दही वड़ा एकदम सॉफ्ट चटपटे मसालेदार, बिना तले बनायें । Dahi Bhalla Recipe No Fry Dahi Vada

📅 10 नवंबर 2026 👁 13 बार देखी गई 💬 0 कमेंट
📖 Read this recipe in English → No Fry Dahi Vada | Dahi Bhalla Recipe | Soft Spongy Dahi Bhalla Without Frying दही वड़ा एकदम सॉफ्ट चटपटे मसालेदार, बिना तले बनायें । Dahi Bhalla Recipe  No Fry Dahi Vada

नो फ्राई दही वड़ा. बहुत ही कम ऑयल में आसानी से बने ये दही बड़े सॉफ्ट, स्पंजी और स्वाद में ऐसे हैं कि खाने वाले पहचान ही नहीं पाएंगे कि आपने बिना तले बनाया है. त्यौहार हो, कोई इवेंट हो या मेहमान आए हों, दही वड़ा तो सबकी पहली पसंद होता ही है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients

  • दही भल्ले के लिए:

    • धुली मूंग दाल – 1 कप
    • उड़द दाल – 1/2 कप (चाहें तो दोनों दालें बराबर-बराबर भी ले सकते हैं)
    • अदरक – 2 छोटी चम्मच (बारीक कटा या ग्रेट किया हुआ)
    • हरी मिर्च – 1 छोटी चम्मच (बारीक कटी हुई)
    • नमक – 1 छोटी चम्मच
    • इनो – 1 छोटी चम्मच
    • ऑयल – बहुत कम (अप्पे पैन के खानों में डालने के लिए)

    भिगोने वाले पानी के लिए:

    • गर्म पानी – पर्याप्त मात्रा
    • नमक – 1 छोटी चम्मच
    • हींग – 2 पिंच

    दही चटनी और गार्निश के लिए:

    • दही – 2 कप (पानी निचोड़कर फेंटा हुआ)
    • शुगर पाउडर – 2 छोटी चम्मच
    • काला नमक – 1/3 छोटी चम्मच
    • हरी धनिया वाली चटपटी चटनी
    • इमली की मीठी चटनी
    • भुना जीरा पाउडर
    • कुटी हुई लाल मिर्च
    • काला नमक

विधि - How to make

  • मूंग दाल और उड़द दाल को अच्छे से धोकर पानी में भिगो दें. 2 घंटे में ये अच्छी तरह भीगकर तैयार हो जाती हैं. जल्दी हो तो हल्के गर्म पानी में भिगो दें, एक घंटे में फूल जाएंगी. एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
  • दोनों दालों को जार में डालकर कम पानी का इस्तेमाल करते हुए पीसें. बस 2 टेबल स्पून पानी डालें. हल्का सा दाना टच में आना चाहिए. बहुत बारीक मत पीसें. बची हुई दाल भी इसी तरह पीस लें.
  • बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. इन्हें दाल के साथ मत पीसें, अलग से काटकर डालें तो स्वाद ज्यादा अच्छा आता है. बैटर की कंसिस्टेंसी पोरिंग नहीं होनी चाहिए, थक्के जैसे गिरने चाहिए लेकिन बहुत गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए. 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि दाल सेट हो जाए.
  • ऊपर 1 छोटी चम्मच इनो और थोड़ा सा पानी डालकर मिला दें ताकि जल्दी एक्टिवेट हो जाए. बिना फ्राई करने के लिए इनो जरूरी है. दाल फ्लफी हो जाएगी.
  • अप्पे पैन लें और उसके खानों में थोड़ा-थोड़ा ऑयल डालें (सिर्फ 2-3 ड्रॉप). गरम होने पर थोड़ी-थोड़ी दाल भर दें. ढककर लो मीडियम फ्लेम पर 2 मिनट पकाएं. ऊपर थोड़ा ऑयल डालकर पहले बीच वाले पलट दें. फिर से ढककर दूसरी तरफ से भी 2 मिनट सिकने दें. हल्के ब्राउन होने पर निकाल लें. बचे बैटर से भी इसी तरह भल्ले बना लें.
  • पानी गर्म करें और उसमें 1 छोटी चम्मच नमक तथा 2 पिंच हींग डालें. पानी को थोड़ा ठंडा होने दें. उबलते पानी में भल्ले मत डालें. उंगली को बहुत ज्यादा गर्म नहीं लगना चाहिए. जितने सर्व करने हों उतने भल्ले पानी में डाल दें. ऊपर प्लेट रखकर पूरी तरह डुबो दें. आधे घंटे के लिए छोड़ दें ताकि अच्छे से फूल जाएं.
  • बचे हुए भल्ले कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख दें. 3-4 दिन तक जब सर्व करना हो तो गर्म पानी में भिगोकर इस्तेमाल करें.
  • आधे घंटे बाद भल्लों को हल्के हाथ से दबाकर पानी निचोड़ लें. दो कप दही का पानी निचोड़कर फेंट लें. उसमें 2 छोटी चम्मच शुगर पाउडर और 1/3 छोटी चम्मच काला नमक मिलाकर दही रेडी कर लें.
  • प्लेट में भल्ले अरेंज करें. ऊपर दही डालें. जीरा पाउडर, लाल मिर्च, काला नमक, हरी धनिया वाली चटनी और मीठी चटनी डालकर सर्व करें.

सर्व कीजिये

  • नो फ्राई दही वड़ा रेडी है. अप्पे पैन में कितनी आसानी से बन गए और ऑयल भी बहुत कम लगा है. एकदम सॉफ्ट, स्पंजी और टेस्ट में बहुत ज्यादा अच्छे हैं. ये आसान से एकदम स्वादिष्ट स्पंजी दही वड़े जरूर बनाकर खाइए और मुझे बताना मत भूलिए कैसे बने.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।