केसर मलाई के लड्डू – Malai Ladoo Recipe – Kesar Malai Ladoo Recipe

केसर मलाई के लड्डू भी कई तरह से बनाये जाते है. पारंपरिक तरीके में मलाई और पनीर मिलाकर बनाया जाता है. आप इसे मावा में पनीर मिलाकर भी बना सकते हैं, और यदि आपके पास मावा उपलब्ध नहीं तो इसे कन्डेस्ड मिल्क के साथ पनीर को मिलाकर भी बनाया जा सकता है.
आप मावा, मलाई या कंडेस्ड मिल्क की उपलब्धता के अनुसार इसे बना सकते है, हर तरीके से यह बेहद स्वादिष्ट बनेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Malai Laddu
- पनीर - 400 ग्राम या 2 कप
- घर की मलाई - 200 ग्राम या एक कप
- चीनी - 200 ग्राम या 1 कप
- केसर - आधा छोटी चम्मच या एक पिंच पीला कलर
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ता - 10 (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)
विधि - How to make Kesar Malai Laddu
कढ़ाई में मलाई डालिये और चमचे से चलाते हुये भूनिये. मलाई जब पिघल जाय तो कद्दूकस किये हुये पनीर को मिलाइये और चमचे से चलाते हुये लगातार भूनिये. जब मिश्रण थोड़ा गाड़ा हो जाय तो चीनी डालिये और अच्छी तरह गाड़ा होने तक भूनिये.
केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये या कलर दूध में घोल कर डालिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण एकदम गाढ़ा होने तक फिर से भूनिये. आप थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर देखे मिश्रण जमने लगना चाहिये.
कटे हुये काजू के टुकड़े डाल कर मिलाइये.
ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं
केसर मलाई लड्डू (मावा के साथ) Kesar Malai Ladoo Using Mawa
- पनीर - 400 ग्राम या 2 कप
- मावा - 200 ग्राम या 1 कप
- चीनी - 200 ग्राम या 1 कप
- केसर - आधा छोटी चम्मच या एक पिंच पीला कलर
- काजू - एक टेबल स्पून
- पिस्ता - 10-15(बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)
विधि - How to make Kesar Malai Ladoo using Mawa
कढाई में मावा डाल कर चमचे से चलाते हुये भूनिये.
मावा को 3-4 मिनिट तक भूनने के बाद पनीर को कद्दूकस करके डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये लगातार भूनिये.
चीनी डालिये, चीनी के घुलने और अच्छी तरह गाड़ा होने तक भूनिये.

केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण सूखने तक फिर से भूनिये या कलर दूध में घोल कर मिलाकर मिश्रण को भूनिये.
कटे हुये काजू के टुकड़े डाल कर मिलाइये. ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये.
लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं
केसर मलाई लड्डू (कन्डेस्ड मिल्क के साथ) Kesar Malai Laddu using Condensed Milk
- पनीर - 400 ग्राम या 2 कप कद्दूकस किया हुआ.
- कन्डैन्स्ड मिल्क - 400 ग्राम
- घी - एक टेबल स्पून
- केसर - आधा छोटी चम्मच या एक पिंच पीला कलर
- काजू - एक टेबल स्पून
- पिस्ता - 10-15(बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)
विधि - How to make Kesar Malai Laddu using Mawa using Condensed Milk
कढ़ाई में कन्डैन्स्ड मिल्क, घी और पनीर डाल कर चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये, गाड़ा मिश्रण होने के बाद केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण सूखने तक फिर से भूनिये या कलर दूध में घोल कर मिलाकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक भूनिये. कटे हुये काजू या अन्य सूखे मेवे के टुकड़े डाल कर मिलाइये.
ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं
स्वादिष्ट केसर मलाई के लड्डू तैयार हैं, आप इन्हैं फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाइये और अपने मेहमानों को खिलाइये.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
निशा: अनु, ये लड्डू फ्रिज में रखकर 5 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.
I do not have kesar at home. I will use fresh home made paneer. I am hoping that even without kesar the laddoos will taste good.
Happy Diwali to you and your family.
Regards
Monika
haan maine ghaver try kiya tha 2nd try main bahut acha bana.
निशा: रुचि, अन्नकूट की रैसिपी के लिये आप विशेष कालम में देख सकती हैं.
thanks
I made these yummy looking ladoos today. Was so much tempted to taste them but did not because I will keep them for the Diwali puja :).
They look yummy and i am sure they taste yummy too.
Happy Diwali.
Regards,
Monika
just sub kuch mil kar koya jaisa ho gaya....danedaar nahi huaa!!!! phir mujhe PEDA banana pada....not able to make.
निशा: सना, थोड़ा सा पानी डालकर धूप में रख दीजिये.
kya aap motichoor ke ladoo ki recipe bata sakti hain.aapke jabab ke intezar main......
Poonam
निशा: पूनम, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: अंजू, मिश्रण को फ्रिज से बाहर निकाल लीजिये, नार्मल तापमान आने पर, आधा कप कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर मिलाइये और लड्डू बना लीजिये.