सोयाबीन के पौष्टिक लड्डू – Soybean Laddu Recipe

सर्दियों में आपके परिवार को विशेष रूप से बच्चों को अधिक पौष्टिकता की आवश्यकता होती है. सोयाबीन के आटे से बने पौष्टिक लड्डू इस कमी को सबसे अच्छी तरह से पूरा करते है.
आप चाहें तो सोयाबीन आटे में गेहूं का आटा बराबर की मात्रा में मिला कर बना सकती हैं या 3 भाग सोयाबीन का आटा और 1 भाग गेंहू का आटा मिलाकर भी ये लड्डू बना सकती हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Laddu
- सोयाबीन आटा - 250 ग्राम (2 कप)
- गेहूं का आटा - 250 ग्राम (2 कप)
- देशी घी - 350 ग्राम (1 1/2 कप)
- बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
- काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश (1कप कटे हुये)
- छोटी इलाइची - 10 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Soybean Flour Laddu
दोनों आटे किसी थाली में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में आधा घी डालकर आटा डालिये और चमचे लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को ब्राउन होने तक और अच्छी खुशबू आने तक भून लीजिये. आग बन्द कर दीजिये, आटे को ठंडा होने दीजिये.
जब आटा हल्का गरम रह जाय तब आटे में बचा हुआ आधा घी, बूरा, मेवा और इलाइची डालकर हाथ से अच्छी तरह मिलाइये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और हाथ में रखिये दोनों हाथों से दबा दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.
सोयाबीन लड्डू (Soybean Laddu) तैयार हैं, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. सोयाबीन लड्डू आप रोजाना अपने नाश्ते में 1 खाइये, लड्डू बहुत स्वादिष्ट और ताकत देने वाले हैं.
सोयाबीन आटे से बने ये लड्डू 2 महीने तक रख कर भी खा सकते हैं.
सोयाबीन लड्डू के लिये अगर आपके पास बूरा नहीं मिल पा रहा है तब आप बारीक पिसी चीनी को डाल कर लड्डू बना लीजिये. (बूरा चीनी से बनाकर तैयार किया जाता है. How to make Tagar or Bura?)
आप सोयाबीन लड्डू बनाने में ब्राउन सुगर (चीनी) भी स्तेमाल कर सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 20:
mein soyabeen ke laddu kha kar sehat banayenge, please tell me good quality ka soyabeen aata kahan melega, kya ghar par bhi mixi mein grind kar saktey hain.
thanks
I have not received any reply from your end regarding the quantity of sugar & mawa to be taken for preparing soyabean laddu. pls. let me know. Also I would like to know what does BURA mean? Please reply soon so that I can make these laddus for Diwali tommorrow.
निशा: अनाघा, हमने आपके लिये सोयाबीन मावा लड्डू बनाने के लिये सामग्री की मात्रा सहित कैसे बनायें लिख दिया है ,अब आप ये सोयाबीन मावा लड्डू बना सकेंगे.
agar use kar sakte hai to kitni soyabeen leni hai
निशा: दीपा, आप सोयाबीन को पीस कर उसके लड्डू बना तो सकती है.
निशा: जी हां गुड़ भी डाला जा सकता है.
निशा: अक्षरा, आपको ये रैसिपी इस वेवसाइट पर देखने के लिये अभी इन्तजार करना होगा. आप दूसरे वेवसाइट पर सर्च कर सकती है.
aap muje soyabin ki receipes kya kay hoti hai wo sikhayegi.
निशा: वनिता, जी हां अवश्य डालिये.
निशा: निधि, जी ये मैं नहीं जानती.
निशा: स्वाति, बूरा या तगार बनाना वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिल्पी मैं बहुत जल्दी कोशिश करूंगी
निशा: जी यामिनी, अवश्य हम लिखेंगे.