आटे का हलवा – Atta Halwa Recipe – Wheat Flour Halwa

आटे का हलवा तो आपका जब भी मीठा खाने का मन कर रहा हो बना लीजिये. आपके परिवार के बच्चे और बड़े दोनों ही इस हलवे को बड़े स्वाद से खायेगे.
आटे का हलवा (Atta Halwa) इतना पौष्टिक होता है कि बच्चे की मां (जच्चा) को बनाकर खिलाया जाता है.
Read this recipe in English - Atta Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta Halwa Recipe
- आटा - 100 ग्राम (1 कप)
- घी - 80 ग्राम (1/3 कप )
- चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप)
- काजू - 10 (छोटे टुकड़ों में काट लीजिये)
- पिस्ते - 8-10 (लम्बाई में बारीक काट लीजिये)
- किसमिस - 1 टेबल स्पून (डंठल हटाकर धो लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (बारीक कूट लीजिये)
विधि - How to make Wheat Flour Halwa
आटे को छानिये, कढ़ाई में आधा घी डाल कर आटे को चमचे से लगातार चलाते हुये, ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक मध्यम आग पर भून लीजिये.
भूने हुये आटे में, आटे की मात्रा का तिगुना पानी(3 कप पानी) और चीनी डाल कर मिला दीजिये, आटे को तब चमचे से चला दीजिये, जब तक उसकी सारी गुठलियां खतम हो जाय, कटे हुये काजू और किसमिस भी मिला दीजिये और हलवे को धीमी आग पर पकने दीजिये. हलवे को चमचे से चलाते अवश्य रहिये ताकि हलवा कढ़ाई के तले में न लगे.

हलवा गाड़ा होने के बाद बचे घी से आधा घी डाल कर मिलाइये और चमचे से लगातार चलाते हुये हलवे को पकाइये, हलवा गाड़ा हो गया है और कढ़ाई के किनारों से भी नहीं चिपक रहा यानी कि हलवा बन चुका है. आग बन्द कर दीजिये और हलवे में इलाइची और बचा हुआ घी डाल कर मिलाइये.
आटे का हलवा (Atta Halwa) तैयार है, आटे के हलवे (Wheat Flour Halwa) को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये काजू और पिस्ते से सजाइये. गरमा गरम आटे हलवा (Wheat Flour Halwa) परोसिये और खाइये.
आटे के हलवे (Wheat Flour Halwa) में डाले गये सूखे मेवे आप अपने पसन्द से कम ज्यादा कर सकते हैं.
चार सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 29:
निशा: खान, गुलाब जामुन कीरैसिपी मिठाई कालम में दी गई है.
घर पर भी बहुत अच्छा बनता है, पर जो मज़ा प्रशाद में है..वो कहीं और कहाँ!
निशा: पुष्पा, आटे को थोड़ा थोड़ा डालते हुये कलछी से लगातार चलाते रहिये जब तकि कि सारा आटा अच्छी तरह घुल न जाय, घुटलियां नहीं बनेंग.
निशा. मोनिका, हलवे में धनियां नहीं डाला जाता, धनियां पत्ता अगर नहीं तो मत डालिये. धनियां से स्वाद तो आता है और रैसिपी देखने में सुन्दर भी दिखती है.
निशा: शिल्पी, कभी अगर एसा हो तो थोड़ा थोड़ा घी डाल कर, हलवा को चमचे से चलाते हुये पकाइये, थोड़ी ही देर में हलवा अच्छा दिखाई देने लगता है.
निशा: प्रियंका, हलवा में पानी ज्यादा हो भी जाय तो परेशानी की कोई बात नही है, तेज आग पर चमचे से चलाते हुये थोड़ी देर और पका लीजिये, चिपचिपा न हो उसके लिये हलवे में एक बड़ी चम्मच घी और डालिये थोड़ी ही देर में अच्छा और स्वादिष्ट हलवा आपका बना हुआ तैयार है.
Please mujhe Suji ka Halwa ke receipe batayen
निशा: Šৠषा, मिठाई कालम में ही सूजी का हलवा तो सबसे पहले लिखा हुआ है.
Ise 'Krah Parsad' ki deg bolte hain.
Meri Maa ke baad yadi kisi ne mujhe khana banana sikhaya hai to wo aap hai. Mai kin shabdo mai aapka dhanyavaad karu.
निशा: अस्मिता, आप अपने परिवार को अच्छा खाना बनाकर खिलायें और खुश रहें, ये ही मेरे लिये सबसे बड़ा धन्यवाद हैं.
निशा: जी हां कर सकते हैं.
aise mommos 2 maine sirf nepal mein khaaye the aapne 2 nepal ki yaad dilwa di...
thnk u nish g (______)
निशा: लवी, सोन पपड़ी बनाना थोड़ी मुश्किल है.