लौकी की खीर (Lauki ki Kheer)

लौकी की खीर बहुत ही स्वादिष्ट सुपाच्य होती है. आइये आज हम लौकी की खीर ((Lauki ki Kheer) बनायें.
लौकी की खीर मावा डाल कर भी बनायी जाती है लेकिन मावा प्रयोग के बाद लौकी की खीर का स्वाद मूलत: लौकी की खीर का नहीं रहता. इसलिये हम यहां लौकी की खीर में मावा का उपयोग नहीं कर रहे हैं.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Lauki ki Kheer
- दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
- लौकी - आधा किग्रा
- घी - एक टेबल स्पून
- काजू - 25 (एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये).
- किसमिस - 30 (डंठल तोड़कर धो लिजिये)
- चीनी - 75 ग्राम
- इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
- बादाम - 4 ( लम्बाई में बारीक कतर लीजिये)
विधि How to Make Lauki ki Kheer
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने के लिये रख दीजिये.
लौकी को छीलिये, धोइये, अन्दर के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिये.
कद्दूकस की हुई लौकी को माइक्रोवेव में 5 मिनिट या कुकर में भाप में पका लीजिये, ठंडा कीजिये और हाथ से लौकी के अन्दर अगर पानी है, तो निचोड़ दीजिये. कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये और लौकी को घी में डाल कर भून लीजिये.
दूध में उबाल आने के बाद लौकी, काजू और किसमिस को दूध में डाल कर उबाल आने तक चमचे से चलाइये. गैस धीमी कर दीजिये. खीर को प्रत्येक 3-4 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. खीर को जब तक पकने दीजिये तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर लौकी और दूध एक साथ न गिरने लगे. खीर में चीनी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.
आपकी लौकी की खीर तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. खीर में इलाइची डाल कर मिला दीजिये. लौकी की खीर को बाउल में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. लौकी की खीर बहुत स्वादिष्ट बनी है. गरम या ठंडी खीर अपने डिनर के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 9:
thanks for the receippe
निशा: काकुल, साबूदाना या कार्न फ्लोर डालना आवश्यक बिलकुल नहीं है, यदि आप ये चीजें डालना चाहती हैं तो डाल सकती हैं. कद्दू की भी खीर बनाई जा सकती है.
Nisha Ji,meine sheera recipe ka naam suna hai.
Lekin mujhe bananna nahi aata.Please sheera banane ki recipe bheje.