Semai Kheer Recipe - Sevaiya Kheer सिवइयों की खीर Semaiya Kheer

कल रेडियो पर चकदे इंडिया का मौला मेरे मौला मेरे गीत बज रहा था. इसगाने के अंतरे में एक लाइन आयी वही सेवईयां वही खीर. सुनकर सोचा कि आज घर में सिवईयां बनायी जायें. प्रस्तुत हैं सेवईयां यानी thin pasta या Vermicelli की खीर. (Sevaiya Kheer , Semaiya Kheer, Sheer Kurma)
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sheer Korma - Sevaiya Kheer
- सेवई (Vermicelli) - 100 ग्राम (एक कप)
- घी - एक टेबिल स्पून
- दूध - 1 लीटर
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू को 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर, कूट लीजिये)
- चीनी - 80-100 ग्राम (आधा कप)
- बादाम - 4 (बारीक बारीक लम्बाई में कतर लीजिये)
विधि - How to make Sheer Korma
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में सिवइयां डाल कर चमचे से चलाते हुये, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये, सिवइयां प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
दूध को किसी मोटे तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये, जब दूध में उबाल आ जाय तो सिवइयां दूध में डाल कर चमचे से चलाते रहिये, जब तक कि दूध फिर से न उबलने लगे. अब कटे हुये काजू और किशमिश भी डाल दीजिये गैस धीमी कर दीजिये.
सिवइयां नरम हो जांय और चमचे से गिराने पर दूध के साथ गिरने लगे, गैस बन्द कर दीजिये. खीर में इलाइची पाउडर और चीनी मिला दीजिये और खीर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
सिवइयों की खीर को प्याले में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम सिवई की खीर परोसिये और खाइये, ठंडी खीर भी बहुत अच्छी लगती है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 12:
निशा: सिवइयों की खीर में कस्टर्ड मत डालिये.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद शशि
निशा: मधु, दाल मखनी की रैसिपी वेवसाइट पर है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: शामभवी, मैं कोशिश करूगी.