मूंगफली की चिक्की (Groundnut Chikki)
सर्दियों का मौसम है, अनेक तरह की चिक्की बाजार में उपलब्ध हैं. जैसे तिल की चिक्की, सूखे मेवो की चिक्की, मूंगफली और चने की दाल की चिक्की इत्यादि. चिक्की खाना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है.
इसमें प्रोटीन्स और आइरन दोंनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. जो मूंगफली खाना पसन्द करते हैं, वे मूंगफली की चिक्की खाना बहुत पसन्द करेंगें, तो आइये आज हम मूंगफली की चिक्की बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Chikki
- मूंगफली के दाने --- 250 ग्राम
- गुड़ या चीनी --- 250 ग्राम
- घी --- 1 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Groundnut Chikki
मूंगफली के दाने अगर आप बाजार से भुने हुये लाये हों, तो उनका छिलका उतार लीजिये, अगर आप मूंगफली के दानों को घर में भूनना चाहती है, तो मूंगफली के दानों में एक छोटी चम्मच पानी डालकर मिलाये और 2-3 मिनिट बाद माइक्रोवेव में 5 मिनिट के लिये भून लें. देख लें कि मूगफली के दाने भून गये हैं, अगर नहीं तो और 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव करें. ठंडा होने पर छिलका उतार लें.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर गैस पर रखें और कर गरम करें. गुड़ तोड़ कर कढ़ाई में डालें, कलछी से गुड़ को चलाते जायं. (मीडियम गैस पर पकायें) गुड़ पिघलने लगता है आप उसे लगातार चलाते हुये पकायें, जब सारा गुड़ पिघल जाने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट तक और पकायें, चाशनी तैयार है.
चाशनी में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिलाइये, 2-3 मिनिट तेज चलाते हुये पकाइये. एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये. कढ़ाई में बनी हुई चिक्की तुरन्त प्लेट में फैलाइये. चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. और ठंडा होने पर टुकड़ों को अलग अलग कर लीजिये.
मूंगफली की चिक्की तैयार है. चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 14:
batayie nishamadhulika ji?
hume aapke jabab ka intezar rahega.
i tried yr recipee.
my chikki was very soft,the peanut did not coat the jaggery well,the colour was light brown.where did i go wrong.
thanx,
निशा: चिक्की को डालने के तुरन्त बाद चिकने किये हुये बेलन से बेलिये, आप उसे पतला बेल सकेंगे.
निशा: असीम, गुड़ की चिक्की हल्की नरम ही बनती है, कुरकुरी चिक्की बनाने के लिये चीनी की चिक्की बना लीजिये.
1/2 cup Corn Syrup
1/4 cup of water
1 cup sugar
1 1/2 Peanuts
1/2 tablespoon Baking soda
1 teaspoon Butter
pinch of salt.
Mix Corn Syrup, water and sugar. Mix it well and heat it on low medium flame. When it start boiling add peanuts, mix it well and increase flame to high. Keep mixing it, When liquid color change to dark, remove from heat, add butter, mix it well. Then add pinch of salt and Baking soda. Mix will start fuming and immediately spread on well oiled tray.
Let it cool and break it and enjoy it.
It will never stick to your teeth and will be true brittle.
निशा: सुनीता, प्लेट पर तेल लगायें, अगर चिक्की की चाशनी जमने की कन्सिसटैन्सी की नहीं हुई थी तो अगली बार थोड़ा और पका लें.
In this time,moongfali ki chikki khana bahut badhiya lagta hai.So,is sunday ko jaroor banaungi.Thanks
निशा: आलिशा, रैसिपी में समय दिया गया है, उसके हिसाब से आप चिक्की बना लीजिये.
निशा: रेनू, चीनी को कैरमलाइज करते समय ध्यान रखना होता है, अगर उसे थोड़ा भी ज्यादा देर तक पका लिया जाय तब वह सख्त हो जाती है.