Moong Dal Halwa recipe हलवा – मूंग की दाल का

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ka Hawla
- मूंग की धुली दाल - 100 ग्राम (आधा कप )
- घी - 100 ग्राम (आधा कप)
- मावा - 50 - 100 ग्राम ( 1/4 - 1/2 कप)
- चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप)
- काजू - 20 (एक काजू को 4 टुकड़ों में काट लें)
- किशमिश - 20
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- बादाम - 5 (लम्बाई में बारीक काट लें)
विधि - How to Make Moong ka Halwa
मूंग की दाल को धो कर 2-3 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को धो कर पानी से निकाल लें और बिना पानी डाले, मिक्सी से पीस लें. दाल को एकदम बारीक न करें.
कढ़ाई गैस पर रख कर गरम करें. कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछी से चला चला कर दाल को मिडियम आग पर भूनें. करीब 20 या 25 मिनिट में दाल अच्छी तरह भुन जायेगी ( भूनी हुई दाल कढ़ाई से नहीं चिपकती और घी अलग होता दिखता है ) दाल भुन कर तैयार है. दाल को किसी प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में मावा डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये और दाल में मिला दीजिये.
किसी बर्तन में चीनी और चीनी की मात्रा के बराबर पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पकायें और चाशनी तैयार कर लीजिये.
दाल में यह चाशनी मिलायें, काजू और किसमिस भी मिला दें. अब धीमी गैस पर हलवे को चला चला कर भूनें 5-7 मिनिट में हलबा बन कर तैयार हो जाता है. गैस बन्द कर दीजिये. हलवे में पिसी हुई इलाइची डाल कर मिला दीजिये. आपका मूंग की दाल का हलवा तैयार है.
मूंग की दाल के हलवा को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से कतरे बादाम डाल कर सजाइये. गरमा गरम मूंग दाल हलवा परोसिये और खाइये. ठंडा होने के बाद मूंग के दाल के हलवा को फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक मूंग दाल का हलवा फ्रिज से निकालिये और खाइये.
- समय - 1 घंटा
- 4 लोगों के लिये
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 192:
धन्यवाद !
khoya. I was not aware about mawa.
what do u meany by mawa. can u plz tell me. Even I had registered mysel to ur website but I didn`t receive any mail
and I was not able to login even I had
done registration.
thanx alot for tip...
i wil try this today for my husband birthday. i tried ur lots of recepies all of them were very tasty.. now he likes indian food too much.. i am amaz about ur cooking talent.. god bless u
lakin meine aapki di hue recepi ke jariye halwa panaya jo bohot lajwab bana aur meri family ko bhi pasand aaya\
Thankfull
good recepi
निशा: काजल जी, मूंग की दाल के हलवा में चीनी की चाशनी बनाकर ही डाली जाती है.
plz give me recp of bundi ki laddu..
plz give me recp of bundi ki laddu..
निशा: सीमा हम दाल को हलवा बनाने के लिये, घी में भूनते है, दाल उसी समय पक जाती है, आप दाल को पका कर भी हलवा बना सकती हैं.
बूंदी के लड्डू लिखने मे मुझे अभी समय लगेगा.
I will tri it today.Thanks for the nice & sweet recipe.
Thanks alot
निशा: प्रगति, दाल को भूनने में समय तो लगता है और घी भी, दाल चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये. चाशनी मिलाने के बाद हलवा एकदम नरम हो जाता है.
today i made halwa as per ur recipe(didnt use mawa). i have some Question-
As soon as i added dhuli moong dal paste (which i coarsely grinded) in nonstik pan;the paste absorbed all the ghee and started forming big lumps which i find very difficult 2 break but somehow i break it into small bits. and i continue frying for 15-25mins(the paste was lumpy a bit not free flowing like sooji). the paste was not soft or smooth rather not even sticky just lumpy but i manage to bhoonofy. then i added sugar syrup then the paste got soft but there were still lumps small small not big ones. it tasted good but there is no DROPPING CONSISTENCY in halwa as sooji halwa is . CAn u help me and explain how the texture should be and did i made it in a right way. thax in advance.
निशा: फराह, आपको दाल को भूनते समय दाल की बराबर मात्रा का घी डालना है,अगर फिर भी दाल को भूनते समय गुठलियां पड़े तब उसमें थोड़ा घी और डालकर जल्दी जल्दी दाल को चमचे से चलाते हुये भुनिये, दाल अच्छी भुननी ही चाहिये और हलवा मैं गाड़ा ही रखती हूं. अगर आप उसे पतला बनाना चाहती तो चाशनी बनाते समय पानी अपने हिसाब से जितना आप हलवे की कन्सिसटैन्सी रखना चाहती है पानी मिला लीजिये.
निशा: चाशनी बनाने के लिये पानी नहीं दूध डालेगे, चीनी दूध में भी घुल जायेगी, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकाइये, चाशनी तैयार हो जायेगी.
I am a great fan of your recepies.It's like a trust, that I can cook for my friends even before trying and it goes always a hit item.
Thanks.
निशा: धन्यवाद रिया.
निशा: मंजू, आपने दाल को कम भूना है.
moong ki dal ka halwa was tremendos
Instend of Moong Daal we can use Moong Daal Aatta?
निशा: आटे की अपेक्षा दाल का हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
kya hum moong ki daal ko mixcy main graind karke phir uska halwa bana sakte hai ?
निशा: रुपाली, मिक्सी में ही पीस कर हलवा बनाइये.
निशा: विनीता, हलवे के लिये धुली हुई मूंग की दाल ही लीजिये.
nisha ji maine kal halwa banaya tha but wo thik nahi bana. apne bataya dal 20-25 minute tak bunni hai lekin itni der me to wo jal gayi thi or use bubbles(ghuthliya) bhi pad gayi thi. aap please mujhe btaye ki meri kahan galti hui hai. nisha ji jab hum dal ko kadai me dalte hai to usme khud hi ghuthliya pad jati hai.
निशा: गीता, दाल में घी पर्याप्त मात्रा में डालिये, गैस फ्लेम कम रखिये, जल्दी जल्दी चमचे या करछी से चला चला कर भूनिये, हलवा बहुत अच्छा बनेगा.
mere pass grinder nahi hai, kya main moong daal ko pressure cooker mein ubalkar halwa bna sakti hu,
plz mujhe method bta dijiye.
Thanking you,
निशा: मूंग दाल के आटा हलवा चिकना बनता और उतन स्वादिष्ट नहीं बनता.
anyways it is very good recipe thanks a lot
maine pehle bhi ye halwa banaya hai but ustime i used equal qty of dal and chini.
pls aap mughe receipi bata dijiye winter main jo ladu bante hai.
निशा:वीनू आप ` मिठाई कालम` में गुड़ मेवा के लड्डू दिये हुये हैं वह ही सर्दियों के मसम में बना कर खाइये.
I would like to know , do we need to use Desi Gee or refine gee , and secondly , gee and dal , we put together in kadai or first heat the gee and then put the dal into it !
निशा: अरती, पहले घी गरम कीजिये, पिसी हुई दाल डालिये और धीमी और मीडियम आग पर करछी या चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये.
very nice website for nice receip , thanks
निशा: सपना, मावा की बर्फी तो मिठाई कालम में है आप देख लीजिये.
निशा: अंकित, मूंग की दाल का हलवा बिना घी के नहीं बनाया जा सकता.
निशा: दिव्या, आपने दाल कम भूनी है.
निशा: प्रीती, मेरा सोचना है कि ये सब करने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: संध्या धन्यवाद.
I cooked this halwa yesterday, I am in Australia and now a days here is winter, I made it and it came out very tasty and awsome.Thanks for posting this recipe.
Thanks
thank you so much.
निशा: वीना, अगर आप दाल को थोड़ी और भूनते तो सुनहरा कलर आ जाता.
plz reply fast
निशा: गीतू, आप इसे तेज गैस पर पका लीजिये.
mene ghar pr moong halwa banaya
pr teek se nhi bann paya
halwe ko bhut chabana pad raha tha,mene to ghee b teek se daala tha or bhoona b bhut tha.
phir kya vajah hui ?
plz reply
निशा: गीतू, दाल भूनने में ही सारी मेहनत लगती है, दाल को पेसेन्स के साथ भून लीजिये, दाल अच्छी तरह भुन जायेगी तब हलवा अच्छा बन जायेगा.
It was good. I really love your website.
thank you for learn us so delicious recepies.
निशा; ज्योति ये तो अच्छी बात है कि आपने चाशनी को इतने अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर लिया.
kya non stick kadai hi use karni chaiye. jise se daal na chipke.maine banaya to daal me pani ki vajah se chipak rahi thi. baad main sab thik ho gaya.
plzzzzzzzz tell me? daal chipkati kyon hai?
again thank u.
निशा: शिखा, पहले तो दाल चिपकती ही है, वह चमचे से चलाते हुये भूननी होती है.
निशा: जी हाँ.
Thank you
muze aapki ye recipe bahot acchi lagi aur aaj mene halwa banaya bhi, bahot accha bana hai.me husband ko bahot pasand aaya aur mere ghar hamare dost aaye the khana khane unhe bhi bahot pasand aaya, thanks to you....
निशा: रानी इस बार चाशनी में पानी की मात्रा थोड़ी और बड़ा लीजिये, चाशनी को चीनी घुलने तक ही पकाइये. हलवा अच्छा बनेगा.
thank u very much...
I ENJOYED MAKING HALWA AND MY INLAWS ENJOYED EATINNG THAT AND APPRECIATED A LOT.
THANKS NISHA JI
thanks
निशा: नेहा, आपने हलवा अच्छा बना ही लिया, हलवा में जलने की महक तो तभी आयेगी जब हलवा जला होगा. जब सारी चीजें सही तरीके से हों तो कलर भी अच्छा आता है.
निशा: नेहा, दाल भुनने के बाद ब्राउन हो जाती है, लेकिन डार्क करने के चक्कर में दाल जल न जाय.
निशा: नेहा, आप मूंग दाल का हलवा बिना मावा के भी बना सकती हैं.
thankuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuu
thanx for ur recipee i m new to this site and i m writing for the first time i will b glad if u ans. my q.
hw much milk is req. if we r not using mawa and thn what will b the procedure to make halwa
निशा: रुचि, चाशनी बनाने में आप पानी की जगह दूध स्तेमाल कर लीजिये. या फिर दूध का मावा बना कर डालिये.
निशा: दीपा, धन्यवाद.
is method se achha haluva banya ja sakta hai yidi mava na dale or milk ka use kre to bhi haluva itna hi testy banega
निशा: मोनिका, दाल भूनने में लगने वाला समय, दाल की मात्रा और आग कैसी जल रही है उस पर निर्भर करताहै. दूध से बना मूंग दाल हलवा भी स्वादिष्ट बनता है.
gajar ka halwa kaise banaye.
bachcho ke liye kuch healthy mithai batain
kya aap items display kar ke bata sakti hai i am confused some time
thank u
निशा: अन्जली, गाजर का हलवा इसी कालम में दिया गया है. अभी तो मैं इतना ही कर पा रही हूँ.
i read d recipe of moong dal halwa, n i m going to try it out. i hope i will get succeeded
thanx
निशा: रिचा, जी हां आप मिल्कमेड यूज कर सकती हैं.
निशा: जया, आपका अच्छा सुझाव है, धन्यवाद.
aapke tarike se maine gazar ka halwa banaya bahut hee accha bana. is sardi main kai baar banaya thanks
निशा: ज्योति घर पर मावा बनाने की विधि निम्न है
How to make Mawa at home
निशा: अर्चना, दाल को ज्यादा गरम घी में मत डालिये, दाल को भूनते समय लगातार चलाइये.
निशा: रूपा, मावा की बर्फी बनाना पहले से दिया गया है, आप सर्च बटन पर लिख कर बर्फी की रैसिपी को देख सकती हैं.
n tnx for your nice help
निशा: अंजू, दाल को पीसने के लिये मिक्सर या ग्राइन्डर तो चाहिये ही, आप चाहें तो आप दाल के आटे से दाल का हलवा बना सकती हैं.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद अंजू
thanx agagin bbye
I also tried this receipe, but halwe me dal ka taste kam or Khoya ka jayada tha, and look was also not that shown in your video.
Will it affect if i grind the Dal and start making halwa not immediatly. let's say after 3-4 hrs.
please advise what needs to be corrected.
निशा: अनु, दाल पीसकर फ्रिज में रखी हो तब तो 4 घंटे में कोई अन्तर नहीं आयेगा.
निशा: आकृ्ति, धन्यवाद.
निशा: मुस्कान मैं फिर आपके लिये इसका वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: इन्दू मैं कोशिश करूंगी कि इसका वीडियो प्रस्तुत कर पाऊं
निशा: पारुल, मावा के बने पेड़े आपके पास हैं तो उन्हैं हलवे में डालकर प्रयोग में लाया जा सकता है, लेकिन पेड़े डालकर हलवा बनायें तब चीनी की मात्रा थोड़ी कम कर दीजिये.
निशा: सोनिया, कुकर में एक सीटी आने तक दाल को पका लीजिये, एक सीटी में ही मूंग दाल काफी सोफ्ट हो जाती है.
mere saval ke javab aap jaldi dena.... aap ans. degi tabhi me jaldi se dusri baar try kar paungi... me ise jaldi se sikhna chahti hu.. plz. nisha didi help me..
निशा: पारुल, दाल में पानी की कमी से वह नरम नहीं हुई, चाशनी में पानी कम होने के कारण एसा हुआ है, दाल को भी आपने कुछ ज्यादा भून दिया लग रहा है, फिर से कोशिश कीजिये, इस बार आप मूंग की दाल का हलवा अच्छा बना लेंगी.
निशा: मीनाक्षी, दाल को लगातार चमचे से चलाते हुये, धीमी या मीडियम आग पर भूनिये, दाल चिपक रही है तो थोड़ा सा घी और डाल दीजीये.
निशा: मन, मूंग की दाल 2 घंटे में ही अच्छी तरह फूल जाती है.
निशा: प्रभालीन, मेरी रैसिपी वेवसाइट पर ही हैं, रैसिपी बुक नहीं है.
निशा: मीतू, धन्यवाद.
Thanks!
निशा:< जिगना, मूंग की दाल भुनने के बाद कढ़ाई से चिपकती नहीं हैं, भूनी हुई मूंग दाल से इतनी अच्छी महक आने लगती है जो आप बहुत पसन्द करेंगे.
i m a big fan of ur cookin skills. could u plz tell me the recipe to make moong dal ke laddu. actually different people have different ideas. kuchh kehte hain ki dal ki bhigo ke fir grind karo n then bhoono. kuchh kehte hain ki dal ko aise hi dho ke bhoon lo n fir grind kar ke laddu bana lo . plz guide me.
निशा: मुनीषा, धन्यवाद. लड्डू तीन तरीके से बनाये जाते हैं, आप उरद दाल के लड्डू सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं, रैसिपी में तीनों तरीके दिये हैं, बिलकुल इसी तरह मूंग दाल के लड्डू आप जिस तरीके से चाहें बना लीजिये.
निशा: विनीता, जलने की महक नहीं हटती, अगली बार से सावधानी रखें, दूध की चीजों को जलने न दें और कभी अगर तले में हल्की सी लग जाय तो तुरन्त बर्तन बदल दें, और जो दूध बर्तन में लग गया है उसे हटा दें.
I created my a/c in this website today.I learned Moong Dal ka Halwa from this side via video and i tried to make for my family but after eating this halwa i found it hard to chwing. I put dal in gringer and i was baking it for 20 min. please tell me how can i make soft Halwa not like this one..otherwise teste and sugar was absolutly correct..
Regards,
Pankaj
निशा: पंकज, दाल को ज्यादा भूना गया हो और चाशनी में पानी कम हो तो हलवा सख्त हो जायेगा, तेज आग पर चाशनी का पानी जल्दी ही जल जाता है, अगली बार के लिये आप चाशनी में पानी की मात्रा थोड़ी अधिक रख लीजिये, 1-1/2 कप तक रख लीजिये, मुंग दाल हलवा को जितना सोफ्ट रखना चाहें, रख सकेंगे, धन्यवाद.
main kai baar try kar chuki hoon ainsa lagta hai ki main paani kam dalti hoon.
निशा: मधु, पानी की मात्रा थोड़ी अधिक कर दीजिये, पानी डालने के बाद जब आप हलवा पका रही हैं, तो गैस धीमी पर हलवा पकायें, हलवा अच्छा बनेगा.
निशा: मधु, एक कप दाल में डेड़ कप चीनी डाल रही हैं, आप 2 कप दूध में चीनी घुलने तक पकाइये और भूनी दाल को चाशनी में मिला कर, दाल के फूलने और हलवा गाड़ा होने तक पका लीजिये.
Aapka tarika se moong ki dal ka halwa banya first time acha bana.Thanks once again.
happy diwali to u
nishaji,mein jab bhi moong dal ki pakodi banati hoon ,fry karne ke time phat jati hai,jor jor se phatne lagti hain,aur ek taraf sari dal aa jati hai,soft nahi banti,pls.tell me d reason.aisa hi urad dal ke saath hota hai.
निशा: रेखा, दाल को 6-7 मिनिट तक खूब फैटिये और अब पकोड़ी बनाइये पकोड़ी बिलकुल नहीं फटेंगी.
agar 25 logon ke liye moong dal ka halwa bnana ho to kitni dal,sugar,khoya dalna hoga... pls tell
निशा: शिखा, आप 700 ग्राम दाल का हलवा बना लीजिये.
Kindly let me know which food processor do you use in your kitchen, as I want to buy one. Thanks again for the wonderful recipe.
निशा: अराथी, आप बाजार से किसी भी अच्छी कम्पनी का फूड प्रोसेसर ले सकती है, सारे फूड प्रोसेसर इसी तरह काम करते हैं, वस आप देख लीजिये आपके शहर में कम्पनी सर्विस अच्छी दे रही हो,धन्यवाद.
Let me complement you for your excellent website. We don't get fresh mawa in USA. Is it possible to make mawa at home (for this recipe)by using whole milk and milk powder etc.? I know that we can make mawa by boiling the milk but that is very time consuming process. Thanks.
kya karu.
निशा: मोनिका, घी कम होने से दाल ज्यादा चिपकती है, थोड़ा घी और डाल लें और जल्दी जल्दी चलाते हुये दाल को भूने, थोड़ी ही देर में दाल चिपकना बन्द कर देगी.
निशा: प्रेरना, मावा बनाना वेवसाइट पर दिया हुआ है, आप सर्च बटन पर मावा कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
aap jis tarikey say receipe sikhatey ho bohot badhiya, thank u thank u very much
निशा: धन्यवाद मीनाक्षी
निशा: नोनी मैं कोशिश करूंगी.
Namste
Maine apki site ki bahut Recipe banai hai, meri wife ko bhi apka cooking style bahut pasand aaya,
apki sabhi recipe "quicker" hoti hai
Moong Dal ka Halwa maine banaya jo ki bahut ho aacha bana, mujhe hamare "Rajasthan" ki Marriage Party yaad aa gayi...
Aur jyda kya kahon ab to hamare yaahn apki recipes hi banti hai...
Thanks Thanks Thanks
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आर्चू, मिठाइयों में तो ज्यादा कैलरी होती ही है.
Thanks.
निशा: संध्या, मावा दूध को गाड़ा करके बनाया जाता है, मावा की जगह कन्डेन्सड मिल्क प्रयोग में लाया जा सकता है, हलवा के लिये अगर मावा न हो तब चाशनी बनाने के लिये दूध का प्रयोग कर सकते हैं, हलवा अच्छा बनेगा.
iu am surendra singh laikara
maine apke batae annusar mung ki daal halwa banaya
at this time i am very happy
निशा: आरती मूंग की दाल पीली होती है, वही लेनी है.
निशा: बबिता, मुझे खुशी हुई कि आपने मेहनत की तारीफ तो आपको मिलनी ही चाहिये, धन्यवाद.
Thank you so much
Aapki Saari recipes bahut aachi hai :)