मट्ठे Matthe Recipe

matthe_recipe

मट्ठे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में त्योहारों पर बनने वाला पारंपरिक पकवान है. ये साइज में परांठे के आकार के होते हैं. एकदम धीमी धीमी आग पर सेकें गये कुरकुरे खस्ता मठ्ठे तीन तरह के स्वाद में तैयार किये जाते हैं, नमकीन मठ्ठे, फीके मठ्ठे और मीठे मठ्ठे. करवा चौथ के अवसर पर भी मट्ठे बनाने की परंपरा है.

तीनों प्रकार के मठ्ठे शादियों में शगुन के रुप में डलिया भर कर नवविवाहिता के साथ रख दिये जाते है जो वर के घर में सबको बांटे जाते हैं.  इन्हें आप एक बार बनाकर दो तीन सप्ताह तक उपयोग कर सकते है,  आईये इस दिवाली पर मठ्ठे बनायें.
नमकीन मठ्ठे के लिये आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 200 ग्राम
  • घी - 50 ग्राम
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अजवायन - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • तेल या घी - तलने के लिये

How to make Matta
विधि - नमकीन मठ्ठे
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा में नमक, अजवायन और घी डालकर अच्छी तरह मिलाइये.

पानी की सहायता से सख्त आटा गूथिये. आटे को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब आटे को अच्छी तरह मसल कर 2 लोई बनाइये.
How to make Matta
एक लोई को 6 - 7 इंच के गोल व्यास में बेलिये, इसको बेले हुये गोल में किसी कांटे या तान से चित्र के अनुसार लाइन से गोलाई में छेद कर दीजिये ताकि ये अन्दर तक अच्छी तरह से सिक जाय और यह पूड़ी की तरह फूले नहीं .  बेली गई पूरी को पलट कर दूसरी तरफ भी इसी तरह छेद बना दीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मठ्ठे को डालिये, मीडियम और धीमी आग पर पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर निकालिये, दोनों मठ्ठे इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये (मठ्ठे को धीमी आग पर ही तला जाता है और इसे पूरी तरह सिकने में 7-8 मिनिट लग जाते हैं). लीजिये हमारे नमकीन मठ्ठे तैयार हैं.

फीके मठ्ठे - के लिये आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 200 ग्राम
  • घी - 50 ग्राम
  • घी - तलने के लिये

Feeke Matthe
विधि - फीके  मठ्ठे
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा में घी डालकर अच्छी तरह मिलाइये.

पानी की सहायता से सख्त आटा गूथिये. आटे को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब आटे को अच्छी तरह मसल कर 2 लोई बनाइये.
How to make Matta
एक लोई को 6 7 इंच के गोल व्यास में बेलिये, इसको किसी सलाई या तान से बीच बीच में छेद कर दीजिये. बेले गई पूरी को पलट कर दूसरी तरफ भी इसी तरह छेद बना दीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मठ्ठे को डालिये, मीडियम और धीमी आग पर पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर निकालिये, दोनों मठ्ठे इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये. लीजिये हमारे फीके मठ्ठे तैयार हैं.

विधि - मीठे मठ्ठे
मीठे मठ्ठे बनाने के लिए हमको पहले फीके मठ्ठे ही बनाने पड़ेंगे. फीके मठ्ठे बने तैयार हमारे पास है अब हम इनको मीठे मठ्ठे बना देते हैं. इन्हैं मीठा बनाने के लिये हमें चीनी की आवश्यकता है. 2 फीके मठ्ठे बनाने के लिये.

चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
How to make Matta
चीनी को किसी बर्तन में डालिये, 1/3 कप पानी मिला दीजिये, अब इसे गरम करने के लिये रख दीजिये. चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाइये. चीनी घुलने और उबाल आने के 3 - 4 मिनिट बाद चाशनी तैयार हो जाती है. (चाशनी को टैस्ट करने के लिये चमचे से थोड़ी सी चाशनी लेकर एक बूंद प्लेट पर गिराइये, चाशनी बूंद की ही तरह दिखनी चाहिये या इस चाशनी को ऊंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, ऊंगली और अंगूठे के बीच चाशनी चुपकती हुई और तार खिचते हुये निकलती है). आग बन्द कर दीजिये.

पहले से तैयार ठंडे मठ्ठे चाशनी में डुबाइये और सुखाने के लिये थाली या प्लेट के ऊपर रख दीजिये, चाशनी सूखने के बाद, मीठे मठ्ठे तैयार हैं. आप ये मठ्ठे एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और महिने भर तक कभी निकालिये और खाइये.
How to make Matta

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 14:

  • tina on 25 October, 2010 12:32:10 PM
    apki ye dish me diwali ke liye banaungi lekin me apse ek aur bat janna chahti hun ki
    jalebi me KHAMIR ki jagah kuch aur kya add kar sakte he
    Reply
  • deepa ahuja on 25 October, 2010 14:27:27 PM
    mam pizza ghar me (pizza bread) lekar kis tarah bana sakte hai bataye pls..............
    Reply
  • sunita on 25 October, 2010 22:32:36 PM
    very nice thanx nishaji
    Reply
  • anitavarma on 26 October, 2010 00:29:07 AM
    very good thanks nishaji
    Reply
  • bhakti on 26 October, 2010 09:07:15 AM
    nisha ji plz spring roll ki receipe batayiye.
    Reply
  • ruchi on 26 October, 2010 10:51:27 AM
    very nice nishaji
    Reply
  • indra on 26 October, 2010 21:39:46 PM
    ,wah....I remeberd my marriage!!
    nishaji,apaka yeh prayash tarif ke kabil hai.thahks a lot!!1
    Reply
  • anjita sharma on 28 October, 2010 13:50:53 PM
    badiya hai...nishaji chakli banane ki recipe b bataiye plz..diwali par banana hai.
    Reply
  • anjita sharma on 28 October, 2010 14:01:59 PM
    plz chakli banane ki recipe bhejiye nishaji....plz
    निशा: अंजीता, ये मुझे आपके लिये लिखनी है.
    Reply
  • anjita sharma on 30 October, 2010 09:35:31 AM
    thanks nishaji.
    Reply
  • Anjali Sharma on 02 November, 2010 16:16:02 PM
    Thanx for every recipe...aapka jitana bhi shukriya kiya jaye kam hai
    Reply
  • asmita on 24 December, 2011 14:28:21 PM
    Nishaji,
    matthe ki motai kitni rakhni hai, please bataye.

    निशा:
    असमिता, मठ्ठे की मोटाई आप आधा सेमी. रख लीजिये.
    Reply
  • damini on 05 March, 2012 18:13:44 PM
    spring roll kise kehte hai? please recipe bataye.

    निशा:
    दामिनी, स्प्रिंग रोल की रैसिपी और वीडियो वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर स्प्रिंग रोल लिखकर रैसिपी खोजी जा सकती है.
    Reply
  • chhaya on 19 May, 2012 19:50:22 PM
    kya mithae matthe ka fridge mai rakhte hai?
    निशा: छाया, मठ्ठे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं है.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad