परवल की मिठाई (Parwal Sweet Recipe)

परवल की मिठाई बड़ी स्वादिष्ट होती है, यह उत्तर भारत में खूब बनाई जाती है, यह मिठाई आप दिपावली, होली के त्योहार पर बनाकर अपने परिवार के लोगों को खिला सकती हैं, इस मिठाई को आप अपनी किसी पार्टी के लिये बनाकर भी तैयार कर सकती हैं, तो आइये फिर अभी परवल की मिठाई बनाना शुरू करते हैं.
Read this recipe in English - Parwal Sweet Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Parwal Sweets
- परवल - 500 ग्राम (14 - 15)
- चीनी - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
परवल में पिठ्ठी भरने के लिये
- खोया - 250 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- चीनी - 50 ग्राम ( पीस लीजिये)
- बादाम - 40 - 45
- पिस्ते - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 8 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How To Make Parval Sweet

अच्छी किस्म के हरे हरे ताजे परवल बाजार से ले आइये, परवल को धोइये, छील कर पूरी लम्बाई से इस तरह काटिये कि वह एक ओर से जुड़े रहें.
कटे हुये परवल के अन्दर से सावधानी पूर्वक इस तरह बीज निकालिये कि परवल का आकार न बिगड़े.

किसी भगोने में पानी गरम करने रखिये, पानी में उबाल आने पर परवल पानी में डालिये, फिर से उबाल आने के बाद परवल को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, परवल को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये, अब परवल से पानी निकाल दीजिये इन्हैं चलनी में रखिये या थाली में रखकर थाली तिरछी करके रख दीजिये.
चीनी और 200 ग्राम (1 कप) पानी किसी भगोने में डालिये और चाशनी बनाने रखिये, एक तार की चाशनी बनाइये (यह चाशनी ज्यादा गाड़ी नहीं होती और ठंडा करने पर जमती नहीं है). परवल इस चाशनी में डालकर तब तक उबालिये जब तक उनका कलर न बदल जाय इसे आप खुद देख सकेंगे कि परवल का कलर कितना सुन्दर हो गया है, उबालते समय परवल को पलट भी दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, परवल को एक घंटे के लिये ढककर चाशनी में ही रख दीजिये. परवल जब तक मीठे होते है तब तक हम खोया से पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं.
खोया को भारी तले के बर्तन में डालकर मीडियम गैस फ्लेम पर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, ठंडा कीजिये, 30 बादाम मिक्सी से दरदरे पीस लीजिये और 15 बादाम बारीक लम्बे लम्बे कतर लीजिये, पिस्ते भी बारीक कतर लीजिये.
भुने हुये खोया में पिसे हुये बादाम, इलाइची और चीनी मिला दीजिये. परवल के अन्दर पिठ्ठी भरने के लिये तैयार है.

चाशनी से परवल निकाल कर छलनी या थाली में रखिये, थाली को तिरछा करके रखिये ताकि परवल से अतिरिक्त चाशनी निकल जाय.

अब एक एक परवल उठाइये और पिठ्ठी परवल के अन्दर भरिये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते चिपकाइये. सारे परवल में पिठ्ठी भर कर, कटे हुये मेवे लगाकर परवल को मिठाई को प्लेट में लगाइये.
लीजिये परवल की स्वादिष्ट मिठाई तैयार है. इस मिठाई को आप अपने फ्रिज में एक सप्ताह तक रख कर खा सकते है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 24:
Reminded me of childhood and Parval Ki Mithai from Benaras.
THANKS A LOT :-)
Thanks for this receipe
Aapki yah recipe bahut hi achi hai, hum sabjiwale hai, hume itna "parwal" pasand nahi aur nahi uski sabji, parantu aap ne jo yah "Parwal ki mithai" dekhyee hai, woh lazwab hai, mai jald hi yah recipe banaungi.
Thank You
when i had made it at my home the whole
family appreciated especially my husband
..
.
निशा: प्रिया, बहुत सारे लोग जो लिखने के लिए बिलकुल मेहनत करते और कोपी कर लेते हैं, हम कितनी बार लिखते उन सबको लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते. क्या ये रैसिपी अखवार में छपी है? बताने के लिये आपका धन्यवाद.
NISHA JI
it's outstanding recipe,your method seems really good.i was looking for this recipe for a long time.. M very thankfull to you Nisha ji,.,..,.,, thanx a lot,.,..,.,
Reply