बालूशाही - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe

बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता.
दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता, इसलिये आईये आज हम बालूशाही (Khurmi) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi
- मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
- घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मैदा में मिलाने के लिये
- बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
- दही - आधा कप
- चीनी - 600 ग्राम
- घी तलने के लिये
विधि - How to make Balushahi

मैदा में बेकिंग सोडा, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. आटा को ज्यादा मलिये मत, बस आटा इकठ्ठा कीजिये और आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा मल कर ठीक कीजिये, गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये. सारे आटे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर लीजिये.
तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो तैयार बालूशाही को गरम घी में डालिये, धीमी और मीडियम आग पर बालूशाही को दोंनो ओर अच्छा ब्राउन होने तक तक तल लीजिये, तेज आग पर तली बालूशाही अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी. सुनहरी तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही तल कर निकाल लीजिये.
600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये. बालूशाही (Baloo Shahi) को 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चिमटे की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये, ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही पर चड़ी चाशनी सूख जाये.
स्वादिष्ट बालूशाही (BalooShahi) तैयार हैं, आप इन्हैं किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 20 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बालूशाही निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 86:
You are a life saver specially for newly weds who dont know much about cooking!
Thank you so much.
I have a doubt. Is is not necessary to keep the dough aside to rest for sometime before making and frying the baalu shahi?...Please clarify...
निशा: सविता, गुथे आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख देंगे.
kya balushahi ko talne ke sath hi chasni me daal dena hai ya thanda karke
please advice me
निशा: बालूशाही को ठंडा करके ही चाशनी में डालना है.
श्
निशा: तनु, चाशनी बनने में समय उसकी मात्रा पर निर्भर करता है, चाशनी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक पका लीजिये, टैस्ट के लिये, चाशनी को चमचे से 1-2 ड्रोप प्लेट में गिराइये, उंगली -अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये उससे 1 तार निकलता दिखाई देता है.
निशा: आटा लगाते समय पर्याप्त घी न डाला जाय, आटा सख्त लगाया जाय, और तेज गैस फ्लेम पर बालूशाही तली जाय तब ये न कुरकुरी बनेंगी, न चाशनी से मीठी होंगी. बालूशाही को मीडियम और धीमी गैस फ्लेम पर तलिये. एक बार जो बालूशाही आपने कढ़ाई में डाली हैं उन्हैं तलने में करीब 12- 15 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: मनु, आटे में घी या तेल तो पर्याप्त होना ही चाहिये, आटा सख्त नरम गूथा जाना चाहिये और सबसे महत्वपूर्ण है कि बालूशाही को मीडियम और धीमी गैस फ्लेम पर तलना चाहिये.
निशा: एक चाय का कप करीब 150 ग्राम या 175 का होता है आप उससे नाप कर घी डाल सकते हैं.
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद एकता
i m very thankful to u for such a nice recepies.....it always works out good...thanks
plz tell me whether to use baking soda or baking powder for making balushahi...as in ingredients it is written as soda while in procedure u hav used powder...plz clarify as soon as possible...i wanna try this recepie at the earliest
thanx for providing such a site
निशा: माधुरी, बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर दोनों ही डाले जा सकते हैं, बेकिंग सोडा आधा चम्मच डालते हैं तो बेकिंग पाउडर 1 चम्मच डालिये.
mujhe yeh puchna hei, ke balushahi mein jo dahi ka measurement hei wo kitna hei?
ek tablespoon ya usase bhi bada?
thanks
dhanyavaad .
reetu
निशा: रितु, आपने मैदा में घी कुछ ज्यादा डाल दिया है, या फिर बहुत कम गरम घी में बालूशाही डाल दें तो भी ये घी में फट सकती हैं, अगली बार आप थोड़ा सा घी कम डालिये, और एक साथ ज्यादा बालूशाही घी में मत डालिये, बालूशाही नहीं फटेंगी.
ki balu sahi ham kitne dino tak use kar sakte hain..........................
apki jawab ki pratiksha mein hu.............
निशा: वर्तिका, आप इन्हैं 15 दिन तक रख कर खा सकती हैं.
Meine pehli baar koi dish banai, office mein sabko meine ye khilai to kisi ko yakin hi nahi hua ki ye meine banai thi, sab bol rahe the ki mein kharid kar lai hoon.
Again thanks.
निशा: जी हां.
aur aap jo har cheej explain karte ho wo bahut good hai
निशा: सोनी, बालूशाही को देर तक धीमी आग पर तलना है, चाशनी को थोड़ा कम पकायेंगी तो जल्दी नहीं जमेगी.
thanks for this recipe.
kya rifind oil me bhi tal sakte h.
plzzzzzzzzzzz....-5
reply nisha ji
निशा: प्रीती, बालूशाही को एकदम गरम चाशनी में मत डालिये हल्की गरम रहने पर ही डालिये.
निशा: मनीष, अगर मैदा गूथते समय मैदा में घी कम हो तो बालूशाही सख्त हो सकती है, सख्त होने की वजह से चीनी बालूशाही के अन्दर नहीं गई.
powder.
thanks
निशा: रानी, बालूशाही को धीमी आग पर देर तक तला जाता है.
निशा: निति, बालूशाही का आटा चपाती के आटे से सख्त पूरी जैसा आटा गूथना है, बालूशाही में अंगूठे से 1 ही तरफ दबाइये.
u know kal maine balushahi ki reipe try ki, n sabko bahut pasand aayi...thnx to u !!!
n haan while searching ur site i came to knw tht u r also frm agra...wow to aaj se main aapko nisha di hi bulaane waali hun..!!!!
निशा: आकाक्षा, धन्यवाद.
maine balushahi try ki bhut good bani thnks to u .maine phale bhi try ki thi par wo ander se paki nhi thi .aap ne bhut baria tarah recipe batai hai
निशा: प्रभजोति, धन्यवाद.
निशा: राधा, ये ल्यूकवार्म पानी है.
निशा; राखी, हम जल्दी ही बनायेगे
निशा: राखी, सुझाव के लिये धन्यवाद. हम अवश्य लिखेंगे.
निशा: ज्योति, सोहन पपड़ी कई तरह की होती है. यदि आप बारीक धागे जैसी सोहन पपड़ी बनाने के बारे में पूछ रहीं हैं तो इसे घर पर बनाना बहुत मुश्किल है. इसके लिये चाशनी को घी और बेसन में मिलाकर कम से कम चार व्यक्ति मोड मोड कर खींचते हैं, जो घर पर शायद संभव नहीं है.
निशा: प्रीति, चाशनी 1 तार की, 2 तार या 3 तार की ये ही बनाई जाती है, डरने से काम नहीं चलता पढ़ो और बनाओ, थोड़ी इधर उधर हो उसे सही भी कर सकते हैं और गलतियां करके ही हर कोई सही चीज बनाना सीख पाता है.
निशा: पारूल, जहां भी चीनी डालने की आवश्यकता हो वहा चाशनी का प्रयोग कीजिये, शेक, दूध, हलवा आदि.
Talne k liye ghee daalda use kar sakte hain, desi ghee ya refined???
निशा:
नेहा, जो आप पसन्द करती हैं, बालूशाही आप उसमें बना सकती हैं. मिठाई देशी घी में बनी अच्छी लगती हैं.
निशा: नेहा, धन्यवाद.
निशा: चिया, मैं कोशिश करती हूँ, कि सारे रिप्लाई करू, लेकिन कुछ तो रह ही जाते हैं, अभी सबसे पहले आपको रिप्लाई कर रही हूँ, तेल का मोयन आप डाल सकती हैं, बालूशाही को रिफाइन्ड तेल में बना सकती हैं. मैं मेजरिंग कप से ही नापती हूँ.
निशा: चिया, ओइल, घी के बराबर ही लेना होगा.
निशा: सरोज, वीडियो देखने के लिये धन्यवाद. वीडियो रुक कर चलने का कारण है, इन्टरनैट की स्पीड कम होना, सरोज मुझे आपसे परेशानी नहीं खुशी मिलती है.
निशा: लवी, आप रिफाइन्ड आयल या वनस्पति घी भी प्रयोग करसकते हैं, लेकिन मुझे मिठाइयां देशी घी में बनी ही पसन्द आती हैं.
I have difficulty thinking about breakfast items. Can you provide some simple yet quick recipes so that I can make them before I go to work. I'll appreciate it. Thanks for wonderful recipes and wonderful videos.
निशा: रुपाली, बेसन के लड्डू की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है.
Mere khayal may Aladin utana khush nahi hua hoga chirag ko dekh ke jitana may aapke videos ko dekh ke khush hu. Itani saari badiya recipes. May jaise jaise try karoongi waise waise apane comments likh kar aapko batati hu.
jaisa kisi nay upar likha aap please motichur ke laddu ka video bhi bataiye.
निशा: वैशाली मैं ये सारी रैसिपी बना रही हूँ, आप ये सारी रैसिपी के वीडियो इस वेवसाइट पर देख सकेंगी.
निशा: रश्मि, बालूशाही को धीमी आग पर, अच्छे ब्राउन होने तक तलिय, वे अन्दर से भी उतने ही स्वादिष्ट होंगे जितने कि बाहर से हैं.
juhi
dish
निशा: पुनीता, आप रिफाइन्ड भी प्रयोग में ला सकते हैं.