दही की आइसक्रीम - Curd Ice Cream - Indian Yogurt Ice Cream Recipe

गर्मी को सुबह, दोपहर, शाम या रात किसी भी समय आप और आपका परिवार आइसक्रीम खाना पसन्द आयेगी और दही की आइसक्रीम का तो कहना ही क्या.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Yogurt Ice Cream
- दही - 1/2 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
- क्रीम - 1/2 कप (100 ग्राम)
- वनीला एसेन्स - 2 बूंद
- काजू - 10 ( छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बिस्किट - 4 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
विधि: - How to make Curd Ice Cream
दही और चीनी को मिलाकर, मिक्सर में डालिये और चीनी घुलने तक दही को फैट लीजिये. क्रीम और वनीला एसेन्स डाल कर, एक बार फिर से सारी चीजों के मिक्स होने तक फैट लीजिये.

मिश्रण में कटे हुये काजू के टुकड़े डालकर मिलाइये.
किसी एअर टाइट कन्टेनर में बिस्किट के टुकड़े डालिये, मिश्रण डालिये और बचे हुये बिस्किट के टुकड़े डालकर आइसक्रीम को फ्रीजर में जमने के लिये रख दीजिये.
5- 6 घंटे में आइस क्रीम जम का तैयार हो जाती है.
आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये और ठंडी आइसक्रीम रोज शरबत से सजा कर परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आइसक्रीम में आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते हैं या किसी फल के छोटे टुकड़े करके मिश्रण में डाले जा सकते है, जैसे सेब, पपीता, अनन्नास, चीकू इत्यादि.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 33:
निशा: नीति, आप इसके लिये कोई भी साधारण मीठे या फीके बिस्किट ले सकतीं हैं, जैसे पार्ले जी ले सकतीं है.
par nishaji ek baat puchhni thi?
pichhle kuchh din se recepies ke page kate huye save hote hai? uska koi rasta bataiega plsssss.......
निशा: सेजल, कौन सा ब्राउजर प्रयोग कर रहीं हैं? इन्टरनेट एक्सप्लोरेर या फायरफोक्स या कोई और? यदि इन्टरनेट एक्सप्लोरर तो इसका कौन सा वर्जन?
निशा; सरोज, जी हां आप मलाई प्रयोग में ला सकती हैं, कोई भी मीठे बिस्किट, क्रीम बिस्किट डाल सकते हैं.
निशा; दीपिका, फुल क्रीम दूध से जमाया हुआ ताजा दही प्रयोग में लाइये. वनीला एसेन्स ग्रोसरी स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: बबिता, बिस्कुट को मोटा चूरा करके डाल दीजिये.
निशा: संध्या वनीला एसेंस उपलब्ध नहीं तो रहने दीजिये. आप इसकी जगह अन्य एसेंस या इलायची वगैरह प्रयोग कर सकतीं हैं
निशा: दीपा आइसक्रीम हमेशा एयरटाइट डिब्बों में जमाईये.
nishaji freash cream gharpe kaise banayi jati hai plz detail me batayen. plz
Reply soon.
निशा: ज्योति, अगर फ्रीजर सही काम कर रहा है तो बर्फ तो जमनी ही चाहिये.
निशा: भूमिका आपका प्रश्न मैंने निम्न लिंक पर शिफ्ट कर दिया है
What is Vanilla Essence?
निशा: गरिमा, आप गाड़ा दूध या कन्डैन्स्ड मिल्क भी प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: अंकिता, इसमें ताजा फुल क्रीम दही डाला गया है, आइसक्रीम दही के स्वाद की है खट्टी बिलकुल नहीं है.
निशा: पूजा कौन से बिस्कुट के लिये कह रही हैं?
निशा: चावला आप सर्च बटन पर दही जमाना लिखकर सर्च कर सकते हैं, दही जमाना पहले से ही वेवसाइट पर उपलब्ध है.