Gulab Jamun Recipe गुलाब जामुन

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.
गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
- मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
- मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 ग्राम(1 टेबिल स्पून)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
- किशमिश - टेबल स्पून
- चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
- घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.
तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चाशनी में जब उबाल आ जाय उसके बाद 4 -5 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लें सिर्फ एक ही तार बने. एक तार की चाशनी तैयार करें. ठंडा करें और छान लीजिये.
तले गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.
गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.
नोट:
- 1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबिल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
- 3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 174:
plz u give recipe of ras malai & taqila -drink
how r u?
oh really your sweet recipe of gulab jamun is very lovely like you.i think that Nisha ji you would be lovely like your recipes.i request u plz send me the sweet recipe of ras malai.reply very soon its urgent Nisha ji
niche batayi hui dono vidhiya hamne karke dekh li but kuch kami hai. ha rasgulle zarur achhe bane.
Thanx
Minaj
निशा; प्रगति जी पनीर के बिना भी गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं.
Gulab-jamun mawa aur paneer ke bina ban sakate hai? we dont get mawa and paneer both here :(
Mere se gulab jamun thik nahin bane. Maini gulab jamun talne ke bad ubalti hui chashni mein dal diye. (kisi ne bataya tha). Garam chashni mein to thode se soft the lekin chashni gulab jamum ke ander tak nahin gai. jaise chashni thande hone lagti hai gulab jamum soft nehin rahte. Fridge me rakhne ke bad to ek dam patthar ban jate hai. Kya kare.
निशा: सीमा जी, अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये. आप फिर से कोशिश कीजिये, आप गुलाब जामुन अच्छे बना पायेंगी. कभी कभी सभी से गड़ बड़ होती है.
Agar main aapk hi batae hue Mava aur Paneer ki recipe se bana k goolab jamun me use karun to chalega na ?
Thanks
निशा: बनाकर देखिये.
निशा: कभी कभी गुलाब जामुन ठीक नहीं बनते, जब भी आपका मन करे फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गुलाब जामुन बना पायेगी.
thanks nisha ji
can u tell me to make glb jamun from skimmed milk powder
Mujhe Sweet dish banane ki recipies Please mail kijiye.
I shall be very grateful to u.
I am waiting for your mail.
निशा: प्रियंका, गुलाब जामुन पहले छलनी में निकाल कर रखिये घी निकल जाने के बाद चाशनी में डालिये.
rgds
nasreen
I really like gulab jamun my hobby is cooking so, one day i decided to make gulab jamun and really its was fantastic it was very delicious my mother & sisters relly liked it & then i feel very good & thought i can make any thing if i am interested Thank you very much mam
thank you
Don't we use GULABJAL/ILAICHI in chashni??
Plz reply.
shaed koi halvai bhi nahi itane tarike say
samjha sakta
hai aapne bahot hi acche tips bhi diye hai
thank u very much. nancy
Can u teach us how to make Instant Mixes (like GITS )for making gulab jamuns. dhokla,jalebi , cake etc.
निशा: निति, ये रैसिपी तो मिक्स के पैक पर ही लिखा रहता है.
bye bye bye bye bye bye bye bye
निशा: गुलाबजामुन घी में अच्छे बनते हैं.
निशा: मनीषा, गुलाब जामुन को हथेलियों से गोल कीजिये, गोल बनेंगे.
Like using milk powder etc
nice recipe..i like gulab jamun..mujhe rasmalai bnana batawo...plz..
निशा: नाजिया, चाशनी गाड़ी होने की वजह से वह गुलाब जामुन के अन्दर नहीं गई, काले गुलाब जामुन के लिये धीमी आग करके गुलाब जामुन को गहरा होने तक तलिये.
waise hr roz kya banana hai ye me apki website se dekh kr choose krti hoon is k liye i'm very thnakful
nisha ji kya aap sirf veg. recipe hi batate ho mera matlab hai kya aap mujhe nonveg.me kuch recipe bata sakte ho. kyun ki nonveg. k liye mujhe abhi koi site nahi mili jis me hindi language me recipe ho islye plz is porblem ko bhi solve kr do plz
निशा: नाजिया, जी हां मैं वेज रैसिपी ही लिखती हूँ.
निशा: नजमा, चाशनी पतली हो सकती है.
निशा: मीना,मावा को अच्छी तरह मैस नहीं किया जाय, या उसमें मैदा की मात्रा भी अधिक हो सकती है.
निशा: बबली, घी कम गरम होने के कारण एसा हो सकता है.
निशा: सुनीता, मावा में मैदा कम होने के कारण एसा हो सकता है.
mujhe chasni banane ka koi idea nhi hai,
kya aap mujhe batayngi k ek taar se do taar ki chasni kese banti hai?
aur agar chasni me taar hi na bann rahe ho tab kya karna chahiye/
plzz hlp me
निशा: मीनाक्षी, आप कोई भी पनीर ले लीजिये.
निशा: रीता,चाशनी थोड़ी गाड़ी होने पर एसा हो सकता है.
निशा: कुनाल, एसा किसी के भी साथ हो सकता है, मावा में मैदा कम होने से एसा हो सकता है. नीचे लिखी साबधानियां ध्यान दीजिये, आप अच्छे गुलाब जामुन बनालेंगे.
i like gulab jamun very much
plse send me rabi easy recip
निशा: शर्माजी, रसमलाई रैसिपी आप सर्च बटन पर लिख कर खोज सकते हैं, यह पहले से दी गई है.
निशा: नेहा, गुलाब जामुन बनाने की रैसिपी, सर्च बटन में लिखकर सर्च कर लीजिये, दी हुई है. इसका लिंक निम्न है
Gulab Jamun Recipe
निशा: गुलाब जामुन के लिये, नरम जमा हुआ मावा प्रयोग में लाइये.
mujhe aapki batayi hui saari recipe kaafi acchi lagti hai...... maine gulab jamun try kiye.lekin wo ander se thode kacche lag rahe hai saath hi casini main uper ghee ki ek parat si aa gayi....... casini mai dalne se pahle ghee acche se nikal diya tha...pls bataiye ki talne ke liye ghee kitna garam hona cahiye saath hi gass kab sim karni cahiye....
thanku
निशा: गरिमा, गुलाब जामुन, धीमी गैस पर ही तलने होते हैं. चाशनी के ऊपर थोड़ा घी तो आ ही जाता है.
निशा: चुलबुल आपको भी होली मुबारक हो.
निशा: लक्ष्मी, आपको भी होली की शुभकामनायें.
निशा: भावना, चाशनी को थोड़ा और पतला बनाइये.
निशा: नेहा, जी हां मैं लिख दूंगी.
market m jo gulab jaun ka pack milta usse hamne gulab jamun banaye par vo ander se mitta nhi hua kya karu?
निशा: मनीषा, चाशनी गाड़ी होने से चाशनी गुलाब जामुन के अन्दर तक नहीं जा पाती, इसलिये वे अन्दर से मीठे नहीं होते.
निशा: वानी जी, गुलाबजामुन मिक्स में सारी चीजें बराबर मात्रा में डाली गई होती हैं, दिये गये निर्देशानुसार, बनाइये, चाशनी थोड़ी और पतली रखें तब गुलाब जामुन अन्दर से मीठे होंगे.
निशा: रिमझिम, आप इस गुलाब जामुन की चाशनी को आटे में मिला कर, गूथ कर शकरपारे बना सकती हैं, रैसिपी को डिटेल में लिखने की मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुरभि, आप उपलब्धता एवं अपनी पसंद के अनुसार किसी भी रेसीपी को बदल कर बना सकतीं है. यदि पनीर आपको पसंद या उपलब्ध नहीं तो इसके बिना ही बनाईये.
निशा: चित्रा, जी मैं कोशिश करूगी.
निशा: आकांक्षा, इस सामग्री से 20 - 25 गुलाब जामुन बन जाय़ेंगे.
निशा: आकाक्षा, कढ़ाई में पहली बार गुलाब जामुन चिपक सकते हैं, घी अच्छी तरह गरम होने पर गुलाब जामुन डालिये और तलते समय कलछी से घी और गुलाब जामुन को हिलाते रहें. चाशनी गाढ़ी होने के कारण ही जम जाती है.
निशा; सोनल, गरम घी में एक गुलाब जामुन डालकर टैस्ट कीजिये, अगर वह फट रहे हों तब आप मावा में और मैदा मिला कर मिक्स कीजिये, मैदा कम होने की वजह से गुलाब जामुन फट जाते हैं.
निशा: पिया, गुलाब जामुन का आकार थोड़ा सा बड़ा हो जाता है, अगर वे सख्त हो तो उनका आकार नहीं बड़ता, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त हो जाते है.
Mam mene aapke bataye tareeke se gulab jamun banaye but khane par aise lag raha tha ki Khoya mu mein aa raha tha,Iska reason bhi batao. Pls reply.
निशा: आरती, चाशनी गाड़ी होने के कारण गुलाब जामुन के अन्दर नहीं गई होगी.
निशा: पिया, गुलाब जामुन मावा में मैदा अधिक डालने से सख्त बनते हैं, मावा मिलावट वाला हो तब भी एसा हो सकता है.
निशा : हिमानी, ये हम सबकी वेबसाईट है, इसके लिये किसी को पैसे नहीं देने हैं.
निशा: प्रीति, आप चाशनी से सख्त आटा गूथे, 1 कप चाशनी है तो 3 कप आटा गूथा जा सकता है.
निशा: नियति, अवश्य करेंगे.
निशा: हिमानी, अभी हमने वीडियो लोड नहीं किये हैं.
fully loaded with recipe
निशा: कुसुम, चीनी 600 ग्राम ही ली है, पानी 300 ग्राम लिया है. (एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.)
गुलाब जामुन में बेकिंग पाउडर की आवश्यकता नहीं होती. बची हुई चाशनी से आप घर पर तगार बना सकतीं है. यह तगार स्वाद में बहुत अच्छी होती है. घर पर मावा व तगार बनाने की विधियां हैडर में सर्च बाक्स में लिख कर खोज सकतीं हैं. इनके लिंक निम्न हैं
How to make Mawa at home
How to make tagar at home
निशा: नीलिमा, गुलाब जामुन में मैदा कम हो तो वे घी में विखर जाते हैं.
निशा: इंदर, ये आप रैसिपी से मल्टीप्लाई कर सकते हैं.
Thanks for your sweet recipe.I really like your recipe.
.
निशाश्वेता, मेरी कोई बुक नहीं है.
we do not get khoya in the market in US. It is not available. also, making khoya at home is extremely time consuming. Thus, could you please give gulabjamun recipe without khoya? may be with milk powder?
Thanks,
Monika
निशा: मोनिका, कोशिश करूगी.
निशा: राखी, मैं चाऊमीन रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सोनिया, चाशनी में से रसगुल्ला हटाकर, चाशनी में पानी डालकर, उबाल लीजिये और पतली चाशनी करके, गुलाब जामुन फिर से चाशनी में डाल दीजिये.
निशा: अनीता, आप मैदा के स्थान पर अरारोट भी प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: अंजू, आपके लिये रसगुल्ला और गुलाब जामुन बनाने की मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पारुल, मै कोशिश करूंगी.
.
निशा: हिना, मावा में मैदा अधिक होने के कारण गुलाब जामुन सख्त हो जाते हैं.
निशा: अम्रिता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: वर्तिका, जल्दी ही गुलाब जामुन का वीडियो आ रहा है, तब आप आसानी से गुलाब जामुन बना लेंगी.
soft nahi ban pate hai
Thanks so much for making our Deepawali even sweeter :)
Deepawali ki Shubhkaamnayein...
Rekha
निशा: रेखा, आप सबको भी दीपावली की शुभकामनायें.
निशा: विजेता, चाशनी को थोड़ा पतला रखें, नहीं जमेगी.
maine gulab jamun banaye lekin uske andar chashni kam gyi. Aur gulab jamun tode tight the.. maine bikul aapke recipe kr tarah hi banaya tha. lekin yeh problem kaise aayi
please batayee
निशा: अंजू, अगर गुलाब जामन सख्त हो तो उनके अन्दर चाशनी नहीं जा पाती, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं.
निशा: मनजीत, आप मावा में पनीर की मात्रा कम ज्यादा कर सकती है. 1 किग्राम दूध से लगभग 200 ग्राम पनीर बन जाता है, आप 250 ग्राम मावा के लिये, 500 ग्राम दूध से पनीर बना लीजिये.
निशा: कविता, मावा में मैदा अधिक डालने के कारण गुलाब जामुन सख्त हो सकते हैं. मैंने तो कभी इसमें सोडा या बेकिंग सोड़ा प्रयोग नहीं किया.
I would like to say when we use mawa and paneer items etc its kinda costly affair so if any of the mixture goes wrong do not loose hope bas itna soch lein ke isko kaise sudhar len ya fir iska kuch aur use kar lein :)
निशा: नर्गिस, बहुत अच्छी तरह से आपने गुलाब जामुन के बिगड़े रूप को अच्छी रैसिपी में बदल दिया, धन्यवाद.
.
निशा: आइशा, आपको भी नये साल की शुभकामनायें.
Thanks
निशा: रूपाली, गुलाब जामुन के लिये चाशनी सिर्फ एक तार की ही बनायें. चाशनी गाडी होने के कारण गुलाबजामुन पर चीनी जमने लगती है.
निशा: राहुल, चाशनी ज्यादा पकने पर गाड़ी हो जाती है, चाशनी बनाते समय चीनी घुलने के बाद से उसे अपने चैक में रखना होता है.
as i fried gulab jamun it was soft bt jaise he syrup me dale thode der baad hard hogaye...
Plz tel me wht to do nw!!!
निशा: स्वाति, अगर चाशनी गाढ़ी हो तो एसा हो सकता है.
निशा: विजय, धाप खोया बनने से थोड़े पहले की स्टेज होती है, ये खोया से नरम और पतला होता है. गुलाब जामुन इससे अच्छे बनते हैं.
निशा: जूही, अगर चाशनी गाढ़ी हो तब गुलाब जामुन के अन्दर तक नहीं जाती.