फिरनी – Kesar Phirni Recipe

फिरनी - इसका जितना मजेदार स्वाद होता है उतना ही इसे बनाना आसान. फिरनी यानी पिसे हुये चावलों की खीर जिसमें आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते है.
फिरनी (Firni) को अनेकों स्वाद और खुशबू में बनाया जा सकता है जैसे जाफरानी पिस्ता फिरनी (Kesar Pista Phirni) , अखरोट फिरनी (Walnut Phirni) , आम फिरनी (Mango Phirni), काजू फिरनी (Kaju Phirni), गुलाब फिरनी (Rose Phirni), बादाम फिरनी (Badam Phirni), नारियल फिरनी (Coconut Phirni), केला फिरनी (Banana Phirni), अंगूर फिरनी (Grapes Phirni), वगैरह, वगैरह, वगैरह.
आप इसे इतनी तरह से बना सकते है कि पूरे महीने रोजाना नई नई फिरनी परोसें लेकिन खाने वाले को हर बार एक नया स्वाद आये. बस आपके पास दूध चीनी और बासमती चावल हो. अपने किचन में सूखे मेवे तलाशिये, यदि सूखे मेवे न हों तो ताजा फल तलाशिये, फल नहीं तो जैम या जैली को मिस करके भी आप फिरनी को नये स्वाद में झटपट बना सकते है. तो आईये आज काजू और पिस्ता फिरनी बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Phirni
चावल - 80 ग्राम (आधा कप से थोड़े कम)
दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
केसर - 20 -25 टुकड़े
पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
काजु - 10 - 12 (छोटे टुकड़ों में काट लीजिये)
चीनी - 75 ग्राम (1/3 कप)
छोटी इलाइची - 3-4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
विधि - How to make Kesar Pista Phirni
चावल साफ करके, धोइये और आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और हल्का मोटा पीस लीजिये.

किसी भारी तले के बर्तन में दूध को गरम करने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये, दूध में उबाल आने के बाद पिसे हुये चावल डालिये और फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये.
धीमी गैस पर चावलों के पकने तक और फिरनी के गाड़े होने तक पकाइये, प्रत्येक 2 मिनिट में फिरनी को चमचे से चलाते रहिये ( चावल तले में लगने नहीं चाहिये).
चीनी, काजू के टुकड़े डालिये और केसर को थोड़े से दूध में घोल कर डाल दीजिये. चीनी के घुलने तक फिरनी को पकाइये. फिरनी (Phirni) बन चुकी है. आग बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
फिरनी को प्याले में निलालिये और बारीक कतरे हुये पिस्ते डाल कर सजाइये या फिरनी को छोटे छोटे कांच की प्यालियों में डालिये और कतरे हुये पिस्ते से सजाइये. इन फिरनी भरी प्यालियों को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये. खाना खाने के बाद ठंडी स्वादिष्ट फिरनी(Kesar Pista Phirni) परोसिये और खाइये.
बादाम फिरनी - How to make Badam Phirni
12 बादाम पीस कर फिरनी में बनाते समय मिला दीजिये और चार बादाम को पतला पतला काट कर ऊपर से डाल दीजिये.
बादाम फिरनी और बादामी फिरनी (Badami Phirni) में फर्क यह है कि बादाम फिरनी में फिरनी बनने के बादा बादाम कतर कर डाले जाते हैं जबकि बादामी फिरनी (Badami Phirni) में बादाम भिगोकर छीलकर पीस कर फिरनी बनाते समय मिला दिये जाते हैं
गुलाब फिरनी - How to make Gulab Phirni
इसमें गुलकन्द (Gulkand) यानी गुलाब के फूलों का जैम मिलाईये और छोटे प्याले में डालकर ऊपर से दो बूंद गुलाब जल डालकर ठंडा करने रख दीजिये.
अंगूर फिरनी - How to Make Grapes Phirni
अंगूर फिरनी के लिये जब फिरनी बन जाये तो अंगूर की जैली मिलाईये, ठंडा कीजिये और परोस दीजिये.
अखरोट फिरनी - How to make Walnut Phirni
अखरोट फिरनी के लिये, थोड़े से अखरोट का पेस्ट बनाकर फिरनी में पकते समय डाल दीजिये, ऊपर से सजाने के लिये अखरोट के टुकड़े डाल दीजिये. इस तरह बदल बदल कर अनेको तरह से ये फिरनी बनाकर खाइये.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 24:
निशा: ज्योति, जी हां दूसरे चावल की भी बन सकती है. फिरनी जब बन जाती है तो एक दम गाड़ी हो जाती है. चावल के दाने नरम हो जाते हैं. चावल और दूध मिल कर एक साथ हो जाते हैं.
Bahot tasty,mouth watering firni batai hai aapne, please tell me mango firni kaise banayenge.
Thanks a lot
thks for lajawab recipes ........thks a lot. mam mujhe aap shakes, ice cream recipes bataye........thks
apki batai har recipy me gajab ka swad hota hai.thanks a lot
nisha ji please veg biryani ki recipes bataiye..thanks
I tried this recipe but when i added rice in the milk it got lumps...can you please guide me why did that happen...thanks
निशा: वन्दना, अगर चमचे से दूध चावल को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें तो कभी गुठलियां नहीं हो सकती.
निशा: सिमरन, यह खीर जैसी ही है, लेकिन चावल पिसे हुये हैं, बस ये ही अन्तर है, फिरनी बनने में भी लगभग 40-50 मिनिट लग जाते हैं. फिरनी को 2-3, मिनिट में चमचे से चलाते रहिये.
निशा: रेनू आप इसी तरह आटे के भी शकरपारे बना सकती हैं.
ki trha hai.. ya kir hai.. bas iska nam change kar diya ..
निशा: जी हां ये फिरनी खीर की तरह ही है बनाने का तरीका फरक है इसी लिये थोड़ा स्वाद का अन्तर भी है.
Hazaron Mein EK.
निशा: गुरमीत जी, धन्यवाद.
निशा: छवि, मैन्गो फिरनी के लिये 2 आम लीजिये और एक आम को छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और दूसरे आम की प्यूरी बना लीजिये, फिरनी बनने के बाद प्यूरी और आम के टुकड़े फिरनी में मिलाइये और ठंडा होने रख दीजिये.
निशा: शवनम, खाना बनाने में एसा कुछ खास नहीं होता है, खाना खुश हो कर बनाइये, थोड़ा सा ध्यान देकर, नमक मिर्च मसाले हिसाब से डाले सब्जी अपने आप ही अच्छी बन जायेगी, आटे को मलमल कर अच्छा मुलायम गूथे, रोटी सेकने के लिये आग का कन्ट्रोल रखे, जहां आग धीमी करनी हो तुरन्त धीमी और जहां आग तेज चाहिये तुरन्त तेज. बनाते बनाते खाना खुद व खुद अच्छा बनने लगता है.
aap ki yeh recepie bahut hi badiya hai per kya hum badam phirni ke jaise khus-khus phirni bana sakte hai or kya vo acchi banegi? pls reply?
just wanted to ask i have a packet of fine rice flour can i use rice flour directly into the milk. Or do i have to soak the rice and then grind it bit thick and use.
waiting for your reply. many thanks mita
निशा: मीता, फिरनी के लिये चावल भिगो कर दरदरे ही पीसे जाते हैं.
Mein job karti hoon,Or jab mein 10 AM.par office aati hoon to sabse pehle computer on karke-www.nishamadhulika.com open karti hoon.
Nisha Ji mein bata nahi sakti ki mera khana banane mein kitna interest badh gaya hai.Please give me response.
So thank you vary much for this recipe.
निशा: बनिता, मुझे आपका कमेन्ट पढकर बहुत ज्यादा खुशी हुई, धन्यवाद.