चीकू का हलवा – Cheekoo Halwa Recipe – Chikoo Halwa

चीकू का लाजबाव स्वाद तो सभी को पसन्द आता है, चीकू मिल्क शेक और चीकू की आइसक्रीम तो आपने बनायी होगी लेकिन चीकू के हलवा का कुरकुरा स्वाद आपको बेहद पसन्द आयेगा. . तो आइये बनाना शुरू करते हैं चीकू का हलवा (Cheekoo Halwa ) .
चीकू का हलवा (Chikoo Halwa ) बनाने के लिये अच्छे पके हुये चीकू बाजार से ले आइये, कच्चे चीकू का हलवा स्वाद में अच्छा नहीं बनेगा.
Read Cheekoo Halwa Recipe in English - Cheekoo Halwa Recipe – Chikoo Halwa
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chikoo Halwa Recipe
चीकू (Sapota) - 1 किग्रा. (12-14)
मावा - 200 ग्राम ( एक कप)
घी - 2 टेबल स्पून
चीनी - 150 ग्राम (3\4 कप)
काजू - 10 (छोटा छोटा काट लीजिये)
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
बादाम - 8 (बारीक कतर लीजिये)

विधि - How To Make Chikoo Halwa - How To Prepare Chickoo Halwa
चीकू को धोइये और छील लीजिये, बीज निकाल कर टुकड़े कर लीजिये. इन टुकड़ों को मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
भारी तले की नान स्टिक कढ़ाई लीजिये, एक टेबल स्पून घी डाल कर मावा को हल्का गुलाबी होने तक भून कर एक प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
बचा हुआ 1 टेबल स्पून घी कढ़ाई में डालिये और चीकु पेस्ट डालकर गाड़ा पेस्ट होने तक भून लीजिये, इस पेस्ट में चीनी मिलाइये और चीनी के दाने घुलने तक चमचे से चलाकर भूनिये, अब मावा और काजू मिलाइये और चमचे से चलाते हुये गाड़ा होने तक पकाइये, ध्यान रहे कि हलवा तले से न लगे, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
चीकू का हलवा तैयार हो गया है आप इसे प्याले में निकालिये और कतरे गये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये.
ये चीकु का हलवा आप अपने डिनर या लन्च के बाद खाइये और परोसिये, ये हलवा आप फिर्ज में रखकर 4-5 तक खा सकते हैं.
बनाने में लगा समय - 50 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 10:
निशा: अमृता, मावा खोया को कहते हैं. यह दूध को उबालकर बनाया जाता है. आप मावा की जगह मिल्क पाउडर भी प्रयोग कर सकतीं है. मावा या खोया बाजार में पनीर बेचने वाली दुकान पर मिल जाता है. घर में मावा बनाने की विधि निम्न है.
http://nishamadhulika.com/index.php?news=261
निशा: दिव्या, मैं अवश्य लिखूंगी.