वेज नगेट्स – Veg Nuggets recipe

ऊपर से कुरकुरे लेकिन अन्दर से एकदम मुलायम, अपने अन्दर विभिन्न सब्जियों और मूंगफली के दानों का मजेदार स्वाद समेटे वेज नगेट्स (veg nuggets) आपको बहुत पसन्द आयेंगे. चाय के साथ या स्टार्टर के रूप में, वेज नगेट्स (veg nuggets) दोनों तरह से परोसे जा सकते हैं
Read this recipe in English - Veg Nuggets Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for veg nuggets
- आलू - 200 ग्राम 3
- गाजर, कैवेज - एक कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च, फूल गोभी - एक कप (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये, या एक छोटी चम्मच पेस्ट)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- कार्न स्टार्च या मैदा - 2 टेबल स्पून
- मूंगफली के दाने - 2 टेबल स्पून (भुने हुये, छिले हुये)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- सूजी या ब्रेड का चूरा - आधा कप
- तेल - वेज नगेट्स तलने के लिये
विधि - How to make veg nuggets
आलू को उबाल कर बारीक तोड़ लीजिये या कद्दूकस कर लीजिये. कटी हुई सारी सब्जियां, मसाले हरी मिर्च, अदरक, लालमिर्च, मूंगफली के दाने एक दम मोटे कूट कर और नमक डालकर सारी चीजें अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कीजिये.
कार्न स्टार्च या मैदा को पानी (2 टेबल स्पून कार्न स्टार्च व 3 टेबल स्पून पानी) में मिलाकर पकोड़े के घोल पतला घोल बना लीजिये.
तैयार मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथ से दबाकर अपने मन पसन्द गोल या बेलनाकार आकार दीजिये, सारे गोले बनाकर प्लेट में रख लीजिये, आलू सब्जियों के गोले को कार्न स्टार्च के घोल में डुबाकर निकालिये और ब्रेड चूरा लपेट कर प्लेट में लगाकर रखिये. सारे गोले इसी तरह ब्रेड चूरा लपेट कर रख दीजिये.

सारे गोले तैयार होने के बाद, नगेट्स की प्लेट को20 - 30 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में 5-6 गोले या जितने गोले कढ़ाई में आसानी से तले जा सके, डालिये और पलट पलट कर दोनों ओर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले वेज नगेट्स प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे वेज नगेट्स (veg nuggets) इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
वेज नगेट्स (veg nuggets) तैयार हैं, गरमा गरम वेज नगेट्स (veg nuggets), हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी या टमाटर सास, कसूंदी के साथ परोसिये और खाइये.

आप ब्रेड के चूरे की जगह सूजी भी लपेट कर रख सकतीं है. सूजी के वेज नगेट्स (veg nuggets) कलर और स्वाद में ब्रेड के चूरा लपेटे वेज नगेट्स से अलग होते हैं.
सुझाव: हरी सब्जियां आप अपने मन पसन्द के अनुसार बदल सकते हैं, प्याज और लहसन भी सब्जियों में काट कर मिला सकते हैं.
वेज नगेट्स को ज्यादा गरम तेल में डालकर न तले, ज्यादा गरम में वेज जल जाते हैं और कुरकुरे नहीं बनते.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 40:
निशा: कोर्न स्टार्च की जगह अरारोट या मैदा का भी उपयोग भी किया जा सकता है?
निशा: लीना, इसे कार्न फ्लोर भी कहते हैं. ब्रेड का चूरा 2-3 दिन रखी हुई ब्रेड से बना लीजिये
निशा: मोहिनी, इन्हैं 4-5 सदस्य स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं.
निशा: रीना, मैं जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: मनु, आपके बताये वेज नगेट्स कौन से रेस्तरां/फ़ूड शॉप पर मिलते हैं.
निशा: मनु, आप क्या वेज नगेट्स के उस ब्रांड का नाम बताएंगे?
निशा: स्नेहा , आप आलू की जगह कच्चे केले, पनीर भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
Your recipes are always very different, easy & tasty i want to know can we make non veg
nuggets
Your recipes are very awesome. I will try this.
Your recipes are very awesome. I will try this.
निशा: भावना, फ्रिज में रखने से वे ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
निशा: गरिमा, थोड़ी देर पहले फ्रिज से निकाल लीजिये, नार्मल तापमान पर तलना ही अच्छा है.
निशा: मोनिका, सब्जियां वारीक कटी हों और सारी चीजें अच्छी तरह मैस्ड हों, तेल भी पर्याप्त गरम हो, ठंडे तेल में नगेट्स तले तो वे फट सकते हैं.
निशा: मोनिका, अवश्य डाल सकते हैं
निशा: नीतू, आप सर्च बटन में कुकर में चौकलेट केक बनाइये लिखकर, देख सकती हैं कि केक कुकर में बना सकते हैं.
निशा: स्वाति, ये रिफाइन्ड कार्न फ्लोर ही रहता है.
निशा: स्वाति, रवा इडली पहले से दी गई है, आप सर्च बटन पर लिख कर सर्च कर सकती है.
acha bana
plsssss aap muje chilli paner ki recipi bhij vana thankssssssssssssssssssss
निशा: श्याम, इन्हैं ट्रे में थोड़ा सा तेल लगाकर, ओवन में नगेट्स की क्रिस्पी परत होने तक बना सकते हैं या तवे पर भी सैलो फ्राई कर सकते हैं.
निशा: थोमस, कोर्न स्टार्च की जगह अरारोट भी डाला जा सकता है.
निशा: जाग्रति, एसा करने से नगेट्स तलने के लिये सैट हो जाते हैं और क्रंची बनते हैं.
me apaki nishamadhulikaside dardin padhati hoo. muje veg manchurian ki recipe chahiye pls aap hindi load karva ye.
thznks.
निशा; कनिका, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
Today i have made poha potato tikki.but when i checked, my poha was all ruined.so i was little upset. suddenly i remembered your site n i searched some boiled potatoes recipe. i have seen veg. nuggets n i made. My family liked it so much........ Thanks so much.
is it similar to vegetable cutlets or its a different recipe.. M confused :O