चूरमा के लड्डू (Choorma ke Laddoo)

चूरमा के लड्डू (Churma Laddoo) राजस्थानी व्यंजन है़. बहूत ही स्वादिष्ट मिठाई है. घर में बनी हुई मिठाई का स्वाद तो आप सभी जानते हैं कितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. फिर आज हम चूरमा के लड्डू बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
- गेहू का आटा —400 ग्राम (4 कप)
- सूजी — 100 ग्राम (1 कप)
- देशी घी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- तगार(बूरा) — 700 ग्राम
- मावा — 250 ग्राम (एक कप)
- काजू —100 ग्राम (एक कप)
- बादाम —50 ग्राम (आधा कप)
- किशमिश —50 ग्राम (आधा कप)
- इलाइची — 15- 20 छील कर पीस लीजिये
बनाने की विधि - How to make Choorma ke Laddoo

आटे और सूजी को एक बर्तन में निकाल लीजिये और आधा कप घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. दूध की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये, गुथे आटे को घंटे भर के लिये ढककर रख दीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, आधा कप घी अपने पास बचा लीजिये, गुथे हुये आटे से उगलियों की सहायता से एक रोटी के बराबर लोई निकालें और हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें और दबाकर चपटा करें, इस चपटी लोई को तलने के लिये घी में डाल दीजिये. 3-4 लोइयाँ घी में एक साथ डाल कर धीमी आग पर तलें जब ये ब्राउन हो जाय तब प्लेट में निकाल कर रखें, इसी तरह सारी लोइयाँ तल ले़ और ठंडा होने दीजिये.
इन लोइयों के तोड़ कर टुकड़े करके मिक्सर या फूड प्रोसेसर में डालकर बारीक कर लें, यदि चूरमा में मोटे टुकड़े हों तो पिसे हुये चूरमे को लनी में छान लें और ज्यादा मोटे टुकड़ो को दुबारा पीस कर लीजिये.
अब बचा हुआ घी और जो घी आपके पास है सारा कढ़ाई में डाल दें और उस घी में आपके द्वारा बनाया हुआ चुरमा डाल कर धीमी आग पर भूनें. जब इसका कलर हल्का ब्राउन हो जाय और घी सुगन्ध आने लगे तब गैस से हटा दीजिये और अब इसमें मावा भून कर मिला दीजिये. इसके बाद बूरा और काजू, किशमिश, बादाम और इलाइची अच्छी तरह मिला लिजिये. लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है.
अब इस मिश्रण से एक मुठ्ठी भर कर निकालिये और दोंनों हाथों से दबा कर उसे गोल आकार दीजिये. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइये. बहुत ही सुन्दर लड्डू बनकर तैयार हो गये. ताजा ताजा चूरमा लड्डू अपने परिवार के साथ बैठकर खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 30:
and eassy you
nisha main to aapki fain hoon.aapki her recipes ko maine banaya hai.
aapse eak requesthai ki aap bread ke item bhi side per dale.
apko yadi main apni koi recipe dena chahu to kaise doon
yadi aap inteesed ho to aap muche mail karna.
bye
गुजरात के सराष्ट्र में मावा डाल कर चूरमा बनाने का रिवाज है। जैसे भी हो दाल- बाटी और चूरमा और उपर से घी ये तीन- चार चीजें मिल जाये तो आहा... क्या कहने!
मुँह में अभी से पानी आ रहा है, इस रविवार को बनाना ही पड़ेगा। :)
मेरी पसन्द की चीज बनाने की विधी बताने के लिये धन्यवाद।
churma pisne ke baad kya phir se bhunana jaroori hai?already taal liya hai to???
reply soon
thanx gurmeet
thank you
mai aap ki recepic ki fan hau
निशा: उर्वशी, चीनी को बारीक पीस कर लड्डू में डाला जा सकता है.
kuch meetha hota to
thanks
jagat ram
meri laddo nahi bandhi jaa rahi
kya maine kuch kam dala hai
appke batai hue receipe ki same quantity hai
kya ghee kam hone ki wajah se
pls reply
निशा: नलिनी, आप बिना मावा के भी यह लड्डू बना सकती हैं.
choorma ke laddo ki recipe acchi haipar hum to rat k bache parathon ko hi subah mixi me pees kar aur baki fir aapki hi vidhi use karke ladd00 banate hain, bache hue parathon ka accha use bi ho jata hai and kadhai me talne se oil bi jyada lagta hai to usse bi bacha ja sakta hai...
thanx
निशा: Micks, धन्यवाद.
निशा: अर्पित, चूरमा अच्छी तरह भूना गया हो तो लड्डू तो महिने से भी ज्यादा खाये जा सकते हैं.
निशा: सिया, घी थोड़ा और अधिक कर दीजिये और आप बिना मावा के चूरमा बना लीजिये.
निशा: स्वीटी, जी हाँ बेसन का स्तेमाल भी कर सकते हैं.
mere father-in-law ko diabities he or unhe meetha bahut pasand he.kya me apki batai ladoo recipe me tagar ki jagah sugar free mila sakti hoon.taste me koi antar to nahi ayega?
sugarfree ka measurment kya tagar ke braber hi hoga
aur apne jin recipes me tagar ka use kiya he kya me un sab recipes me sugar free ka use kar sakti hoon?
please jarror rpl dena ye mere sasur ke liye he.
thank you
निशा: स्वीटी, मैंने तो शुगरफ्री का प्रयोग नहीं किया लेकिन बहुत से लोग लड्डू आदि में शुगरफ्री का प्रयोग कर रहे हैं.
thanks 4 replying me.I love u.Apki beti ENYA bahut sweet he.
निशा: मनीषा, लड्डू 1 दिन में खतम नहीं होते, आप चाहें जितने बना लीजिये.