आंवले फ्राई – Amla Fry Recipe

आंवला (Avla) न सिर्फ विटामिन सी का स्रोत है. यह पाचन क्रिया को सही करता है बल्कि आयुर्वेद के अनुसार तो यह शरीर के साथ साथ दिमाग के लिये भी गुणकारी है. आप सामान्य तरीके से आंवला फ्राइ करके भी भोजन के साथ अचार चटनी की तरह उपयोग में ला सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
- आंवले - 250 ग्राम (6-7 आंवले)
- हरी मिर्च - 4-5
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मेथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
विधि
आंवलों को धो कर, काट लीजिये, गुठली को निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च धोइये डंडिया हटाइये, और काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा, अजवायन और मेथी दाने डाल दीजिये. हल्का सा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिये. मसाले को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. अब इस मसाले में, कटे हुये आंवले और हरी मिर्च डाल दीजिये, साथ ही नमक डाल दीजिये. आंवलों को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनिये, और ढककर 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये.
ढक्कन खोलिये. आंवलों को चलाइये. तोड़कर देखिये, यदि आंवला सख्त है, तो ढककर फिर से 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये. आपके आंवले फ्राई तैयार हैं.
आंवले फ्राई प्याले में निकालिये. आंवले फ्राई 10-12 दिन तक खाये जा सकते हैं. आप जब भी खाना खायें, आंवले फ्राई साथ में अवश्य निकालें और थोड़े से आंवले फ्राई खाने के साथ खायें. यह आपको आइरन और विटामिन्स देने के साथ आपके खाने के स्वाद को भी बढ़ाते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 27:
can i use frozen amla for this reciepe.
we have only frozen amla available in tha US.
thanks
i made it with frozen.
it turned out great.thanks so much for the reciepe.
thanx
think
praveen kumar
निशा: नीलम, आप इन्हैं 3-4 दिन तक फ्रिज से बाहर रख कर भी खा सकते है.
Vandana please mail me this receipe, eagerly waiting for your reply.
thankx
& amla mila ke chutney banani hai...kaise banau? bhang ke beej ki koi aur recipes ho to bataye.
kindly send me the recipe.waiting for your reply.
Lekin kya amla fry ko hum train ke do din ke sufer mein leja sakte hai..
Hume train ka khana khana pasand nahi hai.
Plz bataye ki amla fry train ke do din ke sufer mein kab tak kharab nahi hogi..May june ki garmi ki baat kar rahe hai hum..
निशा: प्रियंका, आंवले फ्राई तो पूरे सप्ताह भी खराब नहीं होंगे.
Moreover you can use that boiled amla water after cooling to wash your hairs , coz it gives strength to roots