मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा से अनेको प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.
Read this recipe in English - Mawa Burfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi
- मावा - 250 ग्राम
- घी - 1 टेबिल स्पून
- चीनी - 150 ग्राम (चीनी स्वादानुसार थोड़ी कम ज्यादा की जा सकती है)
- इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)यदि आप चाहें तो
- बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
- पिस्ते - 6-7 ( बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make Mawa Barfi
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर मावा को धीमी गैस पर, हल्का गुलाबी होने तक भून कर, किसी प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी डालिये, चीनी की मात्रा का 1/3 पानी, चीनी में मिलाइये(चीनी 250 ग्राम तब पानी की मात्रा लगभग 80 ग्राम हो). इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये और जब वह जमने पर आ जाय, तब मावा लेकर चाशनी में डालें और अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये, इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये समान रूप से फैलाइये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर सजाइये.
बर्फी को जमने में करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं. दूसरे दिन जमी हुई बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??
usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
plz batayen kyunki mien diwali par mohan thal banana chahti hun
निशा: मंजू जी,मेरी सारी रेसीपी खुद बनाकर देखी हुईं है और तभी शेयर की गई है जब वह ठीक बनी हों. मुझे दुख है कि आपकी मावा बर्फी सही न बन पायीं लेकिन इसमें कहीं न कहीं कुछ कमी रह् गयी होगी.
निशा: शान्ति ये बाहर ही जम जायेगी.
Thanks a lot lot lot dear. I love this site. Very sorry if smone write bad they should try to make through process and ofcourse pracrice makes the man perfect
निशा: केडीसिंह, खोया चीनी के मिश्रण को थोड़ा और पकाना था. मिश्रण को एक बूंद टपका कर उंगली और हाथ के बीच चिपका कर देख सकते हैं, मिश्रण उंगली पर जमने लगता हैं. अगली बार आप एक दम सही बर्फी बना पायेंगे.
निशा: अम्रिता, आप मिल्क पाउडर से बर्फी बना लीजिये.
u have excellent receipe... i am yr fan and always make new receipes... please can tell me khoya/ mawa receipe... i can not make any receipe who has mawa... i can not mawa in abroad.... pl... tell me soon.
निशा: सेजल, धन्यवाद. मावा बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी को खोज सकती हैं.