आंवला जूस – How to make Amla Juice at Home


आंवला फल (Indian gooseberry) आइरन और विटामिन सी से भरपूर रस से भरा हुआ प्राकृ्तिक खजाना है. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं.

आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है.  दिसम्बर से अप्रेल तक  तो ताजा आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं.  आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस को घर में आसानी से निकाल सकते हैं और प्रिजर्व कर सकते हैं

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Juice

  • आंवला - 1 कि. ग्राम ( 28 - 30)

विधि - How to make Amla Juice at Home

आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.

आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीसिये, इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालिये और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये. पहली बार थोड़े ही आंवले बारीक पीस लीजिये, इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में डालिये और दबाकर जूस किसी प्याले में छान लीजिये. आंवला पल्प को अलग प्याले में रख लीजिये.

इसके बाद आंवले के टुकडों के साथ निकाला हुआ आंवला जूस भी मिक्सी में डाल दीजिये और आंवले के टुकडों को पीस लीजिये. सूखे आंवले के टुकड़े पीसने के बजाय इन्हें थोडा तरल पदार्थ मिला कर आसानी से पीसा जा सकता है. थोड़ा पहले से निकाला हुआ आंवला जूस मिला देने से यह जल्दी और अच्छी तरह से पिस जायेंगे.

पिसे हुये आंवले और जूस के मिश्रण को कपड़े में डालिये और हाथ से दबाकर सारा जूस निकाल लीजिये, पल्प को पल्प वाले प्याले में रख दीजिये.

सारे आंवले के टुकड़ों के लिये यही तरीका बार बार दुहरा कर जूस निकाल लीजिये. एक किलोग्राम आंवले में लगभग 600 -700 ग्राम तक जूस निकल आता है.

आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये. इस आंवला जूस को आप 15 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं.

आंवला जूस को प्रिजर्व कैसे करें - How to Preserve Amla Juice

आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये 500 ग्राम आंवला जूस को 500 ग्राम कांच की या प्लास्टिक की बोतल में भरें और इसमें दो चम्मच सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) डालकर बोतल को अच्छी तरह से हिला दें ताकि सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आंवला जूस में भली भांति मिल जाय. प्रिजर्व करने के लिये उतनी ही बड़ी बोतल लें जितना जूस आप प्रिजर्व कर रहे है. जूस की मात्रा से अधिक बड़ी बोतल न लें. इस प्रिजर्व की हुई बोतल को आप फ्रिज में रखकर आठ-दस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.

सोडियम लेक्टेट (Sodium Lactate) आपको खाने के कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.

इसके अलावा आप आंवले जूस को आइस ट्रें में जमाकर आंवला जूस क्यूब भी बना सकते है़.

आंवला जूस को कैसे प्रयोग करें - How to use Amla Juice

जब भी आप आंवला जूस प्रयोग करना चाहें तो दो छोटी चम्मच आंवला जूस या एक आंवला जूस क्यूब को एक कप गरम पानी और दो छोटी चम्मच शहद में मिलाईये. यदि आप शहद न लेना चाहें तो आंवला जूस को काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं.

तुरन्त प्रयोग के लिये आंवला जूस कैसे निकालें - How to use Fresh Amla for Juice

दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिये.  इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिये.  इस जूस में दो चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 63:

  • Sujata on 25 January, 2011 10:26:28 AM
    Natural anti-inflammatory Amla is highly beneficial. How to make Amla Juice at home, I was looking for Amla Juice Recipe. Thanks Nisha Madhulika ji!
    Reply
  • Sujata on 25 January, 2011 10:33:12 AM
    If one take Amla Juice daily in the morning emply stomach, one will be relived from the life long constipation. After drinking Amla Juice, one will feel leight weight. I purchase Amla Juice but now I would be able to make Amla Juice at home. Thanks
    Reply
  • Niharika on 25 January, 2011 10:39:50 AM
    Amla Juice is good healthy juice. I follow yout two amla Amla juice Recipe and took it now with honey. The Amla Juice with honey is also good in test.
    Can you tell me how to make Amla Candy? able to make Amla Juice at home. Thanks
    Reply
  • sunanda on 25 January, 2011 10:49:46 AM
    Amla juice new to me! looks so Awesome healthy drink..
    Reply
  • OMPRAKASH MALVIYA on 25 January, 2011 10:49:59 AM
    thanks Nisha Ji,
    Amla Juice ke liye lekin kuch samajh me nahi aaya hai recepi to samajh me aagayi hai lekin jo aapane Sodium Lactate ke bare me bataye hai usaki kya jarwat padegi.
    is juice me sakare mila ke le sakate hai jo sa used details me likhe
    Dhanyavad

    निशा: ओमप्रकाश जी, यदि आंवला जूस को आप अधिक समय तक प्रयोग करने के लिये प्रिजर्व करना चाहते हैं तो 500 ग्राम आंवला जूस में 2 चाय चम्मच के बराबर सोडियम लेक्टेट मिलाने से यह खराब नहीं होता. आम तौर पर सोडियम लेक्टेट जैम जैली के लिये कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है. आप आंवला जूस में चीनी भी मिला सकते हैं, या फिर काला नमक भी मिला सकते है. जो आपको पसंद हो वह मिलाईये.
    Reply
  • OMPRAKASH MALVIYA on 25 January, 2011 11:03:34 AM
    Dear Nisha Ji,

    Amal Juice Nikalane ke Bad jo पल्प bachega usaka kya karege, uska koi upyog hai kya ?.

    निशा: आंवले के पल्प को सुखाकर आंवला पाउडर बन जाता है और इस पाउडर का औषधियों में प्रयोग होता है.
    Reply
  • Divya on 25 January, 2011 12:40:57 PM
    Amla Juice is the best idea of using amlas without loosing its medicinal values. Amla Juice with Honey would sure taste great
    Reply
  • kamal on 25 January, 2011 20:23:42 PM
    ~~WoW~~What a timely recipe. I have tried Juicer also to take out the juice of amlas. The pits need to be taken out and then the amlas can be put in juicer.

    निशा:
    कमल, धन्यवाद
    Reply
  • Alka Rajesh Bansal on 26 January, 2011 12:32:48 PM
    Mam asi vidhi bataye ki bina freez ke bhi 8 - 10 month tak rakh sake. Thanks

    निशा: अल्का, आप जूस में प्रिज़र्वेटिव डाल देंगी तो जूस को 1 साल तक बाहर रख कर प्रयोग कर सकती हैं.
    Reply
    • vilas raut on 05 December, 2011 12:37:06 PM
      how to make preserve
      Reply
  • tripta bhanot on 26 January, 2011 19:25:35 PM
    nisha ji thank you very much,with your reciepi i made amla ka murraba and amla ka aachar,it was so tasty i could not believe that i can make all these things,my family is so happy,and i made methi ka ladoo also again very tasty and healthy,first time in my life.ialways use to think that i am a bad coock,but now i can make everything with help of your recipies,god bless you thank you.and happy new year.

    निशा: आंवला जूस को आप अधिक समय तक प्रयोग करने के लिये प्रिजर्व करना चाहते हैं तो 500 ग्राम आंवला जूस में 2 चाय चम्मच के बराबर सोडियम लेक्टेट (sodium lactate) मिलाने से यह खराब नहीं होता. आम तौर पर सोडियम लेक्टेट जैम जैली के लिये कैमीकल बेचने वाली दुकानों पर आराम से मिल जाता है.
    Reply
  • rekha on 28 January, 2011 10:31:50 AM
    how to preserve nimboo juice?

    निशा: नीबू जूस को निकाल कर फ्रिज में एसे ही रखा जा सकती हैं, या सोडियम बैन्जोएट डालकर भी प्रिजर्व कर सकती हैं.
    Reply
  • anjali_ayushi on 28 January, 2011 13:59:35 PM
    NISHA JI, HALLO
    KYA AMLA JUICE CHILDREN KE LIYE THIK HAI
    MERI DAUGHTER 8 YRS KI HAI USKE HAIR KA COLOR BROWN HAI KYA AMLA JUICE LENE SE BLACK HOGA
    YE TO SOUR JUICE HAI ,ISME KYA MIX KARKE DE JISSE YEH TASTY HO JAYYE
    THANK U MAM

    निशा: अंजली, आंवले से ब्राउन बाल ब्लेक नहीं होते हैं, ये तो बेबी के बालों का नेचुरल कलर हैं. बेबी को आंवला जूस आप शहद डाल कर पिला सकती हैं जूस के तो बहुत फायदे हैं.
    Reply
  • khushboo on 02 February, 2011 20:20:50 PM
    amla ko aloe-vera bhi kehte hain kya?

    निशा:
    खुशबू, एलोविरा एकदम अलग चीज है.
    Reply
  • ekta gautam on 06 February, 2011 18:24:00 PM
    nishaji! hum amla pulp ko kaise use kr skte?

    निशा:
    एकता, पल्प को चटनी बना कर प्रयोग में ला सकती है, या सुखाकर पाउडर बना लीजिये, नमक और काली मिर्च डालकर चूरन बना लीजिये.
    Reply
  • Anju on 14 February, 2011 17:03:16 PM
    In which bottle should I preserve the amla juice ? either glass jar or tupperware plastic bottle ?

    निशा: अंजू, दोंनो ही ठीक है. आप प्लास्टिक या कांच किसी भी तरह की बोतल के सकतीं हैम
    Reply
  • chanda shekhar on 19 February, 2011 14:47:16 PM
    nishaji thank u very much for amla recipies.i tried amla candy it was superb how long does amla candy stay outside can it stay for long in sealed plastic bag

    निशा:
    चंदा, आंवला केन्डी को साल भर तक रखा जा सकता है, आप इसे एअर टाइट कन्टेनर या प्लास्टिक बैग में सील करके रख सकती हैं.
    Reply
  • anju on 21 February, 2011 11:56:33 AM
    When I ask for sodium lactate shopkeeper gave me Sodium Benziode . ARE BOTH SAME ? Pl replay soon as I already purchased amlas

    निशा: अंजू, आंवला जूस के लिये आप सोडियम बेन्जोएट (Sodium Benzoate) भी प्रयोग कर सकती हैं.
    Reply
  • khushi on 25 March, 2011 08:45:27 AM
    nisha ji meine amla juice banaya aur 500 gm ki kanch ki shishi mein 500gm hi dala aur 2 tsp sodium benzoate dala aur freez mein rakh diya per mujhe amla juice ka taste change lagta he, kahin usme preservative jyada to nahin ho gaya?kya ager yeh sodium benzoate jyada ho jaye to nuksaan karta he ? waiting for ur reply n thanks in advance

    निशा: खुशी, फ्रिज में आंवले का जूस बिना के ही प्रिजर्वेटिव के ही अधिक च्छा रहता है, आवला जूस तो आप प्रयोग में लाइये लेकिन, प्रिजर्वेटिव का प्रयोग अधिक मात्रा में करने से बचें.
    Reply
  • ओमप्रकाश मालवीया on 31 March, 2011 14:11:39 PM
    प्रिय निशा जी ,
    मुझे चस्मा लगा हुआ है इस लिए मुझे लौकी जूइस पीने की सलाह दी है कृपा कर के लौकी जूइस बनाने की विधि जल्दी ही लिखे
    क्योकि मुझे लगता है आप लौकी जूइस को बोहत आच्छे बना ते है बाकि जूइस से हट के है लौकी जूइस | आप मुझे कुछ नए तरीके से इसको बनाना बताये ताकि में लौकी जूइस को पि सकू.

    निशा:
    ओमप्रकाशजी, लौकी छीलिये, धोइये और कद्दूकस करके. स्टील की छलनी में दबाव देते हुये छान लीजिये या लौकी के टुकड़े जूसर में डालिये और जूस निकाल लीजिये. स्वाद के लिये काला नमक, काली मिर्च और भुना जीरा मिलाया जा सकता है.
    Reply
  • neeraj on 24 June, 2011 16:31:00 PM
    nishajee,
    meri umar 31 saal ki aur peechlay 2-3 saal main baal kaafi white ho gayen hain.beard bhi kafi white ho gayen.kya aanwla juice peenay se fayda hoga. aur kya kar sakta hoon white honay se roknay kay liye.

    निशा:
    नीरज, आंवले का जूस पीना फायदा मन्द है लेकिन उसके पीने से बाल सफेद होने से रुक जाय यह कहना तो पोसिबल नहीं है, बाल सफेद हैरिडिटी भी होते हैं, आप डाक्टर से सलाह ले सकते हैं.
    Reply
  • seema gupta on 29 June, 2011 10:37:56 AM
    nishaji main apne bete ko bal girne nd digestion ke liye amla juice de rahi thi 8-10 din bad uska gala kharab ho gaya doctor said amla kachcha nahin lena chahiye.is vishay main aap kya sochti hain.

    निशा: सीमा, ताजा आंवले का रस कच्चा लिया जा सकता है, लेकिन हो सकता कि आपके बेटे को वह सूट नहीं कर रहा हो, तब आप उसे ये मत पिलाइये.
    Reply
  • andalib on 04 October, 2011 18:30:03 PM
    how much amla juice one should drink everyday ?

    निशा: एक दिन में 1 टेबल स्पून आंवला जूस पर्याप्त है.
    Reply
  • kk banerjee on 26 October, 2011 19:01:37 PM
    very nice site...please help with hindi/bengali /english etc equivalents of ingredients for chawan prash recipe....very well written indeed...thank you and god bless
    Reply
  • Lalit Kumar Awasthi on 15 November, 2011 14:48:58 PM
    amla juice recipe is very nice i am taking daily as you shown.
    Reply
  • pramila jain on 16 November, 2011 18:10:33 PM
    nisha mam thank u very much for amla recipies.we are taking daily as you shown.
    Reply
  • Yogesh on 17 November, 2011 16:40:01 PM
    Amla Sarbat main Shadh ki jagh par Sakar ya gul bhi use kar sakte hai...!?

    निशा: योगेश, जी हां आपको जो भी पसन्द हो चीनी या गुड़ डाल कर आंवला शर्वत बनाइये.
    Reply
  • aman on 18 November, 2011 16:50:15 PM
    this is very good juice for health . thanks nisha di god bless u
    Reply
  • shashi purwar on 28 November, 2011 08:46:19 AM
    amla juice ki res. bahut acchi lagi kya ham pulp ka bhi kisi aur tarah use kar sakte hai.

    निशा: शशि, जूस निकलने के बाद तो आवला का फाइवर रह जाता है, इसको आप चाहें तो चीनी डालकर पका लें और जैम की तरह काम ले सकती है, अगर जूस पूरी तरह निकल गया है तो इसे हटाया जा सकता है.
    Reply
    • Rubhashan Dogra on 28 November, 2011 20:02:14 PM
      amlalna hia please tell me in detail juice main benzioc kitna d
      Reply
  • virendra sharma on 30 November, 2011 17:02:33 PM
    amla juice taste me thoda khatta hota h isliye bache nahin pe pate h isliye kuch acha taste karne ke liye kya milaya jaye aur wo jyada dino tak kharab bhi na ho please reply soon.

    निशा: वीरेन्द्र, आंवला जूस में शहद और काला नमक मिलायें तो स्वाद अच्छा लगता है, ताजा आंवले जूस को आप फ्रिज में 1 - 1 1/2 महिने तक रख सकते हैं.
    Reply
  • surender soni on 04 December, 2011 19:09:41 PM
    bahut hi aasan tarika battai he aap
    koi bhi aapki batai vidhi se bana sakta he
    Reply
  • Sudhish Aggarwal on 07 December, 2011 18:20:01 PM
    Dear Nisha,

    Thanks for Amla Demo. I put Fresh Amla juice 500ml in fridge for how many days it will keep fresh.
    in March- april I want to preserve for 1 year Can we put Sodium Benzoate? How much for 500ml and 1000ml juice?

    After putting Sodium Bezoate should we keep in Fridge or in Almirah?

    निशा: सुधीश, 500 मिली. आंवला जूस में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डालते हैं, 100 ग्राम में 1/5 छोटी चम्मच, ये जूस को प्रजर्ब कर देता है, इसके बाद आप जूस को फ्रिज से बाहर भी रख सकते हैं.

    Thanks
    Sudhish Aggarwal
    Reply
  • geetha on 09 December, 2011 18:27:12 PM
    Pls suggest where to buy the sodium lactate in chennai or bangalore.

    Rgds
    Reply
  • kavita on 09 December, 2011 19:09:57 PM
    Thanks for the recipe....
    Reply
  • kamal kumar on 10 December, 2011 07:46:13 AM
    nisa ji mai janna chata hu if sodium lactate ke jagah pe sodium banzoate use keya jaye to kuch nuksan to nahi h.
    निशा: कमल, आप दोनों में से कोई भी यूज कर सकते हैं.
    Reply
  • Naren Nayak on 10 December, 2011 14:58:30 PM
    Nishaji,

    Thank you so much for such a wonderful recipe. I will say this is a real social work you are doing.

    Thanks,
    Naren
    Reply
  • meghnath dang on 15 December, 2011 14:18:46 PM
    khali amla ka aadha glass pine me koi dikkat nahi hai na?
    Reply
  • meghnath dang on 15 December, 2011 14:25:27 PM
    amla ka juice raat ko nikal kar aise hi freez me bina kisi milawat ke rakhkar subah piya ja sakta hai kya?

    निशा: मेघनाथ, आंवले का जूस आप फ्रिज में निकाल कर किसी बोटल में भर कर रख लीजिये और 1 महिने तक पीते रहिये वह खराब नहीं होता.
    Reply
  • anju gupta on 16 December, 2011 10:22:38 AM
    Nisha ji, yeh juice morning mein lena chahiye ya kisi bhi samay liya ja sakta hai.

    निशा:
    अंजू, आंवला जूस को किसी भी समय लिया जा सकता है.
    Reply
  • Paras on 20 December, 2011 11:38:24 AM
    We use 4 amla a day, which I make into 2 cups of juice (with black salt) and 1/2 cut of plain amla [to rinse the eyes out with.] I find cutting amla difficult though. I tried a lemon squeezer which worked really with some amlas, but won't work on most of them. The best method I found was to cut at the top where the black dot is located, cutting at an angle like the letter "A" around the pit. Once that is done I invert the "A" and chop off the portion below the pit. If anyone knows an easier method I'd like to hear it. It's good to share, it makes the life of other people easier.

    निशा:
    पारस, धन्यवाद.
    Reply
  • chanda bano on 24 December, 2011 10:07:03 AM
    A very nice way
    Reply
  • o.p.khatri on 25 December, 2011 11:36:15 AM
    Dear Nisha,
    Amla ki taseer thundee hoti hai ya garam.? may we use it in summer/winter or in any season.?

    निशा: खत्री जी, आंवला सर्दी के मौसम में ही मिलता है, इसे आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन आप जूस पी रहे हैं तब सर्दी के मीसम में गरम पानी में लेंगे तो ज्यादा अच्छा है, आंवले का मुरब्बा ठंडक देने वाला होता है, वह गर्मी में खाने के लिये ज्यादा अच्छा है.
    Reply
  • shubham jain on 25 December, 2011 18:21:44 PM
    niceeeee who have hair prolem must check it.......
    Reply
  • jitendra soni on 25 December, 2011 22:33:05 PM
    Dear Nisha Ji Kya Amla Juse Peene Se Baalon Ka Jhadna Ruk Sakta Hai .

    निशा: जीतेन्द, आंवले का जूस बालों के लिये बहुत फायदे मन्द है.
    Reply
  • Madhavi Kulkarni on 17 January, 2012 17:24:43 PM
    Morawala kayse banaya jata hai ?
    Reply
  • Shrikant on 18 January, 2012 21:00:14 PM
    good information, can we add sodium meta by carbonat as preservitive, if yes how much, is there any side effect.

    निशा: सोडियम मेटाबाइसल्फाइट की एक छोटी चम्मच 500 ग्राम आंवले जूस में डालकर, अच्छी तरह मिलाकर जूस को प्रजरवेटिव किया जा सकता है.
    Reply
  • Umakanta Samantaray on 26 January, 2012 10:07:16 AM
    Really usefull.
    Thank you verymuch for sharing this.
    Reply
  • dipali on 27 January, 2012 09:59:05 AM
    dear nishaji, ur recipes are no less than a blessings for amla lovers. i want to preserve amla juice with just one hitch..............i am not able to get sodium lactate powder, rather i am getting sodium lactate liquid 60%.kindly recommend me the amount of this liquiid to be pit in one litre amla juice. please please reply to me
    Reply
  • sangita on 15 February, 2012 13:19:56 PM
    can we use sodium benzoate instead of sodium lactate powder??

    निशा:
    संगीता, आप सोडियम बेन्जोएट यूज कर सकते हैं.
    Reply
  • madhu on 17 February, 2012 18:45:30 PM
    amla khatta hone ke karan main ise kabhi bhi use nahi kar saki. amla juice bahut aacha laga thanks nishaji
    Reply
  • sangita on 21 February, 2012 02:10:23 AM
    thank you nisha ji!
    Reply
  • Lata on 21 February, 2012 12:32:31 PM
    Niahaji, how much qty( ratio or in grams/ teaspoons) of sodium benzoate can be used as preservative for Amla Juice?an it be stored in a plastic bottle used for the same juice bought from market?

    निशा: लता, आंवला जूस प्रिजर्व करने के लिये एक कि.गा. आंवला जूस में एक छोटी चम्मच सोडियम बेंजोइट डालिये.
    Reply
  • fardeen on 23 February, 2012 16:25:07 PM
    Dear Nisha ji greetings, i have a query.i am willing to know how can we preserve dried orange peel powder? As you know orange lasts till march. I need to make good quantity of orange peel powder so that i could use it throughout the year.i can prepare orange peel powder but don't know what to mix to preserve it for long time. kINDLY NOTE: ( i mix the powder with milk and apply on my face.it's great for any type of skin) kindly suggest some methods to preserve the powder.
    Regards,
    fardeen

    निशा: फरदीन, ये पाउडर सूखा है, सूखी चीजें तो जल्दी खराब नहीं होती, अगर इसे एअर टाइट कन्टेनर में रखा जाय तो इसकी सैल्फ लाइफ और ज्यादा हो जायेगी.
    Reply
    • fardeen on 01 March, 2012 17:03:30 PM
      Nisha ji thanx alot for your suggestion. Resgards Fardeen
      Reply
  • aachu on 24 February, 2012 08:32:50 AM
    Nisha ji, kya main apne 5 years old bete ko roz 2 amlo ka juice de sakti hoo?

    निशा: आचू, आप रोजाना आंवले के जूस के वजाय उसे अलग अलग कभी संतरे का कभी सेब का कभी केला कभी पपाया इस तरह से बदल बदल कर जूस और शेक देंगी तो ज्यादा अच्छा है, बच्चे को अच्छी ग्रोथ के लिये सारी चीजों की आवश्यकता होगी.
    Reply
  • Rohit on 24 February, 2012 12:43:11 PM
    निशाजी, आपने जो सोडियम लेक्टेट नाम का कैमिकल बताया है इसे आम भाषा में क्या कहते है? मेरा मतलब है कि क्या सोडियम लेक्टेट कहने से दुकानदार समझ जाएगा? और यह दिखने में कैसा होता है? अग्रिम धनयवाद।

    निशा: रोहित, ये सोडियम लेक्टेट के नाम से ही जाना जाता है, इसकी जगह एसीटिक एसिड भी प्रयोग में लाया जा सकता है.
    Reply
  • Narendra Khatry on 25 February, 2012 01:23:47 AM
    I want to use fresh amla juice round the year so please tell me how to preserve fresh amla round the year
    Reply
    • Rohit on 26 February, 2012 00:26:25 AM
      यह निशाजी द्वारा बहुत बार ऊपर बताया जा चूका है। कृपया कोई भी प्रश्न पूछने से पहले एक बार ऊपर भी देख लें क्योंकि यह बात तो निशाजी सबसे अधिक बार बता चुकी हैं। आँवला रस निकाल लेने के बाद उसमे सोडियम लेक्टेट एक या दो चम्मच मिला लें और उसे फ़्रिज में रखें। तब यह सालभर चल जाएगा।
      Reply
  • om prakash sharma on 27 February, 2012 16:20:59 PM
    1 litter awala juice ke lie kitna ml. Sodium Lactate dalna chahie ki ham fridge se bahar 1 sal tak ham awala juice prayog kar sake.
    Reply
  • nisha on 01 March, 2012 23:14:23 PM
    mere pas boil amla ka pani rakha hua h .to use kese use keru sharbat k liye..waiting 4 rply ..thanx.

    निशा:
    निशा, आंवले के पानी में पर्याप्त चीनी और काला नमक मिला कर शर्बत बनाया जा सकता है.
    Reply
  • naresh jain on 03 March, 2012 17:07:07 PM
    nisha ji, how r u? , muje high B.P. , weakness , acidity , stomach problem , gas , heart beat ka fast hona ... yeh sab problem ho rhi hai. kya amla 2 spoon amla juice + 2 spoon honey mix karke 2 baar lene se in sabhi problems mein kuch fayada hoga kya ? plz suggest me.. thnx

    निशा: नरेश, जी हां ये बहुत ही अच्छा पेय है, आपको अवश्य फायदा देगा.
    Reply
  • Shahwar on 04 March, 2012 23:42:18 PM
    Nisha ji aapki har recipe lajawb hoti hai .. humne aapke bataye hua aamle ki has cheej banai .. har ek cheej kafi sawadish hai .. mujhe AMLA SUPARI kese banate ye puchna hai .Thank you .
    Reply
  • meena on 06 March, 2012 09:30:32 AM
    please share the vedio of awla juice recipie.

    Reply
  • gaurav chhetri on 03 April, 2012 16:24:13 PM

    good presentation
    Reply
  • ravinder on 08 May, 2012 14:22:07 PM
    i want to know how to makeamla juiceintheoffseason because fresh avla is not dry avla ka juice kese prepare.

    निशा: रविन्दर, ड्राई आंवला का जूस नहीं बनता है, ड्राई आंवला पानी में 1 घंटे पहले भिगो कर, या घोल कर छान कर यूज कर सकते हैं.
    Reply
  • Narendra Khatry on 10 May, 2012 17:31:32 PM
    kya mausam par ane wale amla ko saal bhar tak taaza surkshit rakh sakte hain aur yadi koi dusara tarika ho to bhi batane ki kripa karen
    निशा: नरेन्द्र, आमला का जूस निकाल कर, फ्रीजर में या प्रिजरवेटिव डाल कर साल भर तक रखा जा सकता है, आंवले का अचार और मुरब्बा बनाकर साल भर तक रख सकते हैं, आंवले की कैन्डी बनाकर साल भर तक खाई जा सकती हैं, और ये सारी चीजें बनाना वेवसाइट पर उपलब्ध है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad