सूजी का हलवा – Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa

जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa
- सूजी - 70 ग्राम ( आधा कप)
- देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
- चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
- काजू - 10-15
- किशमिश- 10-15
- छोटी इलाइची - 5
- बादाम - तीन या चार (यदि आप चाहें )
- कसा नारियल - 2 चम्मच (यदि आप चाहें)
- पानी - 400 ग्राम (2 कप)
बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें घी डाल दीजिये ,घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को भूनिये, 5 मिनिट बाद ही आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी . सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक कि वह ब्राउन न हो जाय , सूजी का ब्राउन होने से पता लगता है कि सूजी भुन चुकी है.
सूजी भुनने के बाद, पानी और चीनी डाल दीजिये, धीमी और मीडियम गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये.
काजू को एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये. उबाल आने के बाद,काजू और किशमिश हलवा में डाल कर मिला दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये.
सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, बारीक कतरे हुये बादाम और नारियल डाल कर सजा दीजिये. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 30:
Hamara style thoda alag hei hum pani mei sugar mila kar usko boil kar lete hei or phir bhooni hui suji mei mila dete hei.
निशा: आप तुरन्त चीनी भी डाल ही दीजिये.
Aisa maine suna hai ki badi daanedar sooji ka halwa jyada swadist banta hai.
please reply Nisha ji..
निशा: खुशबूजी, मोटे दाने की सूजी का हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है,लेकिन आपके पास जैसे भी दाने की सूजी है आप हलवा बनाइये सूजी का हलवा तो स्वादिष्ट ही बनेगा.
निशा: उर्वशीजी, नई रेसिपीज में तो मैं लिख रही हूं, पिछली रेसिपीज में भी इसे लिख दूंगीं
निशा: उर्वशी, नई रैसिपी इसी वेवसाइट में आ जाती है, रैसिपी के साइड मे नवीनतम (latest) कालम में देख सकती हैं.
निशा: उर्वशी, मैने सूजी के हलवा में कप से माप लिख दिया है, आप बता दीजिये जो रैसिपी आपको बनानी हो में उसे भी लिख दूंगी.
निशा: लिजा, सूजी भूनने में पर्याप्त घी डाला गया हो और सूजी को ब्राउन होने तक भूना गया हो, सूजी का हलवा नहीं चिपकेगा.
निशा: रेनू, हलवा में थोड़ा पानी कम हो गया होगा, आप हलवे में दूध डालकर भी बना सकती हैं.
निशा:मिनी, मुझे तो इतना ही मालुम है कि सुगर के पेसेन्ट को चीनी से बनी चीजें और चीनी बहुत कम खानी चाहिये, बेहतर है इसके लिये आप अपने डाक्ट से सलाह ले़ं.
निशा: मीना, दूध भी डाला जा सकता है.
http://yummyfoodkhusi.blogspot.com/2011/01/sooji-ka-halwa.html
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
1 question hai ki aapne grams ke hisab se water ki quantity suji se 4 times jyada batai h, lakin cup ke hisab se double h? which quantity is right... plz reply...
Thanx & Regards,
Poonam
निशा: पूनम, सूजी एक कप थोड़ा सा खाली हो तो 100 ग्राम ही आती है, लेकिन पानी 2 कप भर कर 400 ग्राम आ जाता है.
निशा: शालू, हलवा सूजी का ही है. 100 ग्राम सूजी आकार में चीनी से अधिक जगह घेरती है और भुनने के बाद पानी में बहुत अधिक फूल जाती है. इसे मीठा करने के लिये इसके वजन से अधिक चीनी ही चाहिये
निशा: स्वाति, धन्यवाद.
निशा: सरिता, सूजी को मीडियम फ्लेम पर भूनिये, और मीडीयम फ्लेम पर ही बाद में बनाइये.
निशा: वैशाली, पानी पूरी की रैसिपी पहले से दी हुई है, आप सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती है.