पूरन पोली - Puran Poli Recipe - Receipe of Puran Poli


यह महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली पारम्परिक स्वीट डिश है. पूरन पोली कई प्रकार की बनाई जाती हैं, लेकिन मुख्यत: चने की दाल की पूरन पोली ही अधिक प्रचलित है. खाने में ये बहुत ही लाजबाव होती है.  पूरन पोली को आप 2-3 दिन तक रख कर खा सकते हैं.  बनाना भी बड़ा आसान है.  तो आइये आज हम पूरन पोली (puran poli recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingreditents for puran poli

आटा गूथने के लिये

  • गेहूं का आटा  या मैदा  -350 ग्राम (3 कप)
  • नमक  -स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • तेल या घी  - 2 टेबल स्पून

पूरन बनाने के लिये पिठ्ठी

  • चने की दाल - 150 ग्राम ( 3/4 कप)
  • चीनी या गुड़  -50  ग्राम ( 1/3 कप)
  • छोटी इलाइची -8 या 10
  • घी या रिफाइन्ड तेल  - आधा कप

विधि How to make Pooran Poli

pooran_357279831.jpgचने की दाल को 4-5 घन्टे पहले पानी में भिगो दीजिये.

आटे को किसी बर्तन में छान लीजिये, 2 टेबल स्पून घी और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.  आटे को गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.  गूथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

दाल को कुकर में 1/3 कप पानी डाल कर उबालने रख दीजिये.   एक सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  कुकर से दाल निकालिये, ठंडा कीजिये और बिना पानी डाले मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में एक टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये,  घी में पिसी हुई  दाल , पिसी हुई चीनी डाल दीजिये. ( यदि आप मीठे के लिये गुड़ का प्रयोग कर रहे हैं तो गरम घी में गुड़ को तोड़ कर डालें और पिघला लें अब पिसी हुई दाल डाल कर )   5 मिनिट भूनिये, ठंडा कीजिये और उसमें इलाइची पीसकर मिला दिजिये.  पूरी में भरने के लिये पूरन तैयार है.

आग पर तवा रख कर गरम कीजिये. गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये और गोल कीजिये.  सूखा आटा लगाकर, 3 इंच व्यास में बेल लीजिये,  2 चम्मच पूरन इस बेली हुई पूरी के उपर रख कर रखिये और पूरी को चारों ओर से उठाकर, बन्द करके, दोनों हाथों की  हथेली के बीच रख कर दबा कर थोड़ा सा बड़ा लीजिये. ( यदि ऎसा नहीं करेगे तो आपकी पूरन पोली बेलते समय फट सकती है ). अब इस पूरन भरे हुये गोल को सूखे आटे(परोथन) में लपेट कर चकले पर बेलन की सहायता से गोल 6-7 -8 इंच के व्यास की पूरन पोली बेल लीजिये .  बेले हुई पूरन पोली को तवे पर डाल कर दोनों तरफ घी लगा कर पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकें.  तवे से  पूरन पोली उतार कर प्लेट में निकाल कर रखिये.  दूसरी पूरन पोली इसी तरह बेल कर तवे पर डालिये और सेकिये. इसी तरह सारी पूरन पोली (Pooranpoli) बना कर तैयार कर लीजिये.

आपकी पूरन पोली (puran poli recipe) तैयार हैं. पूरन पोली को चटनी, अचार या अपने मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये, अपने अनुभव हमारे साथ अवश्य शेयर कीजिये.

चार - पांच सदस्यों के लिये, समय - 40 मिनिट

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 14:

  • radhika budhkar on 23 January, 2009 08:34:02 AM
    छान छान मजा आला सकाळी सकाळी पूरण पोई बघून
    Reply
  • Poonam on 14 March, 2009 23:08:04 PM
    Thank you for your kind efforts! :)
    Reply
  • riya on 07 August, 2009 05:19:48 AM
    nice recipes thanks to share me.
    Reply
  • $$$$$$$$$ on 17 August, 2009 07:28:33 AM
    This abusive comment has been made from following ip
    117.241.115.89
    matter reported to competent authority
    Reply
  • on 10 September, 2009 12:28:11 PM
    hi, I Will try this recipe.bcoz your
    method very easy.i can cook the puranpuli.thanks
    Reply
  • kavitha on 03 December, 2010 11:58:42 AM
    I like this recipe can you pls send me the method of besan ke ladoo.
    निशा: कविता, बेसन के लड्डू मिठाई कालम में देखे जा सकते हैं.
    Reply
  • shruti on 10 February, 2011 21:30:54 PM
    hello mam
    mam puranpoli bahut achi bani khanae mein bahut tasty thi.. par daal peesne mein bahut problem aayie pees nahi paa rahi thi dhang se bahut mushkil ho rahi thi... kya aur koi tareeka bhi hai daal peesne ka?
    Thanks!!

    निशा:
    श्रुति, उबाली गई चने की दाल तो आसानी से पिस जाती है, इससे आसान और कोई नहीं.
    Reply
  • jyotsna on 23 February, 2011 18:12:15 PM
    my in laws lives in pune ,and i m north indian .....i made puranpoli and my inlaws praise me a lot.....thanx 2 u mam
    Reply
  • Heena on 05 March, 2011 12:35:30 PM
    Thanks, before preparing any dish i always, go through your website. Its a very helpful for me.

    निशा: हिना, धन्यवाद.
    Reply
  • uma bhardwaj on 10 July, 2011 08:36:12 AM
    very good,thnx u . i made puran puri. Its a very helpful for me. thank u madam
    Reply
  • Vijay on 01 September, 2011 11:50:19 AM
    The diameter of puranpoli in traditional Marathi family is 9 to 10 inch.nice effort.thiner the poli more delicious it is.also try having poli with plain milk.ooooomahaaaaa
    Reply
  • akshara on 21 December, 2011 00:35:07 AM
    very nice keep it up my family like ur reciepe thanks to share with us i want gajar halwa reciepe plz put ur reciepe in ur blog thank.
    निशा: अक्षरा, गाजर का हलवा की रैसिपी वेवसाइट पर दी हुई है, आप सर्च बटन पर गाजर का हलवा रैसिपी लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
    Reply
  • manju sinha on 27 December, 2011 10:43:05 AM
    thanks for pooran poli recipe.
    Reply
  • Nargis on 06 January, 2012 17:33:04 PM
    wow mujhe apka stuffing style acha laga :) and recipe is also nutritious thanks :)
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad