचार को लम्बे समय तक चलाने के लिये अचार में इतना तेल डाल दें कि अचार तेल में डूबा रहे.
.
निशा: श्रृ्ध्दा, कच्चे आंवले से भी अचार अच्छा बनता है, जल्दी नहीं खराब होता, लेकिन आंवले को थोड़ा सा गरम तेल में फ्राई करके, 5 मिनिट ढककर रखें तो आंवले थोड़े नरम हो जायेंगे.
निशा: अम्रिता, आंवले का अचार बिना उबाले भी बनाया जा सकता है.
nisha ji, agar amle ke achar ko sara saal rakna ho to kon si vidi say banaye koyoke kuch samay bad to achar to kala pad jayega. Achar ko kala padnay say roknay ke liya kya karna hoga.
Thanks
amit
निशा: किरन, अचार को तेल में डुबा हुआ रखें. अचार को सूखी साफ चम्मच से निकालें, अचार को समय समय पर धूप में भी रखती रहें, अचार नमी मिलने पर जल्दी खराब हो जाते हैं.
निशा: शिम्पी, जी हां राई या सरसों में से कुछ भी डाल सकते हैं.
निशा: अदरक का अचार वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: विनय, आप परेशान मत होइये, अचअर अच्छा बनेगा, अधिक दिन तक अचार को चलाने के लिये, अचार को तेल में डुबा कर रखना होगा.
निशा: विनय, तेल अचार में डूबा रखा हो तो साल भर चल जाता है.
निशा: स्वीटी अचार में पानी तो होना नहीं चाहिये, अचार को 2 -3 दिन धूप में रख दीजिये. अचार में सीट्रिक एसिड या सोडियम बेन्जोएट की आधा छोटी चम्मच डालकर मिला दीजिये, अचार बहुत दिनों तक खराब नहीं होता.