उन्नीअप्पम (Unniappam Recipe)

पिछले सप्ताह हमने नान स्टिक अप्पा मेकर (Appa maker) खरीदा और हमें यह बहुत पसंद आया. लिया तो ये दक्षिण भारतीय अप्पम बनाने के लिये था लेकिन इसका अधिकांश उपयोग बिना तेल के कटलेट्स बनाने में किया. अप्पम में इसमें सबसे पहले हमने उन्नीअप्पम (Unni Appam) बनाया जो बहुत ही स्वादिष्ट बने.
उन्नीअप्पम (Unni Appam) मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बच्चों की तो मन पसन्द रैसिपी कह सकते हैं आप उन्नीअप्पम (Unni Appam) को.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Unni Appam
- चावल का आटा - 200 ग्राम (1 कप)
- सूजी - 100 ग्राम (आधा कप)
- पके हुये केले - 2-3
- गुड़ या चीनी - 75 ग्राम (1/3 कप)
- नारियल - आधा कप (कद्दूकस किया हुया)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)
- ईनो साल्ट या खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - थोड़ा सा, सेकने के लिये

विधि - How to make Unniappam
चावल को 1 घंटा के लिये भिगो दीजिये, चावल से पानी निकालिये, चाहें तो मोटे कपड़े पर फैला दीजिये ताकि वह चावल का पानी सोख ले, चावल का बारीक आटा पीस लीजिये.
चावल के आटे और सूजी को किसी बड़े बर्तन में निकालिये. नारियल और चीनी पीस कर मिलाइये.
केले को अच्छी तरह मैश कीजिये और मिश्रण में मिलाइये. इलायची और भी मिला दीजिये, आवश्यकतानुसार पानी मिलाइये, घोल को इडली के घोल जैसा गाड़ा रखना हैं. घोल को अच्छी तरह हैन्ड ब्लेन्डर से फैटिये और आधा घंटे के लिये रख दीजिये.
मिश्रण में ईनो साल्ट मिलाइये. आप बेकिंग पाउडर भी मिला सकते हैं, लेकिन मेरा यह अनुभव है कि यदि आप बेकिंग पाउडर के बजाय ईनो साल्ट मिलाते हैं तो मिश्रण अधिक फूलता है.
अप्पा मेकर (Appa Patra) को गैस प्लेम पर रखिये और गरम कीजिये, प्रत्येक खाने में एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम तेल डालिये. (आप चाहें तो बिना तेल के भी बना सकते हैं) चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने को आधा भर दीजिये, गैस धीमी ही रखिये, थोड़ी ही देर में ये अप्पम फूल कर खाने को पूरा भर देंगे, नीचे की तरह से ब्राउन होने पर यूनी अप्पम को पलटिये.और दूसरी तरफ ब्राउन होने तक सेकिये.
सिके हुये उन्नीअप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे उन्नीअप्पम (UnnIappam) इसी प्रकार सेकिये, सारे उन्नीअप्पम (Unniappam) तरह तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम उन्नीअप्पम (Unniappam) तैयार है, परोसिये और खाइये.
देखिये, मीठे मीठे गोल गोल उन्नीअप्पम (UnnIappam) एन्या बहुत चाव से खा रही है

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
निशा: रसिक, आप ये ओवन में बना सकते हैं, केक बनाने वाले बर्तन में और मफिन बनाने वाले बर्तन में भी, मफिन के लिये समय, तापमान 170 डिग्री सेग्रे. समय 10 -12 मिनिट, केक के लिये तापमान तो वही रहेगा लेकिन मिश्रण की मात्रा के अनुसार समय में अन्तर आयेगा, उसके लिये पहले 10 मिनिट में देख लीजिये और फिर आप स्वयं ही अन्दाज लगा लेंगे.
निशा: प्राची, अप्पा मेकर में नमकीन डिश भी बनती हैं, हमने तो इसमें बिना तेल प्रयोग किये बेसन के बाल्स बनाकर उनकी सब्जी बनाई वो बहुत स्वादिष्ट बनी.
thanks
gauri
निशा: जी आप चावल का आटा य़ूज कर सकती है
U can make salty dish in this appam maker as i used to make Appe using dosa or idli batter in which i use to add green chillies, coriander leaves n grated ginger. then add little bit Tadka of mustard seeds. In winter i used to add methi leaves also. rest of the process is same. we need to apply only few drops of oil n nice snack is ready. serve with tamarind n dhania chutney.
निशा: गज़ल, शीरमाल हमारे यहां बचपन में बनाई जाती थी. कोशिश करेंगे कि इसे एक सप्ताह में प्रस्तुत कर सकें
निशा: प्रग्या उन्नीअप्पम ओवन में ही पकाये जाते हैं.
Apki site bahut hi badiya he.
maine unniappam try kiye bahut hi badiya bane
thanks.
ek baat puchni he mere paas appamaker nahi he to ye dish kya me idli maker me banau to kaisa ban
निशा: ऊपर वाली :). पिंक ड्रेस वाली मेरी प्यारी प्यारी एन्या है.
निशा: दीप्ती, ये इडली स्टैन्ड में नहीं बनाये जा सकते हैं, थोड़ा सा तेल 2 बूंद तेल आप पहले ही अप्पम मेकर के खाने में लगा दीजिये. यदि अप्पम मेकर नानस्टिक है तो फिर बिना तेल प्रयोग करके भी बनाये जा सकते हैं
निशा: विजेया, सूखा नारियल भी डाला जा सकता है.
निशा: प्रियंका, अप्पम को धीमी आग पर अच्छी तरह से सिकने दीजिये, तब पलटिये और छोटी चम्मच से पलटिये, को दिक्कत नहीं होगी.