गुड़ मेवा के लड्डू (Gur Mewa Laddoo Recipe)

गुड़ मेवा के लड्डू सामान्यतय: जच्चा के खाने के लिये बनाये जाते हैं. लेकिन इसमें से सोंठ न डालें तो आप अपने सामान्य खाने के लिये भी उपयोग कर सकते हैं. ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ साथ, ताकत देने वाले भी होते हैं.
आईये आज गुड़ मेवा के लड्डू बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री- Ingredients for Gur Mewa Laddoo
- गुड़ - 600 ग्राम (2 कप टुकड़े किया हुआ)
- बादाम - 200 ग्राम (1 कप)
- काजू - 100 ग्राम (1/2 कप )
- नारियल - 100 ग्राम ( 1 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ)
- गोद - 100 ग्राम ( आधा कप)
- इलाइची - 8-10
- आटा - 200 ग्राम (1 1/2 कप)
- घी - 300 ग्राम 1 1/2 कप
- सोंठ - 25 ग्राम (वैकल्पिक)
आवश्यक सामग्री How to make Gur Mewa Laddoo
बादाम को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लीजिये. काजू को बारीक काट लीजिये. नारियल को कद्दू कस कर लीजिये.
गोद को छोटा छोटा तोड़िये. भारी तले की कढ़ाई में 100 ग्राम घी डाल कर गरम कीजिये. गरम घी में एक टेबल स्पून गोंद डालिये. गोंद पोंप कार्न की तरह फूल जाता है, हल्का ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारा गोंद तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. गोंद को ठंडा कीजिये. प्लेट फार्म पर एक पोलीथिन बिछा कर, उस पर गोद रखिये और बेलन से उसका बारीक चूरा कर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.
अब कढ़ाई में 150 ग्राम घी डाल कर, आटे को ब्राउन होने तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये.
गुड़ तोड़ कर छोटे छोटे टुकड़ों में कर लीजिये. कढ़ाई में बचा हुआ घी डाल कर गरम कीजिये. गुड़ को गरम घी में डालकर पिघलाइये (इस क्रिया के दौरान चमचे से लगातार गुड़ को चलाते रहें). जब सारा गुड़ का सीरप जैसा बन जाय तब गैस बन्द कर दीजिये. गुड़ के सीरप में सारे मेवे और आटा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना लीजिये. ताजे ताजे लड्डू खाइये, बहुत ही स्वादिष्ट लड्डू बने है. बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, जब आपका मन लड्डू खाने का करे, 2-3 महिने तक लड्डू कभी भी कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 19:
Thanks
Shweta
निशा: स्वेता, आप गुड़ के स्थान पर चीनी की चाशनी बनाकर प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: मनु आप गोद, डृाई फ्रूट बेचने वाले दुकान से ले सकते हैं.
निशा: दीपमाला, जिस आटे से आप रोटियां बनाती हैं वही आटा ले लीजिये.
Thanks for this receipe. It seems to be quite healthy for all age groups but
there are many types of gaund available in the market. how do we recognize a good type of gaund.
Please teach us Daal Ladoo also.
deep regards
Ruchi
निशा: रुचि, ये गोंद मेवा की दुकान पर मिलता है. आपके लिये मैं दाल के लड्डू लिखने के लिये कोशिश करूगी.
If we want to add makhaane and magaz in this when and how should we add.
PLS Pls Pls Pls also tell us daal ladoo receipe and sohan/ karachi halwa receipe
regards
Ruchi
निशा: सूचि, गुड़ मेवा के लड्डू में तो गुड़ ही डाला जाता है, चीनी डालेंगे तो अलग तरीका और नाम भी अलग हो जायेगा.
निशा: नित्या, अगर आप गुड़ को देर तक पका लेंगी तो लड्डू सख्त हो सकते हैं.
mere gulab jamun dekhne mein soft hote hain,unme sugar syrup partially andar jata hai,andar se khane mein dry lagte hain,dekhne mein attractive lagte hain,kya karan hai .3-4 bar banaye,sim flame par fry karti hoon ,syrup one thread ki hoti hai,phir galti kahan hai,pls bataiye.
THANK YOU
निशा: रेखा, गुलाब जामुन के मावा में या तो मैदा अधिक होने के कारण गुलाब जामुन सख्त हो सकते हैं.
Thanks & Regards
Namita
निशा: नमिता, जिंजर पाउडर ही सोंठ होता है, आप एक किग्रा मिश्रण में 2 छोटी चम्मच सोंठ और 2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 1 बड़े चम्मच हल्की आग पर भूनिये और मिश्रण में मिला दीजिये.
निशा: गरी आप ये लड्डू खा सकती हैं.
निशा: रिचा, लड्डू आपको इसी प्रकार बनाने हैं, आप गुड़ पिघलाते समय 3 छोटी चम्मच सोंठ पाउडर और 3 छोटे चम्मच जीरा पाउडर डालकर मिला दीजिये,बाकी चीजें सब उसी प्रकार मिला कर लड्डू बना लीजिये, ये बहुत पष्टिक लड्डू है.
I am very thankful to all your recipes. I wish a very happy and tasty newyear to you and your family.
निशा: धारा, गोंद, बहुत ही स्वादिष्ट और ताकत देने वाली मेवा है, आपको गोंद नहीं पसन्द तो बिना गोंद के लड्डू भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: दीपिका, edible gum या resin कहते हैं.
निशा: सुनीता, सूखा नारियल ही डालना है.
निशा: हेमा, इतनी सामग्री में 35 -40 लड्डू बन जाते हैं.
निशा: कविता, ये लड्डू ही बनाये जाते हैं, इसमें सौंठ पाउडर और जीरा पाउडर घी में डालकर, हल्का भून कर मिला दिया जाता है.