Ras Malai Recipe – RasMalai Recipe – रसमलाई -

बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक पसंद की जाती है. होली पर इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते हैं. यह बनाने में जितना मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं. तो इस बार रसमलाई बनाकर देखिये.
कैसे बनायें? How to make Rasmalai?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता. कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती हैं. लेकिन बेहतर यही होगा कि आप खुद घर में छैना बना लें. इसमें अधिक समय नहीं लगता. घर में छैना बनाने के लिये यहां क्लिक कीजिये.
आवश्यक सामग्री - Integrients for Ras Malai
- छैना (Chhena) - 250 ग्राम
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - 1 लीटर
- केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- काजू - 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 3-4(छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Ras Malai Recipe
छैना को को किसी थाली में डालिये और हाथ से मथ मथ कर नरम कर लीजिये, इस तरह छैना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है. यह छैना रसमलाई बनाने के लिये तैयार है.

इस छैना से थोड़ा सा छैना निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये. 250 ग्राम छैना से 12 - 14 गोले बन जायेंगे .
किसी बर्तन में 100 ग्राम चीनी 500 ग्राम पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये. गैस तेज रखें ताकि पानी में जल्दी उबलने लगे, जब पानी खौलने लेगे तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और करीब 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये. रसमलाई के गोले पकने के दौरान मीडियम रखे, पानी में उबाल हमेशा आता रहे. ये गोले उबल कर करीब आकार में दुगुने हो जाते हैं. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

अब हम रस मलाई के लिये दूध तैयार करते हैं
दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये. उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये. जब दूध की मात्रा आधा या 60 प्रतिशत के करीब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये. रसमलाई के लिये दूध तैयार है.

रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर, हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की सहायता से दबाइये और अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. सारे रसमलाई के गोलेचीनी के पानी में से निकाल कर इसी तरह दबाकर प्लेट में रख लीजिये. अब आप ये छैना के पके हुये गोले दूध में डाल दीजिये.
रसमलाई तैयार है, रसमलाई को प्याले में निकालिये, कतरे हुये पिस्ते और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये. ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 139:
निशा: विजयता, छैना पनीर को कहते हैं. ये बाजार में बिकने वाले Cottage Cheese से थोड़ा अलग होता है. आप इसे घर में भी बना सकतीं हैं. इसे बनाने के तरीके का लिंक निम्न है
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-make-chhena-paneer.html
निशा: सिखा मालपूआ रैसिपी मिठाई के पेज पर दी हुई है.
http://nishamadhulika.com/sweets/malpua_recipe.html
निशा: दूध गाड़ा होने के बाद, चीनी डाली जाती है.
Your recipes are really good. I have tried a number of your recipes.
This time for Ras Malai, my panner balls got splitted after I put them in Chasni,
I have taken out the fresh panner from Milk, and that was already very soft. Please tell me how can I avoid the same.
Regards
Mani
nice effort... once again thanks
thank
u very much
Kindly upload recepie for Rajbhog.
Thanks so much for recipe
its wonderful
I tried the recipe, it was good, but the rusmalaee pieces were not so soft as the market one . They were quite heavy as they were made of cheese.
They were difficult to digest and too heavy to pass from chest.
market's rasmalaee is too soft that it doesnt even needs to chew , gets dissolved in mouth.
plz help
chaina ke gole chashni mein pkane ke baad jab nikalate hein to veh fulay hue nahi rahte esa kyon hota hai
निशा: रसमलाई को तो दबाकर पानी निचोड़ कर दूध में डाला जाता है और वे वापस फूल जाते हैं, इन्हैं भी जब आप दूध मे डालेंगे तो वापस से फूल जायेंगे.
thank you so much.i raelly try it.
chhena sugar k pani me pura ghul jata h
ras malai banate samay kya kare......?
निशा: संध्या, आप छैना घर में बनाइये, छैना से अतिरिक्त पानी बिलकुन हटा दीजिये, छैना को चिकना होने तक फैटिये.
निशा: नीतू, अपने आप से फटे दूध से रसमलाई कभी नहीं बनती. रसमलाई के लिये दूध फाड़ कर ताजी छैना तैयार किया जाता है.
maine jab rasmalai banayi to sab thik tha par chhene ke andar ras hi nahi gaya mujhe samajh nahi aaya kya reason tha iske pichhe.
na phate karke maine use bahut acha aur bahut soft mash kar liya tha wo tute to nahi par ras andar gaya hi nahi size bhi as it is raha.
could you please suggest me what is the reason??
Thanks
निशा: काव्या,मैदा या अरारोट अधिक डालने के कारण एसा हो सकता है.
first time to rasmalai kharab ho gayee thi, par maine saturday ko phir banayee...aur woh ekdam perfect bani..
shukriya
thank
u very much
निशा: प्रीति, आप मावा और मैदा मिला कर अच्छी तरह मथिये, चिकना होने तक. मैदा की मात्रा अधिक होने से रसगुल्ले हार्ड होते हैं, नहीं फूलते, कम होने से वे बहुत मुलायम होते है, तलते समय ही फट सकते हैं. आप रसगुल्ले बनाइये और उस कमी को महसूस कीजिये,अपको रसगुल्ले बनाने बड़े आसान लगने लगेंगे.
I made Rasmalai and it became very testy.
so many thanks for this resipi.
aapse ek request hey aagar aap chinese cheeze bhi isme shamil kare to maza aa zay..jaise pizza,noddles...burgar...aap mere request jarur sunege mujhe pata hey..kripya mujhe jawaab bhi de jaldi..me apki bahut badi fan hun..
निशा: मोनी मैं लिखूगी.
निशा:कुलदीप रसमलाई के लिये छैना ताजा बनाइये, छैना को अच्छी तरह फैट कर चिकना कीजिये, पानी में उबाल आने के बाद ही छैना के गोले उसमें डालिये.
thanks a lot for rasmalai receips
maine yeh try ki apne ghar par bahut aachi bani, sub ko pasand aai, nisha ji aap mujhe yeh bataiye ki wo or jayda supanchi kaise hogi, bahut kam supanchi bani hain
spunch karney ke liye mujhe or kya karna hoga pls advise mam
thx
regards
निशा: मोनिका, छैना फुल क्रीम दूध से बनाइये, और छैना को अच्छी तरह फैटिये.
how are you,
nisha ji aaj main ras malai try karney lagi hu dubara, full cream milk hi use karugi or kafi jayda fatugi, lekin mkt main jo rasmalai milti hain uska rang yellow hota hain kya karna hoga? advice & more tips for prepartion good
bye
निशा: मोनिका, रसमलाई के लिये जो दूध तैयार कर रही हो उसमें केसर के 25-30 टुकड़े डाल कर मिला लीजिये.
निशा: अनु, बर्फी में सूखा नारियल डाला है.
निशा: अनु एक बार रसमलाई की रैसिपी को और पढ़िये, छैना ताजा बनाइये, उसे अच्छी तरह मल करके चिकना कीजिये, आप रस मलाई बना सकेंगी.
निशा: अनु, मै समझ सकती हूं कि आपने रसमलाई बनाने के लिये बहुत मेहनत की है, मुझे बहुत खुशी हुई.
निशा: अम्बर, रसमलाई के दूध में कस्टर्ड मत मिलाइये.
thank you ~
chironji kya hai
निशा: देविन यह एक ड्राई फ्रू ट है.
निशा: ओजस्वनी, धन्यवाद. मेरी बुक कोई नहीं है.
Aur ha rasmalai jis chasani me pka rahe hai us chasanika kya krna hai..mene pehli baar kuch likha hai umeeed hai ki aap apni ray jarur likhengi
निशा: अलका, बची हुई चाशनी को आप किसी भी हलवे के लिये प्रयोग में ला सकती हैं, कोई भी शेक या शरबत बनाने में काम ला सकती हैं.
kya aap mujhe hra bhara kabab bnana btaeingi or kam tel vali kuch jhatpat chijo ke bare me.
or han please apne menu me starter, kababs or bread ke dish ko bhi add kijie na.
thanks hme itana achcha sikhane ke liye.
निशा: मनजीत, छैना दूध से पनीर की तरह ही बनाया जाता है, यह पनीर से थोड़ा मुलायम रखा जाता है, तैयार छैना आप किसी डेयरी से ले सकते हैं.
निशा: प्रीति, छैना में आपने क्या मिलाया, मुलायम छैना से सख्त रसमलाई कैसे बन सकती है.
I tried ur rasmalai recipe and it was deliocious. Thanks a lot.
निशा; प्रीती, छैना बहुत फैटना होता है.
Your recipes r too good.after reading it i had made rassmalli and its very tasty...
Thanks
250 gm chenna k liye kitna full cream milk lena hoga.
kya rasmalai ko sapareta ke dudh se bana sakate hai?
निशा: कान्ता, नहीं.
निशा: सुनीता, छैना को अच्छी तरह न फैटा जाय या बेकिंग पाउडर ज्यादा हो या एरोरूट कम हो तब ये गोले पानी में डालने के बाद फट सकते हैं.
mujhe ye samajh nhi aya ki hum cheene ko kis tarah se naram krna hai maine koshish ki lekin vo vaisa nhi ho pya jaise reciepe me picture thi.........thankyou
निशा: आकांक्षा, धन्यवाद. मुझे बहुत खुशी हुई आप इस वेवसाइट से खाना बनाना सीख रही हैं.
निशा
निशा: बना तो सकते हैं लेकिन उनका स्वाद अलग होता है.
निशा: बग बताने के लिये धन्यवाद. पुरानी वेबसाईट से ट्रांसफर के बाद कुछ पुराने लिंक गलत रह गये हैं. इस रेसीपी के लिंक ठीक कर दिये है.
I tried out Ras malai as per your receipe today . I made the fresh chena and then balls . As per your receipe , I mixed 100 gms of sugar in 500 gm of water and then put it on highest possible flame.
When water started boling , I added chenna balls into this and flame was highest as said in your recipe.I could see that balls are being cooked nicely . They became double their size .
As your receipe says that we need to get these balls cooked for 18 -20 min .. I tried to wait .. but after 12 -13 min.. whole water evaporated and my balls got burnt . even i thought so in the begining that this will happen as 500gm water seem to be very less when flame has to be kept highest.
Please let me know where did I go wrong ? I went though all other's responses in the receipe but noone has faced this problem
Please can I request you to answer my question at your earliest opportunity as I want to serve this dish tomorrow to my guest.
Others , please you are also welcome to answer this .
निशा: श्रुति, आग जरूरत से ज्यादा तेज हो, तभी एसा सम्भव है कि पानी एवोपरेट हो गया. पानी एवोपरेट होने में बर्तन की चौड़ाई और गहराई का भी प्रभाव पड़ता है. तेज आग उतनी होनी चाहिये कि पानी उबलता रहे.
आग तेज इसलिये रखी जाती है कि छेने के गोले चाशनी के पानी में घुल न जांय. जब रसगुल्ले अपने साइज से दुगुने हो जायें तब करीब करीब पक चुके होते है और इनके चाशनी में घुलने की संभावना नहीं होती. थोड़ा ध्यान देते हुये आप रसमलाई फिर से बनाईये, बहुत अच्छी बनेंगी.
I tried this recipe and this time it came out soo well.. everyone appreciated this ..This time I took 1 litre of water with 200 gm of sugar
I cannot really thank you enough mam.. never thought I would be able to make my favourite dish all by myself ..
Mam .. I have 2 questions.. plss answer those as well-
1)When I put the chenna balls into kadahi having sugar mixed water ; they all tend to go to the outermost and none remains in the middle . As I can see in picture given by you ; you have chenna balls in the middle as well. How could you do that ??
2) In one go , I could only put 6-7 cheena baals into kadahi as I thought .. isse jyada kadaahi mein hote to wo sab ache se expand nahin ho sakte the ..
So, If we want to make more number of rasmalai let us say 15 -16 ; then we will have to cook 6 rasmalai every time and then take more water in another container and then cook those ..Please let me know how can we make large number of rasmalais ..
Thank you soo much ..
Please reply to my questions ..
निशा: श्रुति, फोटो में भी रसमलाई पानी के ऊपर ही हैं. आप इतने ही पानी में 15 -16 रसमलाई बना सकती हैं.
kya apka kahne ka matlab hai ki mein ikaathe 25-20 chenne ke gole 1 litre paani mein daal sakti hoon .. ya
pehle 6-7 gole pakaoon 1 litre paani aur phir 1 litre paani loon aur 6-7 gole pakoon ..
Plsss mam pls clear my confusion ..
Sorry for bothering u so much .. love u mam
निशा: श्रुति, 1 लीटर पानी में 15-16 रसमलाई डाली जा सकती हैं, इन रसमलाई के पकने के बाद , निकाल लीजिये बची हुई रसमलाई फिर से डालकर पका लीजिये, पानी कम हो तो पानी और डालकर पर्याप्त कर लीजिये.
निशा: सईदा, आप एरोरूट नहीं मिलायेंगी तब भी बन जाती है, मिलाने चाहें तो एक कप छैना में 2 छोटी चम्मच एरोरूट मिलायें
luv u so much !
निशा: सारा, छैना अच्छे फुल क्रीम दूध से बनाया है और सभी चीजें आप सही तरीके से करें तब तो रसमलाई अच्छी बननी चाहिये. दूध में कमी हो सकती जिसके कारण छैना अच्छा न बना हो, या छैना में अधिक पानी रह गया हो लेकिन लिवलिवा होने का कारण आप स्वयं सोचें
aaj maine rasmalai try ki
kafi acchi bani...
maine kabhi image bi nai kiya tha ki rasmalai jaisi cheez mai kabhi ghar peapne hath se banaungi,ye sab aapke karan mumkin hua hai.thank you so much
निशा: मिक, धन्यवाद.
निशा: पुतुल, धन्यवाद.
maine ghar me rasmalai ke liye chena ghar me banaya aur usko chaane ke baad sara paani nichode bhi diya usko acchi tarah masla aur chikne aate ki tarah bana liya lakin jab main us chene ke gole banaye aur garam chasni me daale to wo saare ke saare paani me ghul gaye aur meri saari mehnat kharaab ho gayee pls mujhe bataiye ki maine kya mistake ki thi jis se main aage se use dhyan me rakkh ker dobara ras malaye bana sakoo.
निशा: रश्मि, आपने सब कुछ सही किया है, छैना के गोले आपने पानी में उबाल आने से पहले डाले हों तो ये तुरन्त फट सकते हैं.
me apse janana chahti hu ki rasmalai kya gaay ke doodh se banati he ??
निशा: निशा: वसुन्धरा, रसमलाइ, गाय के दूध से बने छैना से बनती है.
maine ras malai banayi aor meri mother in law ko bahot pasand aayi....nisha jii aap se ek baat poochna chahoongi bajar ki ras malai spungi hoti hai magar jo maine banayi vo bahot soft thi magar spongi nhi....spongi rasmalaai banane k liye kya karna chahiye pls aap mujhe bataiye
bahot bahot dhanyavaad
निशा: रसमलाई के लिये बाजार में स्पेशल गाय के दूध से बना छैना लिया जाता, और उनकी प्रेक्टिस भी बहुत होती है.
निशा: अलिशा, धन्यवाद.
निशा: निधि, रसमलाई केसर के बिना भी बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: हर्षा, 300 ग्राम छैना के लिये, 1.25 किग्रा. ( 6 1/2 कप) दुध चाहिये, सूखे मेवा मिलाने के लिये भी आपको फुल क्रीम दूध ही चाहिये.
rasmalai aur ghar me banana, mein kabhi soch bhi nahi sakti thid. par aap ki receipe padhi aur kal maine kal first time rasmalai banai. wow kya rasmalai bani thi ki mujhe khud bhi vishwas nahi tha ki ye itni achchi banegi. sabko bahut achchi lagi. thanks a lot for your so good receips.
निशा: गीता, धन्यवाद. आपने पहली बार में इतनी अच्छी रसमलाई बनाली.
निशा:, छैना पनीर से नहीं बनता, पनीर दूध से बना है और छैना भी दूध से बनता है, छैना पनीर से मुलायम बनता है, छैना और पनीर मैं सिर्फ इतना ही फर्क है
निशा: प्रियंका, रसमलाई के लिये ताजा छैना बनाकर ही प्रयोग में लाया जाता है.
cheena banta kese ?
निशा: सीमा, आप किसी भी रेसीपी को सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं.
How to make Chaina Paneer at home
निशा: रुचि, आप ताजा छैना मदर डेयरी से ले सकती हैं.
निशा: ज्योति, छैना मुलायम न हो तो एसा हो जाता है, अगर आपके यहां गाय का दूध मिलता हो तब छैना बनाने के लिये गाय का दूध लीजिये, रसमलाई अच्छी बनेंगी.
निशा: वीनू, छैना को ठंडा होने दीजिये और रसगुल्ला बनाये जा सकते हैं. 3-4 घंटे रखकर, या फ्रिज में रख कर सुबह से शाम तक कभी भी बना लीजिये.
निशा: नाहिद, छैना का एकदम मुलायम न होना, छैना का अच्छी तरह नहीं फैटा जाना.
me africa me hoon or yaha fresh milk nahi milta hum milkpowder hi use karte hai to milkpowder ka jo chhena banate hai vo rasmalai ke liye use kar sakti hoon? please reply.
निशा: कविता, मिल्क पाउडर से छैना नहीं बनता.
pls rply soon..
निशा: निशा, जी हां बना सकते हैं, छैना गाय के दूध से पनीर की तरह ही बनाया जाता है, पनीर को दबा कर जमा दिया जाता है, जबकि छैना को थोड़ा मुलायम ही रखा जाता है.
निशा: दीपिका, छैना इस दूध से बनाया जा सकता है, लेकिन अधिकतर लोग की शिकायत है कि रसगुल्ला अच्छे नहीं बने, जब कि गाय के दूध से बने छैना के रिजल्ट ज्याद अच्छे होते हैं.
निशा: गीता, चिरोंजी सुखे मेवा हैं, ये ड्राई फ्रूट की किसी भी दुकान पर मिल जाते हैं.
निशा: अशोक, धन्यवाद. मुझे बहुत खुशी हुई.
निशा: लवी, छैना ताजा न हो या अच्छी तरह न मला गया हो तो इस तरह घुल सकता है, आप इसे छान कर थोड़ा चीनी पाउडर मिलाइये और खाकर खतम कीजिये, फिर से रस मलाई बनाने की कोशिश कीजिये, अगली बार आप रसमलाइ अच्छी बना सकेंगी.
निशा: चेतना, पनीर साफ्ट हो तो रसमलाई साफ्ट बनेगी.
main chini wale pani me chene ko dala to pura chena pani me chulga jabki maine chene ko achchi tarah maish kiya tha. kya galti ho gai kripya bataye.
निशा: ज्योती, आप कुकिंग में अच्छी हो गई हैं, मुझे भी अच्छा लग रहा है.
निशा: शुषमा, आप उससे, हलवा, मीठे चीला या चाय में डालकर काम में ले सकते हैं.
chhena pakane k baad jo sugar ka panni bach gaya uska kya kare.
please ras malai ki video bhi show kijiye
thanks
निशा: रचना इस को आप सूजी या अन्य हलवे में प्रयोग कर सकतीं है. इसके मीठे चीले या मीठे पुये भी बनाये जा सकते हैं
maine rasmalai banai pr rasmalai tide bni aur chaine ke golle bhi jayda phule nai rasmalai soft bane iske liye kya karna chaiye.
निशा: प्रियका, छैना नरम होना चाहिये उसे अच्छी तरह फैट कर और चिकना कर लीजिये, रसमलाई उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना चाहिये, रसमलाई नरम बनेंगी. जल्दी ही मै इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आकाशदीप, कुछ समय बाद आप इस रैसिपी का वीडियो भी देख सकेंगे.
निशा: टीना, एक कप छैना में 1-2 छोटी चमम्च अरारोट डाल सकते हैं. बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.