आमखन्ड - Aamkhand Recipe - Aam khand

श्रीखन्ड (Shrikhand) बनाने में सबसे आसान लेकिन स्वाद में एकदम लाजवाब. श्रीखन्ड में आम का स्वाद उसे और भी अधिक स्वादिष्ट बना देता है. आईये आज आमखंड बनाये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for aam khand
- ताजा दही - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
- चीनी - 1-2 टेबल स्पून
- आम - 1 (बड़े आकार का)
- काजू या बादाम - 4
- पिस्ता - 5-6
- इलाइची - 2
विधि - How to make aam khand
दही को किसी मोटे कपड़े में डाल कर, बांध कर लटका दीजिये, जब दही एक दम गाड़ा हो जाय, तब उसे कपड़े से निकाल कर प्याले में डालिये.
आम को छीलिये, गूदा निकाल कर टुकड़े में काट लीजिये. आम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये, चीनी मिला कर पीस लीजिये.

काजू या बादाम को छोटे बारीक पतले टुकड़े में काट लीजिये, इलाइची छील कर कूट लीजिये और पिस्ते भी बारीक काट लीजिये.
बांधे हुये दही में चीनी मिला आम का पल्प, काजू और इलाइची डाल कर मिला दीजिये, आम खन्ड को छोटे प्यालियों में डालिये और पिस्ते डालकर सजा दीजिये.
आम खन्ड के प्याले फ्रिज में रखकर ठंडा कीजिये, खाना खाने के बाद ठंडा ठंडा आम खन्ड परोसिये और खाइये.
सुझाव:
बांधे हुये दही में, अनन्नास पल्प, लीची पल्प, स्ट्रावेरी पल्प जो आपको पसन्द हो मिलाकर नये स्वाद में श्रीखन्ड (Srikhand) को परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
निशा: ऊषा, अगर टमाटर कैचअप अच्छी तरीके से बना है, तब इसे 6 महिने तक भी फ्रिज में रख कर खाया जा सकता है.
निशा: कविता, सर्च बटन पर, आम पापड़ लिखकर रैसिपी पढ़ सकती है, रैसिपी पहले से दी हुई है.
निशा: पूजा, जी हां.
निशा: रमनदीप, पिज्जा चीज पूरी तरह वेजिटेरियन है.
AAPKO KOI EMBRIDERY,PARLOUR ETC COOKING K ALAWA V KUCH TO JARUR AATA HOGA...HAME WO BHI SIKHAEN...AAPKI SITE PE HI VISHWAS KR PATI HUN. .THANKYOU
निशा: तनु, धन्यवाद.
निशा: सपना, आम के पल्प को फ्रिज में 2 दिन ही रख सकते हैं लेकिन फ्रीजर में 6 महिने भी ये पल्प अच्छा रखा रहता है.
निशा: रेनू, आप सर्च बटन पर टमाटो सास लिखकर रैसिपी देख सकती हैं, ये रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है.
iski language thik nahi ho rahi hai
main aksar webpage download kar offline kam karta hoon is kaaran main webpage download karta hoon
aasha karta hoon aap is lambe parantu meri nazar mein mukhya vishaya par zaroor gaur karengi tatha meri samsya ka nivaran kariengi
dhanya vaad
NEMY CHAND NIGAM
AMBALA CANTT
HARYANA
निशा: यह वेबसाईट यूनीकोड फौन्ट प्रयोग करती है. आपके कम्यूटर में यूनीकोड फोन्ट्स का समर्थन नहीं है इसलिये आपको हिन्दी में लिखे पेज आफलाइन नहीं दिख रहे हैं. आप अपने कम्यूटर के कन्ट्रोल पैनल - रीजनल सैटिंग्स क्रे द्वारा अपने कम्यूटर को यूनीकोड समर्थित कर लें तब आपको हिन्दी के यूनीकोड फौन्ट्स अवश्य दिख पायेंगे.
निशा: अदिति, आम का मौसम आने दीजिये, हम आपके लिये आमखन्ड बनायेंगे.
निशा: धन्यवाद,
maine ye recipe apne husband ko lunch me serve kiya aur unhe bahut pasand aayi. it was delicious n too easy.
Thanks Nisha ji. Mujhe aur mere husband ko aapki sari recipies pasand hai. He guided me for your website.
My best wishes to you
thanx.........
निशा: विनीता, जी मैं कोशिश करूंगी.
i prepaed aamkhand ,this a very tasty n easy deser.It was delicious. My hubby liked it too much.Your website and recipes is too good. Thankyou mam.
निशा: संजना, धन्यवाद, मेरी ओर से आपको शादी की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: मीनल, धन्यवाद.
Nisha ji aap kaise ho?
Nisha ji meine aapki saari recepie padhi hai woh bahut achchi or easy hai thanks Nisha ji aap ki wajah se hum house wife aapne family members ke liye kuch naya naya bana patein hai thanking you so much Nisha ji thanks a lots