आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe)

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है. आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं. आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है.
मुरब्बे के लिये आवले अच्छी तरह से पके हों और उनमें कोई दाग वगैरह न हो.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Murabba
आंवला कैन्डी कैसे बनायें How to make Amla Candy
- आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
- चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
- इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
- केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- फिटकरी आधा चम्मच
विधि - How to make Amla Murabba
मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.
एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये.
किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये. आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये.
आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये: उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये. 4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें.
आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये.
सावधानी
पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे.
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं.
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 159:
I want to know that is it must to add salt and black pepper in murrabba.
सूखा आँवले का मुरब्बा कैसे बनाया जाता है। स्वामी रामदेव जी की फार्मेसी से उपलब्ध आँवला कैन्डी नाम से जो उत्पाद मिलता है मैं उसके विषय में विशेष रूप से जानना चाहती हूँ।
आपका हार्दिक धन्वाद
2. Plz tell us about dry amla candi. Every body seems interested in it.
निशा: निशि जी, आप अगर पानी में डाले गए आवले में फिटकरी का प्रयोग न करे तो भी मुरब्बा अच्छा ही बनेना, फिटकिरी का प्रयोग आवले के कसैले पन को कम करने के लिये किया जाता है. डायबेटिज के लिये नुकसानदेय है या नहीं य्रे तो डाक्टर ही सही सलाह दे सकते हैं, इसमें चीनी तो है ही.
Hello,
Mujhe ye puch na hai ke ye Amla Murabba kitne din accha rahata hai? freez me ya bahar ? pls...
Regards,
Rashi
निशा: आप आंवले के मुरब्बे को बाहर रखिये, यह साल भर तक भी नहीं खराब होता.
निशा: तारा, आंवले को अच्छी तरह गोदिये, पकाइये और फिर चाशनी में डालिये. आवला को चाशनी मे अच्छी तरह पकाइये, चाशनी में पड़ा हुआ आंवला 4-5 दिन बाद बहुत मीठा हो जायेगा.
निशा: विशाल, मुरब्बा कुछ दिनों में काला नहीं होता, ज्यादा दिनों में काला हर जगह हो जाता है.
Firstly I would like to thank you.
I have read whole article, I even searched on other website for the same recipe and few questions came into my mind, because I personally feel that the strenghth of amla should not go waste at any cost and recipe must be heathiest than it's test.
I kindly request you to help me in that.
Questions:
1. After eatng amla murabba, do we get all benifits which we get from amla like we all know its very rich source of vitamin C and iron ?
2. Is amla murabba better than just amla ?
3. It is mentioned on other website that we should repeat all these process for 4 days then only it will become best and after that we should pack it in jar which again takes 4-5 days more for perfect soaking.
4. Can we mix Honey with amla instead of mixing sugar syrup. ( chashni )as sugar is not advised for diabetes patient. So they can take advantage of amla murabba.
I eagerly waiting for your kind reply.
Thanks
Raj.
tank yuoooooooooooooo
chyavanprash banane ki reciepe bhi likhker bheje abhi amle aa rahe hai so banana chahti hoon please vidhi jarur batayein.
आपका हार्दिक धन्वाद
निशा: प्रियंका, यही फिटकरी डालनी है, आप फिटकरी की जगह आंवले को चूने के पानीमें भी भिगो सकती हैं, मुरब्बा अगर ज्यादा दिन तक रखा रहे तभी काला पड़्ता है.
निशा, मीनाक्षी, मुरब्बा खराब तो नहीं होता है लेकिन ज्यादा पुराना होने से कलर गहरा हो जाता है.
निशा : एकता, आपने चीनी की मात्रा बराबर डाली है, मुरब्बा मीठा होना चाहिये, अभी भी आप चीनी मुरब्बा में मिला कर रख दीजिये वह 3-4 दिन में मीठा हो जायेगा.
Thanks, happy new year.
निशा, नेहा, अगर आपने आंवले फिटकरी से निकाल कर अच्छी तरह धो लिये हैं तब कोई खराब नहीं होंगे, चाशनी पतली है उसे तो आप और पका कर ठीक कर सकती है.
निशा: नेहा, आप इसे चख कर पता लगा सकती हैं.
नेहा आपने कितनी फिटकरी डाली है ये तो आप ही समझ सकती हैं, चाशनी अगर अच्छी तरह पकी होगी तो मुरब्बा खराब नहीं होगा.
निशा: अरून इससे थोड़ा मुरब्बा ज्यादा मीठा नहीं लगता, यदि आप ये न डालना चाहें तो मत डालिये.
निशा: शशि, आंवले बड़ी किस्म के लीजिये और आंवलों को अच्छी तरह गोदिये ताकि उनमें चाशनी अन्दर तक जा सके. अच्छ मुरब्बा अवश्य बनेगा.
निशा: संजय, कलर गहरे से हल्का हो जाता है, आवला हल्का सा Šৠपर से रैडिस भी लगताहै.
निशा: सुनील, मुरब्बे में चीनी डाली जाती है वह कड़वा कैसे हो सकता है.
निशा: अम्रिता, हमने इस तरह नहीं बनाया, मैं सोचती हूं कि अच्छा मुरब्बा बनना चाहिये ओर बनाकर अपने अनुभव बतायें.
निशा: राज, आंवले का अचार बनाना भी इसी कालम में दिया गया है.
jis water me aawle boil kiye gaye hai. vahi water ko murabbe ki chasni banane ke liye use kare to??
murabbe me saboot aawale dalne se kai baar ghar me aadha aawla khane me na aane se vaste ho jata hai... to kya hum aawale ki fak kat kar murabba bana sakte hai????
ya aawla kis kar murabba bana sakte hai???
kon sa tarika behtar hai bataye??
निशा: दिया, आप जैसे चाहें बना सकती हैं और साबुत आवला को तोड़ कर भी सर्व कर सकती हैं.
निशा: चाशनी बहुत गाड़ी तब आप इसे डाल सकती है लेकिन चीनी तो आप को डालनी ही पड़ेगी.
kya hum amla ko boil karke nahi fork kar sakte ? aisa karne se kya hota hai.
please aap mujhe amla juice tayaar bataie jo baba ramdev ji khali-pet pina batate hai. mera amla juice pina bhut jaruri hai.
thanks
निशा: दीपा, जी हां कर लीजिये.
Apki website se mera monthly expenditure increase ho gaya. meri wife daily new experiment karti hai. But fayda bhi roj kuch na kuch naya khane ko milta hai.
dhanyavaad
amla main choti ilayachi dalani hai ya badi ilayachi
these all recppies are so nice and vry easy to make.and cooking method like cooked under Maa'instruction.thanking you:-)
chasni honey ke tharah kase benagi.please please muhagi batiya kyo ki mani amla ko boil kar k rakhi leya hai.
निशा: माया, आंवला मुरब्बा के लेख को अच्छी तरह पढ़ लीजिये. आपको मुरब्बा बना लेंगी.
kya baad me phitkari wale pani me 24 ghante rakh sakte hai
निशा: सोनू, अगर आपने पूरी विधि प्रयोग में लाई है तो मुरब्बा बहुत अच्छा बनता है. आंवले में मिठास मुरब्बा बनाने के10-12 दिन के बाद ही मिलती है.
निशा: अरुणा चूने के पानी में चाशनी नहीं बना सकते, इसे आप फैंक दीजिये.
निशा: हिमांशु, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
Mujhe adrak ka candy kaise banate hai yeh janna hai aur banaana hai.
Pls e-mail or reply kare
RAMESH DUBEY
निशा: रमेशजी, धन्यवाद. अदरक की कैन्डी को लिखने के लिये कोशिश करूगी.
murabbe bahut acche bane
निशा: नीलम, मुरब्बा के लिये आंवलों को चूने के पानी में भिगोया जाता है, इससे उनका खारा पन कम होता है.
निशा जी, So Many थेकस फ़ोर the recipes, आँवले का मुरब्बा is too good, my children’s are so happy, now I am involved in the process of Amla candy.
@ कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिय
Q. can use stainless steel or plastic container to store?
@ आंवले की चाशनी
Q. Kya आंवले की चाशनी ke bina bhi preserve (store) kar sakte hai?
आंवला कैन्डी
@ आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके….
Q. can I use this शरबत for GAJAR मुरब्बा or आँवले का मुरब्बा.
Once again so many thanks for your recipe's and above all your Valuable Time that you spend for us...
निशा: अंजू,कन्टेनर कांच या प्लास्टिक का ही लीजिये. आंवले के मुरब्बा में चाशनी आवश्यक है. आप इस चाशनी को प्रयोग में ला सकती हैं.
I am planning to make Petha. Please let me know if I can make Petha without fitkiri or chuna? And what do I do to keep them crisp without using fitkiri or chuna? Please let me know if there are any natural substitute for chuna and fitkiri.
thank you - shayama
निशा: श्यामा, पारंपरिक तरीके से पेठा बनाने के लिये इसे काटकर चूने के पानी में डालते ही हैं.
निशा: बिदु, चीनी और डालकर पका लीजिये, तब मुरब्बा और चाशनी दोनों ही खट्टे नहीं रहेंगे.
pakke hue amle hi upyoug me lene chiyye.iam not sure but i heard ye phhal human body ki 99 dosh ko sammapt kar sakta hai,lekin dhyan rakhe ki amla murbaa,kyo ki sheetal hota hai,strictly avoid if suffering from cold,fever,cough. And always give possitive result if taken empty stomach early morning soon after Mouth wash (with little luke warm water),and strictly avoid any drink and edibiles for at least half hour. and there after one can go normal diets.waise mujhe to ye apple ka substitue hi lagta hai,beacuse i experience very possitive result of this great fruit. thank you
निशा: राजेन्द्र जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया, जी हां वही फिटकरी है, आप चूना भी डाल सकती हैं, एक किग्रा. आंवला पानी में भिगोने के लिये 2 छोटी चम्मच चूना पानी में घोल लीजिये.
निशा: तारा, छोटी चम्मच.
Abhi garmi ke season me belfal aa rahe hain to kya aap bel ka murrabba aur bel candy bhi banana sikha dengi please?
thanks
लेकिन ये मुरब्बे के साथ चूने के पानी वाली क्या कहानी है, क्या माज़रा है क्या आप स्पष्ट कर सकती हैं, हमारे यहाँ राजस्थान मैं कच्चे 'कैर' को भी इस तरह चूने पानी और लोहे की कील डालकर आयरन ऑक्साईड बनाकर तैयार किया जाता है | तो क्या बिना चूने पानी के आपकी वाली विधि में कोई फर्क नहीं आने वाला है, मामला उतना ही गुणवत्ता युक्त होगा ना ? ;-)
निशा: योगन्द्रा, आंवले के कसैला पन को कम करने के लिये चूना के पानी में आंवला भिगोना होता है. हमने आंवले को एलम के पानी में भिगोया है, इसका भी यही काम है.
Rekha
निशा: रेखा, मुरब्बा चीनी में ही बनाना अच्छा है.
निशा: पंक, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: बबिता, मैन्गो का मुरब्बा पहले से लिखा है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
निशा: एस्वी, आंवले का जूस बनाना पहले से वेवसाइट पर है, अभी तो आप उसके लिये वीडियो भी देख सकती हैं.
plz reply
निशा: अभिनव, मुरब्बा रैसिपी पढ़िये और 7 किग्रा. चीनी के साथ 5 किग्रा. आंवले का मुरब्बा बना लीजिये, पानी डालने की आवश्यकता नहीं पड़्ती
निशा: विकास, प्लीज आप रैसिपी एक बार और पढ़ लीजिये, आपकी समस्या दूर हो जायेगी.
lastyear murbba bnaya thikthak bana lekin esbar or bhi acha banana chahti hu. kya chasni gadi hone k bad gonde hue amle dalne h ya phir cheeni,pani,amla ek sath hi dal kar gadi chasni banani h.
reply please i wait for your answer
निशा: आक्रति, चाशनी गाड़ी होने के बाद, आंवले डालिये.
निशा: श्रेया, आपने आंवला मुरब्बा को ज्यादा पका लिया है.
निशा: नेहा, मुरब्बा में अगर चाशनी ज्यादा पतली हो रही है तो मुरब्बा को एक बार फिर से पका कर चाशनी गाड़ी कर लीजिये.
& today i got it. it is quite easy to make
amla murraba. i have a lot amla in farm
but could not know how to make murraba
prior to this eassay .very much thanks
इसे साफ़ करने के लिए चाशनी बनाते समय दूध का प्रयोग करें या किसी और चीज का?
सही सलाह दें.....
उसी तरह यह भी बताइए कि चाशनी में आंवले को लगभग कितनी देर तक पकाने हैं?
निशा: संजीव, आवले चाशनी के अन्दर चाशनी के गाड़े होने तक पकाने है, इसमें समय एकदम फिक्स नहीं किया जा सकता है.
चीनी की चाशनी गहरे(भूरे) रंग की हो जाती है।
जिससे वो अच्छा नहीं लगता है; मैंने कई जगह साफ चाशनी देखी है।
इसे साफ़ करने के लिए चाशनी बनाते समय दूध का प्रयोग करें या किसी और चीज का?
सही सलाह दें.....
निशा: संजीव, चाशनी दूध से साफ की जाती है, यदि चीनी में कुछ गन्दगी हो नहीं तो इसकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन मुरब्बा बनने पर चाशनी का कलर तो डार्क हो जाता है.
can you please tell me how to make bel ka murrabba?please tell as soon as possible we have a lot of raw bel .
निशा: अंजलि, मैं कोशिश करुंगी.
fitkar ke pami main dale bina kya amle ka murraba banay ja sakta hai?
निशा: सुमन, फिटकरी के पानी में डालने से आंवले का कसैला पन कम हो जाता है, अगर आप चाहती तो आप बिना इसके भी आंवले का मुरब्बा बना सकती हैं.
maine appke tarike se amla murabba banaya accha bana hai thank's
निशा: साक्षी, आंवले को सादे पानी में 2 दिन भिगो दीजिये, इसके बाद इसी विधि से मुरब्बा बनाइये. कच्चे आंवले की अपेक्षा तो कम ही रह जाता है.
निशा: सुनीता, फिटकरी के पानी में भिगोने से आंवले का कसैलापन कम हो जाता है.
निशा: निर्मला, मुरब्बा की चाशनी कम पकी हो तो फंगस आ सकता है, आप उसे फिर से और पकाइये जब तक कि चाशनी गाड़ी न हो जाय.
I have gone through your recipe for Amble ka Murabba. The step by step description given by you to prepare the ambla murabba, is really fantastic. There is no difficulty in understanding it. However, please be informed that I have procured raw amblas to prepare murabba. Kindly advise if after treating the amblas with chuna water I can treat the same amblas with phitkari also if so, how to treat with chuna water? I remember once I prepared the murabba using chuna and not phitkary. But I have forgotten the process; perhaps the raw amblas were kept in chuna pani for two days and these were taken out of water and again put in fresh chuna pani and kept for another two days and then again the chuna pani was replaced and kept for another 24 hours or so. Kindly advise the method by reading my text thoroughly. rcsharda: shardarc@gmail.com
निशा: आंवले को पहले 2 दिन सादा पानी में भीगने दीजिये, पानी से आंवले निकाल कर गोदिये और चूने के पानी में 3 दिन तक भीगने दीजिये, रोजाना आंवले को एक बार चमचे से चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये, चौथे दिन आंवले चूने के पानी से निकालिए, 2 बार पानी से धोइये और मुरब्बा बना लीजिये.
निशा: सिन्थिया, फिटकरी के पानी में आंवले डालने से उनका कसैला पन कम हो जाता है, आप आंवले को चूने के पानी में भी डाल कर रख सकती हैं.
but by mistake i put half kg salt
in 10 kg sugar for preparation of CHASNI
murabba was prepared, but when we tasted
it then we came know that we have done
some mistake. i.e.by mistake we put
1/2 kg salt in place of sugar.
PLEASE SUGEST WHAT SHOULD WE DO NOW.
REPLY URGENTLY PLEASE.
निशा: रामेश्वर जी, चाशनी में से नमक कम नहीं किया जा सकता
mene amle ka murabba bnaya tha lekin amle bhot tight hoge ..aur vo bhot chote bhi hoge ...esa kyu hua....???....please btaye taki mai agli bar ache se bne .....please tell... :)
निशा: आंवले को यदि अच्छी तरह गोदा न जाय तो वह सख्त हो सकते हैं.
mene 20kg amle ki candy jo ki bhot he achi bni lekin usse nikla ras bhot jadaa hai....jiska mene ....shedh bnaya ...joki almost 15.liters ..to kya mai ese chasni se murabba bna sakti hu ....ya phir kuch aur???
btaiye please......!!
निशा: अंजू, इस चाशनी में आंवला का कसैलापन आ जाता है इसलिये इसका आंवले के मुरब्बे में प्रयोग करना सही नहीं रहेगा. आप आंवले के शहद का शर्बत बनाकर प्रयोग कीजिये. गर्मियों में तो यह बहुत अच्छा लगेगा.
निशा: रीता, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुधा, अगर चाशनी को अधिक देर तक पकायें तब वह गाड़ी हो सकती है, आप चाशनी बनाकर भी मुरब्बा बना सकती हैं.
निशा: मयूरी, इसे आप एक साल तक रख सकते हैं. बस यह चाशनी में अच्छी तरह डूबे रहें
can u get me 2nd method to make a amla murabba.
निशा: मुकेश, दूसरी तरह से मुरब्बा बनाने का तरीका लिखा हुआ है, आप उसे रैसिपी से पढ़ सकते हैं.
mera dimag kamjor hai kya main ish ko use kar sakta hu.or sardi main ye nukshaan to nahi kar jayega.
निशा: समीर, आंवला मुरब्बा आप खा सकते हैं, लेकिन इन्हैं गर्मी के मौसम में खाना ज्यादा फायदे मन्द हैं.
निशा: रेनू, आप चाशनी में 1-2 टेबल स्पून पानी डालकर मिला दीजिये और चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी पतली हो जायेगी.
thanks
निशा: दीपक, ये आंवला केन्डी हैं, ये रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आंवले में सारी तरफ पास पास छेद करते हुये गोद लें.
plz mail on my email id