काजू कतली (Kaju Katli Recipe)

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.
चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता. मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kajoo Katli
- काजू आधा किलो
- पिसी हुई चीनी 400 ग्राम
- इलायची पिसी - 1 चम्मच
- देशी घी दो चम्मच
विधि - How to Make Kajoo Katli
काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं. यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.
इन पिसे हुये काजू के पेस्ट में पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लें.
आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें. आग एकदम हल्की रखें. मिश्रण को लगातार चलाते हुये पकायें, थोड़ी देर बाद यह मिश्रण गाड़ा हो जायेगा. इसे उतार लें. इसमें पिसी इलायची मिला लें और दस पन्द्रह मिनट तक तक ठंडा होने दें.
मिश्रण ठंडा हो जाय तो इसे चकले बेलन पर घी लगाकर, रोटी की तरह पतला बेल लें (आप चाहें तो इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़े लेकर,अन्दर की तरफ घी लगायें, काजू का मिश्रण उसके बीच में रखें और बेल लें). थोड़ा सूखने पर घी चुपड़ी हुई ट्रे अथवा थाली में बिछा दें. अब इसे मनचाही शक्ल की कतली में काट लीजिये.
आपकी काजू कतली (Kaju Katli ) तैयार है. आप इसे बनाने के दस दिनों तक खा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 76:
you have given 2 tsp. ghee in ingredients. when will we use it?
will we heat the kaju n sugar mix without ghee?
meri kaju katli sukhti nahi hai, hamesha naram hi rahti hai, itni naram ki use phir se atte ki tarah istemal kiya ja sakta hai,iska kya karan hai.
apne abhi tak meri problem ka soluation nahi diya hai,main apke jawab ka intazaar kar rahi hun.
निशा: सिमरन जी,काजू अधिक समय तक भिगोये जा सकते हैं.
निशा;लक्ष्मीजी, आपने सही जाना है, तथाकथित चांदी के वर्क इसी तरह बनाये जाते हैं.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद भावना. मैं इसका वीडियो जल्दी जी बनाने की कोशिश करूंगीं
ur receipe is great n too easy to cook.thanks for ur effort to make such a easy site in hindi that anyone can understand.it is too homely site for us .
smita.
I was just surfing for paneer receipe and by chance i turned to your website.
i like your simple receipes. Please provide some more Kaju receipes.
निशा: पूनम, 600ग्राम काजू और 400 ग्राम चीनी ले लीजिये.
निशा: आरती खोया भी डाला जा सकता है.
निशा: पूनम, थोड़ी ठंडा होने के बाद वह जमने लगती है और तभी से एकसा करके बेल लिया जाता है.
निशा: अंजू, धन्यवाद.
निशा: रजनी सुझाव के लिए धन्यवाद
ek dum branded jasi ban gayi.
निशा: संजय, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अविनाश, थोड़ी सी ज्यादा कुक होने के कारण बर्फी सख्त होने लगती है, इसलिये वह फट सकती हैं.
निशा: सुर्भि, धन्यवाद.
Want to try Kaju Katli at home,so find it out the recipe in your site,have one query for that should is it possible that it could be made by chashani,instead of added blended sugar or tagar into the paste of kaju, n secondly instead of raw kaju should we can try with the Dry blended kaju, is the results is different, Please answer me.
Thank you so much..
निशा: टीना, आप इस तरीके से भी काजू कतली बना सकते हैं.
निशा: शिखा, आधा कप चीनी ले लीजिये और एक चौथाई पानी मिलाकर चाशनी तैयार कीजिये, काजू पाउडर मिलाकर बर्फी बना लीजिये.
निशा: दीपिका, बर्फी थोड़ी कम पकी हो तो सख्त नहीं होती.
bura aur kaju ka ratio bhi thik liya tha.
निशा: अंजू, आपने काजू बर्फी बनाई इस प्रयास के लिये धन्यवाद, आग धीमी रखें, मिश्रण जलने पर, कढ़ाई को गैस से उतार कर रखें, मिश्रण को तुरन्त कढ़ाई से हटाया भी जा सकता है, अगर मिश्रण न जमे तो फिर से धीमी आग पर, जमने वाली कनसिसटैन्सी तक पका लीजिये.
निशा: शिखा, बर्फी थोड़ी अधिक पक जाने पर सूखी हो जाती है और कम पके तो गीली रहती है, बर्फी बनाने के लिये थोड़ी प्रेक्टिस और चैक रखने की आवश्यकता होती है, बर्फी बनने में लगा समय फिक्स नहीं कर सकते, अभी हम कुछ ही दिनों में इसके लिये वीडियो बनायेंगे, इसके बाद प्रोब्लम कम आयेगी.
HE ,
THANKS SO MUCH,,
Nisha di thanx for helping me.:-).
निशा: संध्या, मुझे बहुत खुशी हुई कि तुम इतनी छोटी होकर भी काजू कतली बनाने की हिम्मत की और अपने मम्मी डैडी को गिफ्ट की, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां, बादाम को भिगा कर पहले छील लें और फिर बिलकुल उसी तरीके से बर्फी बनाई जा सकती है.
kajju- 1/2 kilo(raat ko paani main bhigo de)
sugar-250gm
water-200ml
kesar-1chutki
pehle kadai main paani garam kre or phr usme sugar dal kr pakaye ..ab usme thoda sa kesar dal de....chasni gaadi hone tk pakaye km se km half hour main chasni tayar ho jaegi...dhyan rhe chasni thodi gaadi honi chaheye....(teen taar wali chasni)...kaaju ko barik pees le..ab kaaju k paste ko us chasni main daal de or dheme gas pr pakaye...thoda sa ghee mila de.....ab ye paste thoda sa aate jaise ho jaega....gas se utar kr thali main thoda sa ghee lga ke usme faila de....5min rakha rehne de..or thanda hone pe pieces kaat le....maine aise he banayi bhut tasty bni...
THANKUU NISHA JI U ROCKS....
निशा: अंकित, काजू के पेस्ट के साथ घी डालना है.
thanks nisha ji
bittorrent, pandora, limewire