मावा पेड़े -Peda Recipe, Mawa Peda Recipe

Read this recipe in English - Mava Peda Recipe - Khoya Peda Recipe

इस बार होली पर गुझिया के साथ साथ और क्या बनाने जा रहे हैं?. आप इस बार होली के लिये बनाने वाली मिठाईयों में मावा के पेड़े को भी शामिल कर सकते हैं. सारी मिठाईयों में इन्हें बनाना शायद सबसे आसान है.

मावा के पेड़े बनाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है मावा (Mawa or Khoya) का अच्छी तरह भूना जाना.

जितनी अच्छी तरह मावा भूना जायेगा, पेड़े उतने ही अधिक स्वादिष्ट बनेंगे और आप इन्हैं कई दिनों तक रख कर खा सकेंगे यानी कि जल्दी नहीं खराब होगें.

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mawa Peda)

  • मावा (Mawa or Khoya) - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
  • तगार (बूरा) -   300 ग्राम  (1 1/2 कप)
  • इलाइची - 15 (इलाइची छील कर दाने निकाल लीजिये)
  • बादाम या पिस्ते - 6-7 (बारीक पतले काट लीजिये)

विधि - How to make Mawa Peda

सबसे पहले मावा भूनेंगे, मावा सख्त हो तो उसे कद्दूकस में कस लें, मुलायम मावा कढ़ाई में डालें और कलछी से चलाते हुये धीमी गैस पर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये. (मावा भूनने में देर तो लगती है लेकिन पेड़े बहुत स्वादिष्ट बनेंगे).

mawa_peda_2_396821923.jpg

आप यह मावा माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं (मावा के टुकड़े कीजिये, माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में डालिये, बिना ढके मावा माइक्रोवेव में भुनने के लिये रख दीजिये, माइक्रोवेव को 2 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, माइक्रोवेव खोलिये मावा को चमचे से तोड़कर चला दीजिये, मावा का प्याला वापस माइक्रोवेव में रख कर, फिर से माइक्रोवेव को 2 मिनिट के लिये सैट करके मावे को भुनने दीजिये, प्याले को बाहर निकालिये, चमचे से अच्छी तरह मावा को चला दीजिये, इस तरीके से 2 बार और प्याले को 1 मिनिट तक रख कर चमचे से चलायें तो मावा बहुत अच्छा भुन जाता है. हमने मावा माइक्रोवेव में ही भूना है, बड़ी आसानी से मावा भुन गया.

भुने हुये मावा को ठंडा कीजिये,  तगार और 6-7 इलाइची छील कर बारीक कूट कर इस मावा में मिलाइये, पेड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. (तगार कुछ जगह बूरा के नाम से भी मिलती है.  ये सूजी की तरह दानेदार होती है.  इसे आप चीनी से घर पर भी बना सकते हैं.  तगार बनाने का तरीका यहां दिया गया है.)

बचे हुये 10 इलाइची छील कर दाने निकाल लीजिये और बादाम बारीक कतर लीजिये.

मावे को सांचे में डाल कर दबाकर पेड़ा बना लिये जाते हैं, या हाथ से गोल और चपटा करके पेड़े तैयार कर लिये जाते हैं,  इस लिये हमने हाथो से थोड़ा सा घी लगाया, थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर हाथ में लिया और गोल करके इकठ्ठा किया, सांचा लेकर उसमें भर लिया, थोड़ा थोड़ा दबाया और निकाल कर हाथ से आकार देते हुये पेड़ा तैयार किया,  पेड़े के ऊपर 3-4 दाने इलाइची के और थोड़ा सा कतरा हुआ बादाम रखकर हाथ से दबा कर लगा दिया, ये हो गया सुन्दर सा पेड़ा तैयार. ( मेरे पास तो पेड़ा बनाने का सांचा नहीं है,  शायद आपके पास भी नहीं होगा.  सांचे की जगह हम सवा या डेड़ इंच के व्यास जितना किसी बोतल के ढक्कन का भी उपयोग कर सकते हैं.)

थाली को घी लगाकर चिकना किया, बना हुआ पेड़ा इस थाली में लगा दिया. एक एक करके सारे पेड़े   इसी तरह बना कर थाली में लगा दिये.   सारे पेड़े तैयार हो गये हैं.  इन तैयार पेडों को 1-2 घंटे के लिये खुली हवा छोड़ दीजिये, ताकि यह पेड़े खुश्क हो जायं.

आपने मावा के पेड़े (Khoya Peda) बना लिये हैं, ताजा ताजा पेड़े खाइये, बचे हुये पेड़े कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, एक सप्ताह तक आप इन्हैं खा सकते हैं.

आप इन पेड़े को मावा में पीला कलर या केसर डालकर भी बना सकते हैं या मावा में केवड़ा इत्यादि का एसेन्स डालकर भी बना सकते हैं.

इसी  मिश्रण से पेड़े की जगह गोल आकार देकर मावा के लड्डू (Mawa Laddu) भी बना लिये जाते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 19:

  • समीर लाल on 05 March, 2009 08:30:07 AM
    सुबह सुबह मावा के पेड़े-अह्हा!! आनन्दम!!! आनन्दम!!
    Reply
  • kavita on 05 March, 2009 15:58:24 PM
    dekhne me bhot tempting lag rhe hain....i will definitely try it.
    Reply
  • seema on 19 March, 2009 23:01:05 PM
    Nishaji,Aapki website bahut hi aachhi hai.Hindi me likhi yeh saari recipes padhkar aisa lagta hai jaise sachmuch koi mere saamne baithkar samajha raha hai.
    aaj aapki website mili to maja aa gaya.
    Aapka bahut bahut Shukriya
    निशा; धन्यवाद सीमा जी,
    Reply
  • Pashi on 16 May, 2009 00:07:39 AM
    look great recipes
    Reply
  • asha tekchandani on 14 July, 2009 07:39:44 AM
    Nishaji,
    Wah,wah, Mawa peda ki reciepe pad kar to bus muhn mein pani aa gaya.Thank you
    so much.Aapki har receipe ko banane ka tareeka bahot impressive and mouth watering hota hai.I will definately try on this weekend
    Thanks
    Reply
  • kanta laddha on 28 September, 2009 09:53:04 AM
    Nisha ji
    please , Chandrakala ki reciepi bataiye.
    thanks
    Reply
  • Arya on 26 October, 2009 03:21:21 AM
    good one nisha ji. khoya peda is looking awsome.
    thanks
    Reply
  • asha tekchandani on 13 September, 2010 10:23:20 AM
    Nishaji,
    Namaskar

    Kal maine mawa ke pede banay, microwave mein mawa bhuna,lekin wo to 5-6 minute mein he bahot sakht ho gaya aur jyada brown bhi nahee kiya, pede to bane nahee
    to maine socha laddu bana loon lakin woh
    bhi bahot mushkil se bandhey,bar- bar toot rahey thee, kya thoda milk dalna tha? maine kya galtee karee ,please batayen? aapke to bahut sunder pede kaise bane ?
    Thanks

    निशा: आशा, माइक्रोवेव में मावा भूनने के लिये बर्तन को माइक्रोवेव से बार बार निकाल कर चमचे से अच्छी तरह चलाना पड़ता है. आप गैस पर भी मावा भून सकती है लेकिन यह ध्याना देना होगा कि मावा बहुत अधिक न सूख जाय और जले भी नहीं.
    Reply
  • Monika on 03 November, 2010 00:23:00 AM
    Mam,

    My mawa has gone very dry. Is there is anything I can do to repair it. I think it has got few burns also :(.

    Do I have to make the mawa from the beginning.

    The texture of my mawa is very dry/crumbly and it is of yellow colour. Please help mam.

    Regards,
    Monika
    Reply
  • vineeta on 25 January, 2011 15:26:01 PM
    Tagar kya hota hai .Uasko ghar me kai se banate hai.
    Reply
  • shalini on 14 February, 2011 11:04:15 AM
    Yadi hum thande mawa mein kuch bhi milate hain ek toh woh sookh jaata hai aur doosra ladoo banane mein dikkat aati hai

    निशा: शालिनी, अभी मौसम ठंडा है और मावा एकदम ठंडा कर लिय़ा जाय तब एसा हो जाता है, ठंडे मोसम में मावा हल्का गरम रखा जाता है.
    Reply
  • archana nahata on 04 March, 2011 20:08:32 PM
    nishaji meri neibhour mawa ko math kar phir pisi chini mila kar math lethi hai phir uuse two mint gas per sekh kar uunse pede banati hai kya aap ke hisab se ye sahi tarika hai
    Reply
  • asha on 02 June, 2011 12:03:45 PM
    plz send me rasmalai rasipe.

    निशा: आशा, सर्च बटन पर रस मलाई लिख कर रैसिपी सर्च कीजिये, रस मलाई रैसिपी पहले से दी हुई है.
    Reply
  • DOLLY on 30 June, 2011 23:23:10 PM
    THANK YOU VERY MUCH NISHAJI MEIN AAP KI SITE DEKH KAR BAHUT HI IMPRESSED HOON. PLEASE APP KHAR MEIN BANANE KI VIDHI BATAYANGE KYUNKI HAMARE YAHAAN READIMADE MAWA NAHI MILTAA HAI. GOD BLESS YOU.PLEASE KEEP UP THE GOOD WORK.THANK YOU.

    निशा: डोली, आप सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी देख सकती हैं, मावा कैसे बनायें पहले से ही दिया हुआ है.
    Reply
  • Aditi Pareek on 04 July, 2011 21:13:23 PM
    Nisha ji apke site mere leye bahut hi useful hai. apne bahut hi shandar tareke se recepi samjai hai. Thanks
    Reply
  • Aditi Pareek on 05 July, 2011 16:38:03 PM
    HELLO NISHA I AM ADITI MAIN APNA WEIGHT KAM KARNA CHAHTI HOON . SO PLEASE EISA KOI KHANA BATAU JISSAI MERA PET BHI BHAR JAYE AUR WEIGHT BHI KAM HO JAYE.

    निशा: अदिति, कम तेल में बना खाना खाइये, फल और सलाद अधिक खायें, एक्सरसाइज रोजाना करें.
    Reply
  • sandhya on 13 July, 2011 15:52:00 PM
    निशाजी आज बारिश बहुत हो रही है और केसर peda खाने का मन हुआ तब आपकी याद आई और सोचा देखू आप ने जरूर सिखाया होगा और देख कर खुश हो गई अभी शाम को मावा लाकर बनाउंगी . आपका धन्यवाद क्या तगार लड़ू और हलवा बनाने में भी उपयोग किया जाता है ?
    Reply
  • nivedita on 25 October, 2011 14:52:50 PM
    NISHA APKI RECIPIES KA JAVAB NAHI.PLEASE MUJHE BINA MICROWAVE E BANANE WALE CAKE KI VIDI BATADIJIYE.(:-)

    निशा: निवेदिता, आप सर्च बटन कुकर में केक बनाइये लिखिये और आप चौकलेट केक कुकर में बनाने का तरीका देख सकेंगी, कुकर में सभी केक इसी तरह से बनाये जा सकते हैं.
    Reply
  • Kavita Pandey on 07 January, 2012 15:45:15 PM
    Nisha Ji Maine aapke bataye mutabik mawa peda banaya wah bahut hi achchha bana magar aapke mawa peda ka colour crime hain.jabki mere mawa pede ka colour bhura tha kyu tatha mawa peda aura mathura ke pede me kya antar hain mujhe nahi samajh aa raha hain. please bataiye....

    निशा: कविता, पेडे का रंग मावा की किस्म और भूनने पर भी निर्भर करता है.
    मथुरा के पेडे गाय के घी से बनाये जाते हैं और मथुरा के पेडे में मावा को घी में बहुत अच्छी तरह भूना जाता है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad