खीर - Rice Kheer Recipe - How To Make Rice Kheer

सावन का महीना है, इस महिने में खीर (Kheer) खाना बहुत शुभ माना जाता है और खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना पसन्द करते हैं.
आईये चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheer
- चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
- दूध( क्रीम सहित ) - 1 किग्रा.
- देशी घी-1 टेबिल स्पून ( optional )
- काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
- किशमिश - एक टेबिल स्पून
- मखाने - कटे हुये आधा कप
- इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
- चीनी- 100 ग्राम या एक कप
विधि How to make Kheer
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें. कुछ लोग चावलों को घी में भून कर बनाते हैं.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये. गैस धीमी कर दें. धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 4-5 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
please check this out
I refer to this site spl when I have guests at my home!! & get amazing ideas with exact quantities!!!
Thnx Nisha madhulika
aapki website main hamesha dekhti hu. aur jo bhi mujhe banana hota hai. wo apki site se padhkar banati hu. main apka dil se thanks karna chahti hu ki aap na jane kitni mahilao ko unke ghar main tarif dilwati he. aap par sabhi ko bharosa he ki aap unki madad jaroor karengi.
Thanks's Nishaji
निशा: वर्षा जी, धन्यवाद.
निशा: अक्षरा, चावल का हल्का सा रंग बदलने तक भूनिये और उबलते हुये दूध में डाल कर खीर बना लीजिये.
निशा: अक्ष्ररा, खीर धीमी आग पर देर तक पकती है, तब उसका कलर व्हाइट न होकर ओफ व्हाइट हो जाता है.
निशा: अक्षरा, ये हो सकता है.
निशा: सविता, अगर चावल बहुत जल्द घुलने वाले तो उन्हैं मत भिगोइये.
ye batayein ki Rice ko alga se boil karne ki jarurat nahi hai kya? ya phir rice kheer ke sath hi pak jayenga ? vo kachha to nahi rahega ...
pls clarify.
निशा: दीपिका, राइस दूध के साथ ही पक जाता है.
thanks for the recipe i will try
निशा: अक्षिता, आप 1 1/2 - 2 किलो आटा लगा लीजिये.
निशा: जूही, मखाने सूखे मेवा हैं जो लोटस सीड्स से बनते हैं.
maine kai baar kheer banai aapki recipe padhke par pate nahi kyo kheer bahut gaadhi ho jati h wo patli nahi rehti. esa kyo hota h? plz. help me.
निशा: भावना, खीर में चावल कम डालिये, खीर गाड़ी नहीं होगी.