चन्द्रकला गुजिया – Chandrakala Recipe – Chandrakala Gujhiya Recipe


जैसे गुझिया होली का मुख्य पकवान है उसी तरह चन्द्रकला भी, आप होली के अवसर पर ये पकवान बनाकर अपने परिवार के सदस्यों और मेहमानों को खिला सकते हैं और स्वाद के तो कहने क्या हैं अगर आपने एक बार बना लिया तो मन करेगा बार बार बनायें.

जिस तरह मावा गुझिया (Mava Karanji) के ऊपर चाशनी की एक परत चढाकर गुझिया बनाई जाती है. उसी तरह चन्द्रकला (Chandrakala Gujhiya) भी चाशनी की परत चढ़ा कर बनाई जाती है, इसमें उपयोग होने वाली सामग्री लगभग एक जैसी ही है लेकिन बनाने में बस थोड़ा ही अन्तर है. होली या दीपावली के अवसर पर गुझिया तो प्रत्येक हलवाई की दुकान पर मिल जायेंगी लेकिन चन्द्रकला बनाना तो बहुत ही कम हो चला है ये तो आप खोजकर मुश्किल से ही किसी बड़ी दुकान से ला सकेंगे, लेकिन घर पर थोड़ी सी मेहनत करके आप ये चन्द्रकला अवश्य बना लेंगी. तो आइये आज हम इस होली के अवसर पर हम चन्द्रकला घर पर ही बनायेगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredient of Chandrakala Gujhiya

चन्द्रकला में भरने के लिये मिश्रण (कसार)

  • * मावा - 200 ग्राम (एक कप)
  • सूजी - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
  • घी - - 2 टेबल स्पून
  • पिसी चीनी या बूरा - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • काजू - 20 - 25 (एक काजू को 6 -7टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किसमिस -50-60 (डंठल तोड़ लिजिये)
  • छोटी इलाइची - 6-7 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
  • सूखा नारियल - 50 ग्राम (एक चौथाई कप कद्दू कस किया हुआ)
  • चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये)

चन्द्रकला का आटा तैयार करने के लिये.

  • मैदा- 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
  • घी - 125 ग्राम (3/4 कप)
  • घी - गुझियां तलने के लिये
  • चीनी - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप) चाशनी के लिये

विधि - How to make Chandrakala Ghujhiya

चन्द्रकला के अन्दर भरने के लिये कसार तैयार करें. How to make filling for Chandrakala Gujhiya
भारे तले की कढ़ाई में मावा को ब्राउन होने तक अच्छी तरह भूनिये. (मावा जितना अच्छा भुना होगा, चन्द्रकला अधिक दिनों तक खराब नहीं होगीं). भुने हुये मावा को एक बर्तन में निकाल लीजिये, मावा को ठंडा होने दीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर सूजी को गुलाबी होने तक भून लीजिये.

भुने हुये मावा, भुनी हुई सूजी में चीनी या बूरा, काजू, किसमिस, इलाइची, नारियल और चिरोंजी डाल कर अच्छी तरह से मिलाइये. चन्द्रकला में भरने के लिये कसार (Filling for Gujhiya) तैयार है.

चन्द्रकला बनाने के लिये आटा तैयार कर लें
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, घी पिघला कर आटे में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से पूड़ियों के आटे से सख्त आटा गूथ लीजिये, आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये. चन्द्रकला बनाने के लिये आटा तैयार है.

आधा घंटे बाद आटे को मसल कर मुलायम कीजिये, आटे से छोटी छोटी एक बराबर की लोइयां तोड़िये, इस आटे से इस आकार की करीब 40-50 लोइयां बनाइये. अगर लोइयां 40-50 हैं तो 20 से 25 तक चन्द्रकला बन जायेंगी, लोइयों को गीले कपड़े से हमेशा ढककर रखिये. एक लोई निकालिये, पूरी की तरह 2-3 इंच के व्यास में बेलिये, यह पूरी थोड़ी सी मोटी रहनी चाहिये लेकिन सामान्य गुझियां बनाने में यह पूरी पतली रखी जाती है. इसी तरह इसी आकार की 10 पूरी बेल कर थाली में रख लीजिये.

एक पूरी थाली से उठाइये, हथेली पर रखिये, पूरी की निचली सतह ऊपर की तरफ हो, इस पूरी के ऊपर 2 चम्मच कसार रखिये, किनारों से पानी लगाइये, ऊपर से दूसरी पूरी को रखकर किनारों से दबाकर बन्द अच्छी तरह बन्द कीजिये. किनारे को हाथ से गोठिये, गोठने की प्रैक्टिस तो आपको करनी ही होगी, ये चन्द्रकला किसी थाली या कपड़े पर रख सकते हैं. इसी तरह जो दस पूरियां बेली हैं उनकी 5 चन्द्रकला तैयार कीजिये, इन्हैं कपड़े से ढककर रखिये ताकि ये सूखे नहीं क्यों कि सारी चन्द्रकाला बनाने में समय तो लगेगा ही (इसके लिये आप धुली चादर ले सकती हैं). अब फिर से10 पूरियां एक साथ बेलिये और तैयार कीजिये, 5 चन्द्रकला बनाइये थाली में रखिये इन्हें कपड़े से ढक दीजिये, इसी तरह से सारी चन्द्रकला बनाकर तैयार कीजिये और ढककर रखिये.

आपकी सारी चन्द्रकला बन गई है, अब वे तले जाने के लिये तैयार हैं आप चाहें तो 15 - मिनिट का ब्रेक ले सकती हैं.

चन्द्रकला तल लिजिये
मोटे तले की कढाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में 4 या जितनी कढ़ाई के घी में आसानी से तली जा सके उतनी चन्द्रकला डालिये और धीमी गैस फ्लेम पर ब्राउन होने तक तल लीजिये, तली हुई चन्द्रकला निकाल कर थाली में रखिये. सारी चन्द्रकला इसी तरह से तल कर निकाल लीजिये. हमारी सारी चन्द्रकला तल चुकी है, सिर्फ चाशनी में चढ़ानी बाकी है.

चन्द्रकला को ठंडी होने दीजिये, तब तक हम चाशनी बना कर तैयार करते हैं.

चाशनी तैयार कर लें
किसी बर्तन मे चीनी निकालिये, चीनी की मात्रा का आधा पानी (500 ग्राम चीनी में 250 ग्राम पानी) डाल कर मिलाइये, चाशनी बनने के लिये गैस फ्लेम पर रखिये. 2 तार की चाशनी बनाइये ( चाशनी में उवाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक पकाइये, चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये. उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी को तार के निकालते हुये चिपकना चाहिये). आग बन्द कर दीजिये चाशनी तैयार हो गई है़

चन्द्रकला पर चाशनी की परत चढ़ा लीजिये
1 चन्द्रकला चाशनी में डुबाइये और कलछी से निकाल कर दूसरी थाली में रखिये, इसी तरह दूसरी डुबाकर निकालिये, सारी चन्द्रकला को चाशनी में डुबा कर निकाल लीजिये. चन्द्रकला को एक दूसरे से अलग ही रखिये, 1 घंटा हवा में छोड़िये, पलट दीजिये और 1 घंटे हवा में रख लीजिये. आपकी चन्द्रकला तैयार हो गयीं हैं, देखिये वे कितनी खुबसूरत दिख रही है.

अब ताजा ताजा चन्द्रकला खाइये और अपने यहां पर आये हुये मेहमानों को खिलाइये. बची हुई चन्द्रकला एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये जब आपका मन इन्हैं खाने का करे तब कन्टेनर से चन्द्रकला निकालिये और खाइये. 15 दिन से अधिक दिनों तक भी यह चन्द्रकला नहीं खराब होंगी.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 19:

  • sameera on 21 February, 2010 21:51:31 PM
    Nisha ji, Nice recipe,will surely try for Hoi....
    Reply
  • gauri on 22 February, 2010 00:01:13 AM
    aap ki recipe dekh kar ghar ki yaad dila di...wonderful recipe ..aaj hi banati hu baas yeh chanderkala baand ...gotte kaise hai yeh bata de toh bada acha hoga yehi nahi samajh main aa raha..
    bahut bahut dhanyavad
    gauri
    निशा: गरी आपने कभी कागज में कुछ चीज रख कर पुड़िया बनाई है क्या ? बस बिलकुल उसी तरह किनारे से मोड़ते जाइये, प्रैक्टिस करने से आप ये अवश्य बना लेंगी.
    Reply
  • jaya on 22 February, 2010 01:56:06 AM
    thanks Nisha for d traditional recipe .I will definitely give it a try on holi.
    Reply
  • INDRA on 22 February, 2010 05:30:07 AM
    thanks,nishaji pl answer these-1. can we use oil insted of ghee fr fring 2.quantity of oil for frying
    निशा: इंदरा,तेल भी प्रयोग में लाया जा सकता है लेकिन घी के स्वाद की अलग बात है. तलने के लिये लगभग 400 ग्राम(2 कप तेल ले लीजिये)
    Reply
  • adity srivastava on 24 February, 2010 05:01:59 AM
    nisha ji aap ko holi mubarak ho..aap ki chandrkla meri 3 saal ki beti ko bahut pasand aayi.thank you for chandrkla...kya aap long latta bnana btayegi..meri nani bnati thi holi me..pr mujhe nahi aata :{
    Reply
  • indra on 24 February, 2010 08:49:51 AM
    nishaji namste,can u clear me why sometime I usewarm
    water
    Reply
  • on 25 February, 2010 02:02:33 AM
    "मैं अपनी माताश्री से बनवाŠৠँगा..."
    प्रणव सक्सैना amitraghat.blogspot.com
    Reply
  • Kavita on 25 February, 2010 04:52:55 AM
    Thanks for your all advice.
    Reply
  • vandana singh on 27 February, 2010 03:09:18 AM
    chandrakala ko kitne time tak chasni me dalna h yadi jadaa time tak dale to kya hoga
    निशा: वन्दना, चन्द्रकला को चाशनी में डाल कर तुरन्त ही निकाल लीजिये.
    Reply
  • MRS.NEERU on 27 February, 2010 05:59:43 AM
    nishaji iam an astrologer ihave not spare time to make different recepies but since i met u on site i want to prepare different dishes. yesterday first time i make gujias at home .all the family members liked very much.they thought that why i have not prepared such gujias for a long time when i knew the recepie .thankyou very much.
    Reply
  • vartika pandey on 28 March, 2010 08:47:03 AM
    hi nisha ji.......your recipes my god...it was so gud....lekin aapse 2 questions puchne the........plzzzz aap reply kijiyega....1...can we use pure ghee instead of oil...2 aap humein icecream ki recipes kab dijiyega.........plzzzzzz answer kijiye
    निशा: वर्तिका, चन्द्रकला तो घी में ही अच्छी बनती है. मैं आइसक्रीम की रैसिपी जल्दी ही लिखूगी.
    Reply
  • Kiran on 05 April, 2010 08:48:55 AM
    I like the recipes of this web site.
    Reply
  • kavita on 14 May, 2010 05:09:05 AM
    mujhe aap or sweet banana ki recipe batiye.ye mujhe bhuat ache lagi maine bana kar kai
    Reply
  • shuchi on 30 August, 2010 18:39:58 PM
    nishaji,pls kya aap chandrkala ki video recipe apni recipes mein de sakti hai?
    Reply
  • sejal on 10 January, 2011 08:11:43 AM
    i like ur recipes.
    pls give me malpuas recipes & instant aaloo/raw banana wafer.

    निशा: सेजल, Malpua Recipes के लिये यहां क्लिक कीजिये. Raw Banana Chips Recipe यहां है. आलू के चिप्स के लिये मेरी जल्द ही कोशिश होगी
    Reply
  • willy on 24 January, 2011 02:14:08 AM
    hi nishaji,

    mere husband ghar par rehte hai to please koi mardo wali dish batao...please
    Reply
  • Bharti Israni Joshi on 11 October, 2011 14:16:20 PM
    BHarti From Ahmemdabad .Achcha aur sarl tarika hai swadist mithaeya banane ka .main es Diwali Jarur Try karungi Thank NIsha Ji.........Keep it on
    Reply
  • Gouri on 03 November, 2011 19:49:44 PM
    Hi Nisha ji,

    The chandrakalas looks superb. Will try to make them very soon....though Diwali had gone and Holi is very far but will make them and create my own festival day...thnx for the recipe and keep it going like this...
    Reply
  • Mehzabitaj on 19 December, 2011 09:10:36 AM
    Hi Nisha ji..
    apki sari recipe ki trah ye v bhut achi or easy h.
    Nisha ji chasni me jb chandrakala dalenge tb gas on hoga ya off?
    Pls rply soon...

    निशा:
    चाशनी बनाने के बाद गैस बन्द कर देंगे और गुझिया को डिप करेंगे.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad