Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.
Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe
गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें

आवश्यक सामग्री - गुझिया में भरने के लिये मिश्रण (कसार) - Integrients to fill the Gujiya
- मावा - 400 ग्राम(2 कप)
- सूजी - 100 ग्राम (1 कप)
- घी - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
- काजू - 100 ग्राम (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश - 50 ग्राम (डंठल हों तो, तोड़ दीजिये)
- छोटी इलाइची - 7-8 (छील कर कूट लीजिये)
- सूखा नारियल - 100 ग्राम (1 कप कद्दूकस किया हुआ)
विधि - How to make Gujiya - Mawa Ghujiya
भारी तले की कढ़ाई में मावा को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और एक बर्तन में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डाल कर, सूजी डालिये, हल्का ब्राउन भून कर, एक प्लेट में निकाल लीजिये. चीनी को पीस लीजिये. सूखे मेवे कटे हुये तैयार हैं.
मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुझियों में भरने के लिये कसार तैयार है.
आवश्यक सामग्री - गुझिया का आटा तैयार करने के लिये
- मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
- दूध या दही - 50 ग्राम (जो आप चाहें, 1/4 कप)
- घी - 125 ग्राम (2/3 कप ) आटा गूथने में डालने के लिये
- घी - गुझिया तलने के लिये
विधि
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. घी पिघला कर आटे में डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये. अब दूध डालकर आटे में मिलाइये, पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये.
आटे को खोलिये और मसल मसल कर मुलायम कीजिये. आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर बना लीजिये( इतने आटे से 50- 55 लोइयां बन जायेगी). लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रखिये, एक लोई निकालिये 4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये, बेली हुई पूरी थाली में रखते जाइये. जब 10 - 12 पूरियां थाली में हो जायं, अब इन्हैं भर कर गुझिया तैयार कर लीजिये.

गुझिया भरने के तरीके:
1. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर बन्द करना, और गुझिया कतरनी से काटना.
2. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर, बन्द करना, और गोंठना.
3. पूरी को, गुझिया के सांचे के ऊपर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, किनारों से पानी लगाकर, बन्द करना, दबाना.
आप तीनों तरीके से गुझिया बना सकती हैं, लेकिन मुझे तीसरा तरीका ज्यादा आसान लगता है, इसमें समय भी कम लगता है, साथ ही सारी गुझियां एक बराबर होती हैं.
10 पूरियां हमने बेल कर रखी हुई हैं. एक पूरी उठाइये, पूरी को सांचे के ऊपर रखिये, एक या डेड़ चम्मच कसार पूरी के ऊपर डालिये, किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइये. सांचे को बन्द कीजिये, दबाइये, गुझिया से अतिरिक्त पूरी ह्टा दीजिये. सांचे को खोलिये, गुझिया निकाल कर थाली में रखिये. एक एक करके सारी पुरियों की गुझिया इसी तरह बना कर थाली में लगाइये, मोटे धुले कपड़े से ढककर रखिये. फिर से 10 पूरियां बेलिये और इसी तरह गुझिया बनाइये और ढक दीजिये.सारी गुझिया इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये, ढककर रख दीजिये.
अगर आप थक गयीं हैं तो अब आराम से बैठकर एक कप चाय पीजिये. मैं तो यही करती हूँ.
अब मोटे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गरम घी में 7-8 गुझिया डालिये, धीमी और मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये. कढ़ाई से गुझिया, थाली में निकालिये और किसी डलिया या बड़े चौड़े बर्तन में रखते जाइये. सारी गुझिया इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. लीजिये आपकी गुझिया तैयार हैं. गरमा गरमा गुझिया परोसिये और खाइये. बची हुई गुझिया ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये. स्वादिष्टा गुझिया 15-20 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 95:
Thanks a lot for the recipe.
happy diwali.
निशा; इन गुझियों को चाशनी में डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: संध्याजी, मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आप सारा खाना बनाने लगीं हैं और गुझिया बनाने की तैयारी कर रही हैं, आपकी गुझिया अवश्य अच्छी बनेगी.
साउथ इन्डियन खाने में बताईये कि क्या लिखा जाय?
thanks
really luv ur blog... gujia bahut ache bane...everybody liked it...i made khoya at home....but its really tedious...aunty kya khoya ka koi sustitute hai...plzzzzzz reply soon...i m eagerly waiting
निशा: माधुरी, खोया से ही अच्छा स्वाद आता है गुझियों में .
निशा: दीपमाला, गुझिया आप बिना मावे से भी बना सकती हैं, लेकिन मावा के स्वाद की कमी तो रहेगी.
निशा: रितु, हल्का गरम पानी ले लीजिये.
निशा: प्रिया, मावा आप दूध से घर में बना सकती हैं, यदि नहीं तो आप सूजी से कसार तैयार कीजिये और गुझिया बना लीजिये, चूरमा का भी कसार बना कर गुझिया बनाई जा सकती है.
Thanks for yur easy receipe (GUJIA) ...i loved it***
jiske liye maine khoya ROHTAK se mangya tha!!!! kyuki yahan delhi mein sudh khoya nhi milta!!!!!!!!
aap ka bahut bahut dhanyawaad!!!!!!!
thnx alot,,,,
paneer dish.
Kya aap mujhe bata sakti hain ki bazaar mein halwai jo khoya ki gujia banate hain woh ander se geeli hoti hai matlab khoya andar se geela hota hai. Woh kaise possible hai kya aap batayendi. Woh kaise banti hai kyonki main apne pati ko banake khilana chahti hoon.
निशा: शालिनी, गुझिया तलने के बाद उसके अन्दर खोया गीला ही हो जाता है, आप गुझिया के कसार में सूजी मत डालिये.
Thanks for ur response. Mera Matlab khoye ko agar ham jyada bhoonenge toh khoya geela ho jayega kya. Bazar mein halwai khoya mein chashni to nahin milata. Pl explain me in deta
Bazar mein halwai ka khoya andar se brown colour ka hota hai aur lagta usme chashni mila rakhi hai. Is tarah ki gujia banana sikha dijiye.
निशा: शालिनी, मावा को कम भूनिये और गरम मावा में पिसी चीनी डाल कर मिला दीजिये.
निशा: इंदरा, आपके कमेन्ट से लग रहा है कि आपकी गुझिया अच्छी बन रही है. आप गुझिया को धीमी आग पर तलिये, जब गुझिया फुलती है तो एसा होता है कि गुझिया वापस पलटती है उसे आपको तरीके से पलट कर और दूसरी गुझिया का सहारा या किनारे से करके उस पोजीसन में रखना होता है.
निशा: रजनी, चाशनी वाली गुझिया आप इसी कालम में पढ़ सकती है. गुझिया में आप कलर क्यों डालना चाहती हैं (कलर का खाने में प्रयोग से बचिये ये स्वास्थ के लिये हानिकारक होते हैं)
निशा: प्रिति, आटा लगाने समय आटे में घी कम डाला जाय तो गुझिया सख्त हो सकती हैं.
निशा: रजनी, 1 पिंच खाने वाला केसरी रंग, चाशनी में मिला दीजिये, गुझिया केसरी हो जायेंगी. मोदक की रैसिपी पहले से लिखी है सर्च बटन से सर्च कर लीजिये.
thanks for this recipe.
निशा: मैदा का आटा घी डालकर सख्त लगाइये और गुझिया धीमी आग पर सेकिये, गुझिया अच्छी बनेंगी.
निशा: मीनाक्षी, कसार गुझिया भरते समय सूखा होने के कारण ज्यादा लगता है, गुझिया तलने पर वह गरम होकर पिघलता है और ठोस हो जाता है इस लिये कम लगता है. गुझिया भरते समय कसार को बीच में रखिये.
I tried gujia but unfortunately the mixture comes out the moment I started frying. Actually the puri sweels and the majority of oil goes into gujia the mixture was fine but i think there was problem with poori can u explain the cause and tell me solution also
very much thanks in advance
निशा: गीतान्जलि, गुझिया, किनारो से पानी लगाकर अच्छी तरह चिपकाइये, अगर आप का हाथ, उंगली से कोई गुझिया फट गई हो तो उसे दूसरी पूरी बेल कर उसमें भरिये, पूरी एक जैसी बेलिये, बहुत ज्यादा पतली मत करिये, तलते समय कलछी से ध्यान से पलटिये, उसका किनारा गुझिया को न फाड़ दे. कभी कोई गुझिया गलती से घी में फट जाय तो घी को छानना पड़ेगा.
निशा: मीनू, चाशनी में पगी गुझिया पहले से दी गई है, होली रैसिपी में सबसे नीचे दी है, आप देख सकती हैं.
निशा: निधि, ये बर्तन बेचने वालों की दुकान पर मिल जाता है.
निशा: नियति, आप सूजी नहीं डालना चाहती हैं तो आप चीनी की मात्रा कम करके 300 ग्राम करके, सारी चीजें उसी प्रकार मिला लीजिये.
can we use refined oil instead of ghee in kneading dough, if yes then please tell the quantity.
निशा: मीनाक्षी, आप रिफाइन्ड से गुझिया बना रही हैं तब आप आटा लगाते समय रिफाइन्ड डाल सकती हैं, 500 ग्राम मैदा में 125 ग्राम तेल डाल दीजिये.
निशा: दीपिका, अनरसे की रैसिपी पहले से दी हुई है. इसका लिंक निम्न है
Anarase Recipe
Mawa Anarase Recipe
please besan ki barfi, dhoda,paneer jalebi bhi banana sikhaiye
निशा: अरुना, आपको भी होली की शुभकामनायें.
bt can u plz teach me how to make chashni for gujia/ chasni wali gujiya.. plzz!!
निशा: कृ्तिका, चाशनी वाली गुझिया दी हुई है, सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं.
Aapki site mujhe or meri friends ko achchi lagi.thanks
निशा: पुष्पा, धन्यवाद.
Nisha ji hamesha ki tarha hi gujhiya ki vidhi hai bache aksar holi k dino me jid karte hai par jese bhi hoti hai bana deti hu voh bhi kha lety hai par aap se vidhi mil gai hai to bariya hi banegi yeh umeed karti hu .Thanks Nishaji & Happy Holi
निशा: अंजू, आपको भी होली की शुभकामनायें.
निशा: सोनिया, धन्यवाद.
Can you tell stuffing of gujiya is dry or halwa kind mixture..??
Thanks,
निशा: केडीसिंह, गुझिया में भरने वाला कसार बहुत ज्यादा गीला नहीं होना चाहिये, मावा का कसार एकदम सूखा भी नहीं होता, मावा को गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी चीजें मिलाकर कसार बना लीजिये.
I'd tried gujia on holi , there were two things 1. talte hue 1-2 gujia tut gaye , mujhe laga filling jayada hone se aise hua is it right or there is other mistake 2. kuch gujia me refined andar chala gaya --yeh mujhe samaz nahi aaya kyo--I'll be gratefull if you reply--thns
निशा: प्रीति, गुझिया के अन्दर तेल जाने का कारण, गुझिया का कहीं से थोड़ा खुल जाना है.
My gujiya stuffing became halwa kind due to this the gujiya are soggy not crunchy..Could you tell how can I make my stuffing better by adding something to it ?
निशा: केडीसिंह, सूजी भूनिये और कसार में मिला दीजिये.
निशा: मावा यानी कि दूध से बना खोया.
chashni wali gujiya k liye chashni kasi banegi.
निशा: प्रीति, जी हां तल सकते हैं.
Regards,
Laxmi Jangra
so thanks......
निशा: रोशनी, चाशनी थोड़ी कम पकी होने से एसा हो सकता है, आप चाशनी को थोड़ा और पकाइये चाशनी 3 तार की बननी चाहिये गुझिया अच्छी रहेंगी.
निशा: झुनु, अगर सामग्री का अनुपात रैसिपी के अनुसार लेते हैं और गुजिया इसी तरह बनायेंगे, तो गुजिया होटों से फूटती है, पूरा ध्यान से गुजिया बनाइये और बताइये कि गुजिया कैसी बनी.
निशा: टेम्प, खोया दूध से बनाया जाता है, खोया बनाने का तरीक वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: मेहता जी, गुजिया का सांचा बर्तन वाले जो प्लास्टिक के बर्तन भी रखते हैं उनके यहां मिल जायेंगे.
निशा: टैम्प, सूखे मेवे अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा किये जा सकते हैं, जो न पसन्द हो उन्हैं हटा सकते हैं, जो अधिक पसन्द हो उन्हैं ज्यादा डाल सकते हैं.
निशा: टेम्प, गुझिया के लिये, बट्टी जमा हुआ खोया प्रयोग में लायें.