कटहल के बीज का हलवा – Jackfruit Seeds Halwa

कटहल के बीजों का पुलाव और खीर तो आपने बनाई होगी लेकिन इसका हलवा बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है. बीजों को छीलने में मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ती है. आइये आज हम कटहल के बीजों का हलवा (Kathal ka Halwa) बनायें.

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Jackfruit Seeds Halwa

  • कटहल के बीज - 250 ग्राम
  • मावा - 100 ग्राम
  • घी - 2 टेबिल स्पून
  • चीनी - 150 ग्राम
  • काजू - 20 (एक काजू को चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किशमिश - 25- 30
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लें)
  • बादाम - 4 (पतले पतले बारीक कतर लें)

विधि - How to make Jackfruit Seeds Halwa

कटहल के बीजों को धो कर, कुकर में उबाल लीजिये. ठंडे कीजिये, और छील लीजिये. छिले हुये बीजों को kathal_halwa_2_825426711.jpgमिक्सी से पीस लीजिये.

कढ़ाई में 1 1/2 टेबिल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये. पिसे हुए कटहल के बीज घी में डालिये. हल्का ब्राउन होने तक धीमी गैस पर भूनिये (भुनने में 15 मिनिट लगेगे). मावा डालकर मिलाइये और 7-8 मिनट तक भूनिये.

एक छोटी कटोरी दूध, चीनी, काजू और किसमिस डाल कर चलाते हुये हलवे को पकाइये. जब चीनी घुल जाय, हलवा गाढ़ा हो जाय. गैस बन्द कर दीजिये. अब इस हलवे में बचा हुआ घी और इलाइची डालकर मिला दीजिये.

कटहल के बीज का हलवा (Jackfruit Seeds Halw) तैयार है. कटहल के बीज के हलवा को बाउल में निकालिये. कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम कटहल के बीज का हलवा परोसिये और खाइये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 1:

  • mousumi on 14 January, 2011 17:51:51 PM
    bohut achi bani hai
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad