Mewa ki Kheer Recipe मेवे की खीर

मेवे की खीर (Mewa ki Kheer) बहुत स्वादिष्ट होती है. खीर तो आप कभी भी बनाकर खा सकते है. चूंकि इसमे अनाज या चावल नहीं होता है इसलिये इसे आप जन्माष्टमी या उपवास के समय भी खा सकते है. तो आईये आज ही बनाते हैं, मेवे की खीर.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mewa ki Kheer

  • दूध ——— 1 लीटर
  • मखाने ——— 50 ग्राम ( एक मखाने को 4 टुकड़े के हिसाब से काट लें )
  • काजू ——— 50 ग्राम ( एक काजू को 5-6 टुकड़ों के हिसाब से काट लें )
  • किसमिस ——— 50 ग्राम ( डन्ठल तोड़ लें, और साफ कपड़े से पोंछ लें )
  • बादाम ——— 10-12 ( एक बादाम से 7-8 टुकड़े के हिसाब से लम्बाई में काट लें )
  • चिरोंजी ———- 10 ग्राम
  • चीनी ———- 100ग्राम ( एक छोटी कटोरी )
  • इलाइची ———- 5-6 ( छील कर पीस लें )

विधि How to make Mewa ki Kheer

भगोने में दूध भर कर गरम करने रख दें.

दूध में उबाल आने के बाद सारे मेवे दूध में डाल दें. दूध को चमचे से अच्छी तरह चलाकर मेवे मिला दें.
आधा घंटे तक धीमी गैस पर खीर पकने दें. हर 2-3 मिनिट के बाद खीर को चमचे से चलाते रहें. आप देखेंगे कि खीर गाड़ी हो गई है और चमचे से जब आप खीर को ऊपर से गिरायें तो मेवे और दूध एक साथ गिरना चाहिये.

अब खीर में चीनी मिला दीजिये, और 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. खीर बन गई है. गैस बन्द कर दीजिये.

पिसी हुई इलाइची डाल कर चमचे से खीर को चला दीजिये. इसे खीर (Mewa ki Kheer) को बाउल में निकाल लें, और गरमा गरम या ठंडी खायें.

  • समय: 50 मिनिट
  • चार लोगों के लिये .

नोट
ऊपर दिये गये मेवे में से यदि कोई मेवा नहीं मिल पाये तो कोई समस्या नहीं है, जितनी मेवा आपके पास हैं खीर उन्हीं से बना लें.+

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 6:

  • sharlin on 05 June, 2008 06:05:17 AM
    जन्माष्टमी या उपवास के समय के lia badiya
    Reply
  • ajia on 27 November, 2008 18:37:28 PM
    It is avery good recepi.
    ajia very happy to cook it,and pami is very happy to eat it.
    Reply
  • sunita on 08 October, 2010 14:58:15 PM
    Dear Nisha ji,

    Somebody told me to first fry makhana for just five minutes and then add to milk. while making makhan kheer with this recipe, is there any difference in the taste ????
    निशा: सुनीता, मखाने की खीर इस तरह भी बनाई जाती है.
    Reply
  • riya on 04 April, 2011 22:03:50 PM
    nisha ji the above given recipe is very good but one thing I've noticed that if raisins
    are added while preparing kheer then milk tends to get seperated so raisins should be added almost when kheer is done.
    Reply
  • singh, maheshwari on 26 September, 2011 20:45:55 PM
    i need this recipe in english please.thanks
    Reply
  • nilu on 23 December, 2011 13:21:56 PM
    nisha jee maine ye kheer try ki par pata nai kyo,dudh fat gaya.meri kheer to testy thi par ....samajh nai aaya ki aisa kyo hua.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad