नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe)

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.
प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi
- पका हुये नारियल का चूरा - 100 ग्राम
- मावा-200 ग्राम (एक कप)
- पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
- पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )
विधि - How to make Nariyal Ki Barfi
नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.
मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).
अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये
चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.
नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं, बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 45:
can i make this burfee with that.
can i make this burfee with that.
pls reply soon.
thanx
निशा: सूखा नारियल ही लीजिये.
Thanks
Dry Khopra or Coconut with water i.e nariyal ( I don't mean green or tender coconut )
निशा: अनु, आपने बिलकुल सही सोचा है, अगली बार चाशनी को थोड़ा कम पकाइये.
plz ap choclate banane ki recepi b upload kar dengi plz
Byeeeeee
निशा: अम्रता, जी हां आप सही कह रही हैं लेकिन वह बर्फी अलग तरीके की बनेगी.
pls reply soon.
thanx
निशा: प्रिया आप कन्डेंस्ड मिल्क या मिल्क पाउडर का प्रयोग कर लीजिये.
निशा: भक्ति, नारियल के बुरादे से बर्फी बनाई जा सकती है, बाजार में तरह तरह के कलर और एसेन्स का प्रयोग किया जाता है.
निशा: अनु, कलर वाली बर्फी तो सफेद बर्फी की तरह ही बनाई जाती है, कलर के लिये मावा समय भूनते जो कलर आप चाहती है कलर मिला लीजिये, फूड कलर कई प्रकार के बाजार में मिलते हैं.
Agar hum do chhote kaddu kas kiye gole dalenge to chini kitni dalegi. Kuch idea bata dijiye aur pani kitna dalega.
निशा: शालिनी, 2 छोटे नारियल लगभग 250 ग्राम ही होते हैं, आप ये सामग्री जो रैसिपी में दी हुई है वही ले लीजिये.
निशा: दीप्ती, नारियल को कद्दूकस करके मिलाना है, इसे भूनना नहीं है.
निशा: जी हां.
निशा: प्रनिता, 250 ग्राम मवा = 1 1/4 कप, लेकिन 250 ग्राम नारियल कसा हुआ = 2 कप नारियल हल्का होता है, 250 ग्राम चीनी = 1 1/4 कप.
निशा: नेहा, नहीं ले सकते है.
निशा: खुशी, नारियल बर्फी में सुखा नारियल, नारियल लड्डू में भी सूखा नारियल, नारियल पाग में सूखा नारियल और नारियल खीर में हरा कच्चा नारियल लेना है.
निशा: सरिता, आप दिये हुये नाप से देखकर बर्फी बना लीजिये, आप अच्छी बर्फी बना लेंगी.
निशा: रश्मि, चाशनी ज्यादा पकने पर बर्फी टाइट हो जाती है, अब आप जब भी बनायें तब थोड़ा सा कम पकायें.
1.green nariyal
2.nariyal with water
3.dry nariyal(khopra, gola)
which should we use .
plz tell us mam
Thanks in advance
निशा: राजीव, हमने सूखा नारियल को कद्दूकस करके (Grated Dry coconut) प्रयोग किया है.
Thanks for teach the recipes to us... I just try to make a coconut barfi for many times but each time I was just not able to made it in that way in which i wanted to make it , shall you please help me on that actually for that I just want to clear some steps n i.e.- is it possible that it could be made without mawa.. or khoya...
n second thing is it possible that it could be made without changing the original colour of burfi,
or just made by condensed milk or milkmaid .
thanks.
निशा: टीना, आप बिना मावा के कन्डैन्स्ड मिल्क से बर्फी बना सकती हैं, बर्फी बनने के बाद कलर नारियल की बर्फी का अच्छा कलर आता है.
निशा: प्रियंका, चाशनी में आधा कप पानी डाल दीजिये.
Mera queestion tha ki sukje nariyel ki jagan kacche nariyel (yaniki jo ham bhagwanji ko chadhate hai vahi nariyel) ki bhi barfi banti he ?
Nishaji please reply me. I have ealier also asked you about this but no reply recd.
निशा: क्रिन्जल, कच्चे नारियल से भी बर्फी बनती है.
निशा: डौली, इलाइची पाउडर बर्फी बन जाने पर, गैस बन्द करने के बाद डालकर मिला दीजिये, मैं इसे लिख देती हूँ, धन्यवाद.
.
निशा: अतुल, नारियल की बर्फी का वीडियो आपके लिये डाल दिया है.