मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 92:
i luv the way u teach ur recipes .
i really luv this site.
moreover aap bahut clear batati hai.thanks
the taste was very good.Thankyou so much.keep it up!May GOD BLESS U.
baazar main mujhe mota besan milta nahi hai. kya hum ise ghar par bana sakte hai mixi main? please mujhe vidhi batayiye
I tried to make the ladoo many times but my problem is that my besan does not get roasted well. However the sweet smell comes but when I taste it the besan raw flavour is still there. Can you tell me what may be the reason?
Thanks
निशा: राशिजी,बेसन आप थोड़ी देर और भून लीजिये, अगर घी कम हो रहा हो तो घी भी और डाल लीजिये, इस बार आपका बेसन बिलकुल ठीक भुनेगा.
keep doing this gr8 work of teaching yummy cooking.
Thanks a lot for the good receip.It help me a lots.All the family member appericiate my efferots.
i tried it last nite.
but the qty of GHEE given here issnt correct..cuz my BESAN was all liquied at the end..so i added more BHUNA BESAN and SUGAR to balance it..
but at the end it came out real gud.
thnx,,
I have never tried milk and ghee for BURA. I just boil the sugar and water syrup. I'll try to add ghee this time since I always use mixer to grinde the big peices.
Tell us process of "chashni for besan ki barfi"
निशा: मोनिका, आप सादा बेसन से भी ये लड्डू बना सकती है.
निशा: निशा: चीनी से बनी चाशनी को नीचे उतारनेके बाद 1 छोटी चम्मच घी मिला दीजिये, फिर चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये और बूरा तैयार कर लीजिये.
today i tried this receipe... but not came out well.. there was littel bit bitterness in d laddoo... wo kada pan kisliye hai mujhe samjh nahi aa raha... besan maine jaida bhun diya hai ya besan mera kharab ho gaya hai kisliye ho sakta hai actually mujhe in sab ki jaida knowledge nahi hai isliye pooch rahi hoo.. plz help me out... or ghee ki qty aapke acc hi dali thi par pata nahi wo bhi jaida thi... to maine or alag se besan bhun kar mix kiya tha kynki ladoo nahi ban pa rahe the... ghee ka idea to ho gaya lakin thoda jo kadwapan hai uska reason nahi pata chala..
mere ye receipe doobra try karoongi iske liye aap mujhe pehle thoda sa quide kar dijiye jisshe next time mein acche bana sakoo.... thanks a lot....
निशा: लसिका, हो सकता है कि बेसन ज्यादा भून दिया हो या बेसन बहुत ही पुराना रखा हो.
I am a big fan of yours. I really like the way you teach us the receipes. we make basen ladoos many times but this time when we cooked it according to you it turned out so well and different. You are absolutely amazing and a great help to everybody.
Nisha Ji, Please teach us Daal Ladoo also. I have heard that we can prepare ladoos with different daals and these are very tasty and nutritious also. so please teach us as soon as possible.
Deep regards
निशा: रूची, धन्यवाद. मैं आपके लिये दाल के लड्डू लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: डेव बिलकुल जरूरी नहीं हैं.
Aap se mile bina hi aap dost ki tarah lagti hai kyunki aapki site par vidhi aise aasan tarike se likhi hoti hai jaise koi dost pyaar se sikha raha ho: )
Aapki vidhi anusaar BESAN KE LADOO maine banaye...pahali baar aur suchmuch itne tasty bane maja aa gaya...Dhanyawad ...aapke karan Husband ki tarif mili aur mere bete (1yr 7mths)ne bhi kush ho kar khaye ladoo :) Aapka dil se shukriya..please aate ke ladoo ki vidhi bhi bataye.
निशा: रितु, धन्यवाद.
mara ladoo to evening tak pather jaisa stone sakhat ho gya ha kyo?
निशा: कंचन आपने उसमें कन सी चीज डाली है जो पत्थर की तरह सख्त हो सकत्ती है लड्डू में प्रयोग होने वाली सामग्री, बेसन, चीनी और घी है.
I made tbese ladoos according to your receipes and it was awesome. I wanted to ask one thing that can we add gaund, almond and raisins in these ladoos and pls also tell us that how can we prepare daal ladoos
thanx and regards
-RM
निशा: रुचि, आप जो भी मेवे पसन्द करती हैं डाल सकती हैं.
निशा: आरती, मोटा बेसन ज्यादा अच्छा रहता है, बारीक बेसन से लड्डू अच्छे बनते है आप बना लीजिये.
निशा: सुशीला, बेसन अच्छा है.
निशा: ज्योतिका, इतना घी अधिक तो नहीं होना चाहिये, अगर अधिक घी है तो आप मिश्रण को थोड़ा ठंडा कीजिये और फिर लड्डू बना लीजिये.
kya main bahut jayeda meva daalu ya ghee daalu?? meva may kya kya daal saktay hai??????? kya gond bhi daal saktay hai?????? lekin aisi chij bataye ki ladoo kadve na ho jaaye(vaisay kadve ladoo saut ya ajvayan daalnay say hotay hai)
निशा: सारिका, आप मेवा और गोंद डाल सकती है, जिससे ये लड्डू पष्टिक हो जायेंगे, अगर आप को पसन्द हों तो गुड़ मेवा के लड्डू बना कर खाइये वह और भी ज्यादा पष्टिक हैं.
निशा: प्रिया, गोंद के लड्डू गेहूं के आटे के साथ या दाल के आटे के साथ बनाये जाते हैं आपको कैसे लड्डू पसन्द हैं.
निशा: शोभिका, बेसन एकदम गरम नहीं होना चाहिये कि गैस से भून कर उतारा और चीनी मिला दी जाय, उसको नारमल तापमान पर आने दे बिलकुल हल्का गरम रह जाय चीनी तभी मिलाई जाती है. सर्दियों के दिनों में बेसन थोड़ा ज्यादा गरम रखा जाता है गर्मी के दिनों की अपेक्षा.
निशा: नेहा, धन्यवाद.
mam maine ye besan k ladoo bnaye pur wo shape main nhe aa rhe.shayd ghee jyada ho gya hai.main kru gol bnate hu pur wo dhul jata hai.please suggest me.
निशा: मीनाक्षी, मिश्रण को थोड़ा और ठंडा होने दीजिये, थोड़ी देर बाद लड्डू बिलकुल गोल बनने लग जायेंगे.
ples. reply soon.
निशा: चम्पा, मोटी चीनी का प्रयोग नहीं कर सकते.
निशा: अर्पिता, बेसन के लड्डू देशी घी से या वनस्पति घी से बनाये जाते हैं.
निशा: धन्यवाद एनी
thanks and god bless u for sharing wonderful recpies with us.
निशा: आप सर्च बटन पर, चौकलेट केक कुकर में बनाइये, लिखिये आप केक कुकर में बनाना देख सकेंगी.
tomoto ketchup banane ki vidhi jo ghar par hi taiyaar ho jaye..............kiryapa bataye.
निशा: प्रशान्त, टमाटर कैचअप की रैसिपी पहले से दी हुई है, आप सर्च बटन पर टाइप करके देख सकते हैं.
I will also appreciate if you could please show how to make Goond ke Laddu
निशा: सोमा, वह मेरी नहीं है. गोंद के लड्डू के लिये सर्च बटन में गोंद के लड्डू लिखकर देख सकती है, ये पहले से ही दिये हुये हैं.
Ek baat batao besan ka laadu banana ka liya cheeni ko mixer mein baareek pease kar use kar sakta ha kya.
निशा: रीता, पिसी चीनी भी डाली जा सकती है, लेकिन तगार या बूरा का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
निशा: शिखा, जी हां ये वही बूरा है.
निशा: शिखा, लड्डू के लिये बेसन मोटा लीजिये, मोटे बेसन से बने लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं, चीनी की जगह, बूरा (तगार ) प्रयोग में लाइये. लड्डू स्वादिष्ट.
but mam boora to in dono se hi alag hoti hai.
hme konsa use krna hoga
निशा: इन्दु, आगरा एवं ब्रज इलाके में तगार, खांड और बूरा तीनों अलग अलग होते हैं. तगार सबसे मोटी, खांड इससे अधिक बारीक और बूरा एकदम बारीक पाउडर जैसा होता है. लेकिन दिल्ली के आसपास तगार बाजार में बूरा के नाम से ही मिलती है.
आप तगार प्रयोग कीजिये, तगार के स्थान पर खांड भी प्रयोग कर सकतीं है.
निशा: पिया, लड्डू में घी कम हो तो अच्छी तरह से नहीं बनते, अगर एसा है तो आप थोड़ी सी दूध की मलाई या मक्खन डालकर लड्डू बना सकती हैं, लड्डू हल्के गरम गरम ही बांधे जाते हैं, ठंडे होने के बाद भी इन्हैं बनाना मुश्किल होता है.
निशा: प्रभात, घी मीन्स देशी घी जो गाय और भैंस के दूध से बनाया जाता है और डालडा मीन्स वेजिटेबल्स से बना हुआ रिफाइन्ड घी.
निशा: असीम, बेसन की बर्फी सख्त होने का कारण है, बर्फी का ज्यादा देर तक पक जाना, घी या मिल्क पाउडर नहीं.
tgar aur shakar sam hai
निशा: हरविन्दर, शक्कर से ही तगार बनती है, आप तगार बनाने का तरीका रैसिपी से देख सकती हैं.
very very thanks.
i am a good cooker with ur helf.
very very thanks to my heart
mene lado banaye bhot hi tasty bane .mere bete or husband ko bhot ache lage .thank you.
निशा: रितु धन्यवाद.
निशा: काकुल, घी गरम करके डाला है, मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, लड्डू सही बनने लगेंगे.
निशा: निशिका, शिशुओं के लिये आहार आर्टीकल लिखा है, इसमें आपकी बेटी के लिये खाना बनाने की जानकारी दी हुई है, आप सर्च बटन पर लिख कर खोज सकती हैं, धन्यवाद.
I Made the tagar.Lekin uska burada nahi ban raha. Kya galti ho sakti hein? Kya mein is ghadhe misran ka burada ban sakti hoon?
निशा: ज्योति, चाशनी थोड़ी कम पकी हो तो बुरादा की जगह गाड़ा मिश्रण बन जाता है, आप उसे फिर से थोड़ा और पका लीजिये, तगार बन जायेगी, धन्यवाद.
निशा: विनीता, आपने कितना घी और कितना बेसन लिया था?
निशा: अमनप्रीति, देशी घी के लड्डू के आगे रिफाइन्ड घी के लड्डू आप बिलकुल पसन्द नहीं करेंगी.
Regards,
seema
निशा: सीमा, लड्डू बनाते समय अगर मिश्रण ज्यादा ठंडा हो जाता है, तो वह पहले से ही जम चुका होता है, लड्डू बांधने के बाद वह अच्छी तरह बाइन्ड नहीं हो पाता, मिश्रण थोड़ा सा गरम रहे तभी आप लड्डू बांध लीलिये, घी की कमी से भी लड्डू बिखर सकते हैं.
निशा: संगीता, धन्यवाद.
thanxss
ilike besan ke laddu...............
धन्यवाद.
सी. वाई. मुल्ये, डोम्बिवली
निशा: हीना, अगर मिश्रण ठंडा हो जाता है तब वह विखरता है, आप उसमें थोड़ा घी या मलाई गरम करके मिला लीजिये लड्डू बना लीजिये.
निशा: शिवशंकर, आप होम पेज पर, See our recipes in English पर क्लिक कीजिये, आप रैसिपी को इंगलिश में देख सकेंगे.