सूजी मावा के लड्डू - Sooji Khoya Laddu - Rava mawa Ladu Recipe

दीपावली के लिये आप क्या मिठाईयां बनाने जा रहे हैं? इस दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में सूजी मावा के लड्डू प्रस्तुत है. आप इन्हैं बनायें और 15 - 20 दिन तक कभी भी खाइये
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo
- सूजी ( रवा ) - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- मावा - 500 ग्राम (2 कप )
- घी - 400 ग्राम (2 कप)
- बूरा ( तगार ) - 500 - 700 ग्राम (2 1/2 - 3 1/2 कप)
- काजू - आधा कप
- इलाइची - 10 - 12 ( छील कर पीस लें )
विधि - How to make Sooji-Khoya Ladoo
सूजी को एक बर्तन में निकाल कर छान लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, सूजी को घी में डाल कर, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. भूनी हुई सूजी को निकाल कर एक बर्तन में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.
मावा को कढ़ाई में डालिये और धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं, और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं. मावा को थोड़ा ठंडा होने दीजिये.
काजू को काट कर एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. लें.
सूजी और मावा में तगार, काजू और इलाइची सभी को अच्छी तरह मिलाइये.
अब आप अपने मन से जो साइज पसन्द करें, लड्डू बना लीजिये.
आपने सूजी मावा के लड्डू तैयार कर लिये हैं. अब आप उन्है अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15-20 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 37:
निशा: प्रगति जी, इस तरह चूरमा के लड्डू बनाये जाते है, आप मिठाई सैक्सन में चूरमा के लड्डू देख लीजिये, उसमें हमने पूरी की जगह मोटी मोटी बाटी सेक कर लड्डू बनाये हैं, शायद आपकी समस्या हल हो जायेगी.
Sooji,mawa laddu ki receipe bhahot badiya lagi,main jaroor try karoongi,please tell me ki sooji ko ghee
(400 gm),mein bhoonna hai aur kya mawa ko bhi ghee mein bhoonna hoga.
Thanks
निशा: आशाजी, सूजी को घी में भूनना है, मावा तो बिना घी के ही भूना जाता है, यदि मावा एकदम सूखा हो तो एक टेबल घी डाल कर भून लीजिये.
निशा: नीता, लड्डू बनाने के लिये, बूरा या तगार मिलाई जाती है. तगार बनाने का तरीका निम्न है
http://nishamadhulika.com/index.php?news=288
अगर आप चीनी पीस कर मिलाना चाहती हैं तो उसे बिलकुल बारीक पीसकर मिलाइये.
Thanks for all the good receipes. I have tried many of them and they all turned out very well.
Regards.
निशा: मोनिका, कन्डैन्सड मिल्क में चीनी मिली रहती है, मैंने इसे भून कर कभी प्रयोग नहीं किया,
I will try making sooji laddos by adding condensed milk straight from the container.
Regards.
निशा: मोनिका,लड्डू तो अच्छे ही बनेगे, चीनी की मात्रा कम कर लीजिये क्यों कि कन्डैन्सड मिल्क में चीनी काफी मात्रा में रहती है.
निशा: आशिश, लड्डू में पानी नहीं डाला जाता इसलिये रवा नही फूलता है, वह खाने मे कुरकुरा ही लगता है, मावा का मुलायम स्वाद और सूजी का कुरकुरा स्वाद दोनों मिल कर एक अच्छा स्वाद बना देते हैं.
निशा: पूजा,कन्डैन्स्ड मिल्क नैसले, अमूल किसी का भी टिन पैक में का बाजार से मिल जाता है, जिसे आप खीर, फ्रूट क्रीम, हलवा इत्यादि में प्रयोग में ला सकती हैं
Please tell me ki agar mawa ki jagah condensed milk dalen to kitna cup dalna
chahey,Please reply soon
thanks a lot
निशा: आशा, आप इन लड्डू में मावा डालिये.
निशा: अल्का, लड्डू में डालने के लिये बूरा अच्छा होता है.
निशा: शशि, एक बूरा तो आटे के जैसा बारीक होता है और दूसरा बूरा दानेदार रवा जैसा होता है और यही बूरा लड्डू के लिये प्रयोग में लाया जाता है.
निशा: रुचिका, तगार चीनी से बनती है, तगार या बूरा आप किराना स्टोर से ले सकती हैं या आप घर पर भी बना सकती हैं, तगार की रैसिपी देखने के लिये सर्च बटन पर तगार लिख कर खोज सकती हैं.
निशा: नाजनीन, आप मावा की जगह कन्डैन्स्ड मिल्क का प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: लक्ष्मी, वेवसाइट पर गोंद के लड्डू पहले से अपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: कन्चन, बूरा को कहीं कहीं पर तगार कहते हैं, आप बूरा मिलाकर लड्डू बनाइये, लड्डू अच्छे बनेंगे.