नारियल पाग (Nariyal Pag)

नारियल का पाग एक मिठाई है जो उत्तरी भारत जन्माष्टमी के दिन कृ्ष्णा के प्रसाद के लिये बनाया है, ये न खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे बनाने में घी बिलकुल नही लगता लेकिन चीनी ढेर सारी लगती है यदि आपको चीनी से परहेज नहीं तो नारियल पाग बना कर खाइये आपको बहुत पसन्द आयेगा. आइये शुरू करते हैं नारियल का पाग बनाना.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Pag
- सूखा नारियल -250 ग्राम (नारियल कद्दूकस किया 3 कप)
- चीनी -400 ग्राम (2 कप)
- काजू -8-10 ( एक काजू को 2 टुकड़ों में काट लें, यदि आप चाहें)
- पानी - 150 ग्राम
विधि - How to make Nariyal Pag
नारियल को कद्दूकस कर लीजिये.
क्ढ़ाई में पानी और चीनी डाल कर गरम करने रखिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकायें, चाशनी को और 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये और अब चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी को एक बूंद प्लेट में टपका कर चाशनी को अंगूठे और उंगलियों के बीच चिपकाने पर 2 तार बनने चाहिये और आप महसूस करें कि चाशनी ठंडी होने पर जम जायेगी, अगर चाशनी जमने वाली हो गई है, गैस बन्द कर दीजिये.
कद्दूकस किये हुये नारियल को चाशनी में डालिये और चमचे से चलाकर मिला दीजिये और जब तक लगातार मिलाते रहें तब तक कि चाशनी और नारियल एक लगने लगे.
एक थाली को घी लगाकर चिकना कीजिये, नारियल और चाशनी के मिश्रण को थाली में डाल कर एक जैसा फैला दीजिये. मिश्रण के ऊपर काजू के टुकड़े डालकर दबा कर लगा दीजिये, ठंडा करने के लिये रख दीजिये, ठंडा होने पर यह पाग जम जायेगा. चाकू की सहायता से चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
नारियल का पाग तैयार हैं. आप इसे खा सकते हैं और बचा हुआ नारियल पाग एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मीठा खाने मन करे, महिने तक कन्टेनर से नारियल पाग निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
निशा: नारियल की चटनी कच्चे नारियल से बनाई जाती है, मिठाई में अधिकतर पका नारियल प्रयोग में लाया जाता है.
निशा: दीपमाला, इसमें इलाइची डालने की आवश्यकता नही है.
I want to know, ki kya sukha nariyal (gari)hi use kar sakte hain is mithai mein ya nariyal ka bura jo bazaar mein mil jaata hai woh use karein? thanks
निशा: मीनू, इस रैसिपी में सूखा नारियल कद्दूकस करके ही प्रयोग में लाया जाता है.
निशा: चंचल, चाशनी जमने वाली कन्सिसटैन्सी तैयार कर लीजिये, नारियल मिलाकर तुरन्त जमा दीजिये.
pls tell me if u know the recipy of punjabi traditional LUCHAI with halwa &
UP's Nagori with halwa or alusabji.
thanks & rgds.,
anju mehra
निशा: अंजू, आप परांठा पूरी कालम में आप लुचई और मिठाई कालम में सूजी का हलवा देख सकती है. आलू की सब्जी भी सब्जी कालम दी गई है.
Ek nariyal ki agar hum barfi banayenge to usme chini kitni dalegi aur pani kitna dalega matlab andaaz kaise hoga ki kitni chini aur kitna pani lagega.
Ek mujhe gujia ke bare mein bhi puchna tha ki agar hum uske mixture ko chashni bana ke usme dubo dein aur bhir use gujia mein bharein toh phir woh kaise banegi
Aap mujhe jaldi jawaab dena because mujhe parson yeh recipe banani hai
निशा: नारियल पाग की रैसिपी नाप पढ़ कर आप इसे बना सकती हैं, गुझिया के लिये आपको गुझिया रैसिपी ही देखनी होगी.
निशा: रितु, मेरी भी आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनायें.
Kya aap janmashtmi per ban ne wale dhania prasad ki recipe bata sakti hai. Mujhe yeh dhania prasad bahut achcha lagta hai, lekin banana nahi aata.
निशा: सुमित, कोकोनट खराब भी हो सकता है, उसको देखकर भी पता लग जाता है और स्वाद तो उसका खराब होगा ही.
plz tell us the recipe of nariyal ladoo also.
निशा: मनीषा,नारियल का बुरादा से बर्फी बना लीजिये.
निशा: शालिनी, नारियल चूरा से भी बिलकुल इसी तरह से बनेगी और चीनी पानी की मात्रा भी इसी अनुपात में रखी जायेगी.
Maine nariyal ko kaddoo kas kiya phir usko do taar ki chashni mein banaya. Agar nariyal ki burfi ko much mulayam banana ho toh kya chashni mein paani ki matra bada dein
निशा: शालिनी, चाशनी में पानी की मात्रा बढ़ाने के वजाय चाशनी को थोड़ा और कम पका लीजिये.
I am Nisha
I am so happy because
Mujhe ye website bahut achi lagti hai
ab mujhe koi bhi dish banana ho
mein bolti hun! I am here........
aapki website pe di gayi bahut si recipes meine try ki aur mere family ko bahut tasty lagi
thank u so much!......
निशा: निशा, धन्यवाद.
Muzhe apaki yah website bahut hi achhi lagti hai. Kyoki ap har chij Bahut hi Ache se smjati hai. Nishaji, Kya Sukhe nariyel ki jagah Kachche naiyel ka pag bana sakte he ?
Mujhe aapki website me di hui sabhi recipe's bahut pasand ayi.Nishaji mujhe rave(suji) ki barfi ki recipe ki talash hai.krupya aap use bhi apni website pe share karen..
thanks a ton