अलसी की पिन्नी – Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe

image

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में आपके परिवार को अधिक केयर की जरूरत है. अलसी (Linseeds or Flax Seeds) से बने खाद्य पदार्थ (Alsi Recipes) आपके परिवार को सर्दी जुकाम खांसी आदि से लड़ने की प्रतिरोधात्मक शक्ति देते हैं.

Benefits of Alsi Seeds- Flax Seeds
अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 नाम के अम्ल होते हैं जो आपके शरीर के कोलोस्ट्रोल को संतुलित करते हैं. अपने पदार्थ गुण में अलसी के बीज अखरोट और बादाम को मात देते हैं लेकिन मूल्य में बहुत सस्ते.  आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज (Linseed or Flax Seeds) वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं

अलसी की पिन्नी (Alsi Pinni) सर्दियो में खाई जाने वाली पारम्परिक पौष्टिक मिठाई है. अलसी की पिन्नी सर्दियों में बनाकर रख लीजिये, रोजाना 1-2 अलसी की पिन्नी (Alsi Ki Pinni) खाइये, सर्दी, जुकाम, खासी, जोड़ों के दर्द सभी में फायदा पहुंचाती है., तो आइये अलसी की पिन्नी बनाना (Alsi Ladoo or Alsi Ki Barfi) शुरू करें.

आवश्यक सामग्री - Imgredients for Alsi Ki Pinni

  • अलसी - 500 ग्राम ( 4 कप)
  • गेहूं का आटा - 500 ग्राम ( 4 कप)
  • देशी घी - 500 ग्राम ( 2/1/2 कप)
  • गुड़ या चीनी - 800 ग्राम ( 4 कप)
  • काजू - 100 ग्राम
  • बादाम - 100 ग्राम
  • पिस्ता - 1 टेबल स्पून
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • गोंद - 100 ग्राम
  • इलाइची - 15 (छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to make Alsi Ki Pinni
अलसी (Linseeds or Flax Seeds) को थाली में डालकर अच्छी तरह छान बीन कर साफ कर लीजिये.
Alsi Ki Pinne Ingrediets
अलसी को सूखी कढ़ाई में डालिये, रोस्ट कीजिये (अलसी रोस्ट करते समय चट चट की आवाज करती है) और मिक्सी से पीस लीजिये.  इन्हें थोड़े दरदरे पीसिये, एकदम बारीक मत कीजिये.

गेंहू के आटे को आधा घी डाल कर ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये. भुने आटे को किसी थाली या ट्रे में निकाल कर रख लीजिये.

गोंद को बारीक तोड़ कर बचे हुये घी में तलिये, गरम घी में थोड़ा गोंद डालिये, गोंद फूल जाता है, हल्का ब्राउन होने पर थाली में निकालिये और सारा गोंद इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. ठंडा होने पर तले हुये गोंद को चकले पर या किसी थाली में बेलन की सहायता से दबा दबा और बारीक कर लीजिये.

गोद तलने के बाद जो घी बचा हुआ है उसमें पिसी हुई अलसी को डालिये और कलछी से चला चला कर मीडियम और धीमी आग पर अच्छी महक आने तक भूनिये और थाली में निकाल लीजिये.

काजू, बादाम और पिस्ते छोटा छोटा काट लीजिये.

गुड़ या चीनी  चीनी की मात्रा का आधा पानी मिलाकर कढ़ाई में डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. चीनी घुलने तक चमचे से चलाइये और 1 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये(चाशनी के टैस्ट के लिये चमचे से 1 बूंद चाशनी प्याली में गिरायें और ऊंगली अंगूठे के बीच चिपका कर देंखें कि जब ऊंगली और अंगूठे को अलग करें तो चाशनी से तार निकलना चाहिये). आग बन्द कर दीजिये.
How to make Alsi Ki Pinni
चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.  हल्का गरम रहने पर हाथ से थोड़ा थोड़ा (एक नीबू के बराबर) मिश्रण निकाल कर लड्डू बनाकर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये या हाथ से चौकोर आकार देते हुये बरफी बना लीजिये.

अगर आप बरफी जमाना चाहते हैं तब आप गरम मिश्रण को घी से की चिकनी की गई थाली में डालिये और एकसार करके जमा दीजिये. आधा घंटे या बरफी के जमने के बाद अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिये.

अलसी की पिन्नी तैयार है, अलसी की पिन्नी को खाइये और बची हुई पिन्नी किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महिने तक रोजाना अलसी की पिन्नी (Alsi Ki Pinni) खाइये.

सावधानियां
गोंद को तलते समय आग धीमी और मीडियम ही रखें, तेज आग पर गोंद अच्छा नहीं फूलता, ऊपर से भुनता है और अन्दर से कच्चा निकल आता है.

पिसी अलसी को मीडियम और धीमी आग पर ही भूनें (तेज आग पर भूनने से जलने का खतरा है).

चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि वह सही बने, चीनी पानी में घुलने के बाद ही चाशनी का टैस्ट कीजिये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, चाशनी ज्यादा होने पर, वह तुरन्त जमने लगेगी और पिन्नी नहीं बन सकेगी, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो वह जमेगी ही नहीं और पिन्नी नरम रहेगी.

सूखे मेवे आप अपने पसन्द से कम ज्यादा कर सकते हैं, आपको जो मेवा पसन्द हो वह डाल सकते हैं और जो मेवा न पसन्द हो वह हटा सकते हैं.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 48:

  • SHESH LAL TAMRAKAR on 17 December, 2010 10:09:57 AM
    Nisha jee, i red your alsi sweets.If you add its medical importance on asthma,ulser etc.,that will be better,influenced from flexindia.blogspot.com
    Reply
    • jena on 28 January, 2011 23:44:25 PM
      dear read it carefully that' water quantity
      Reply
  • PUJA SHARMA on 18 December, 2010 14:01:45 PM
    Nisha ji,
    aap bahut achhi recepies batate ho. par alsi ki pinni me mujhe thoda doubt hai, plz woh clear kar do.
    aapne ingredients mein sugar ki quantity 750g likhi hai, par method mein sirf 250g use ki hai.
    plz tell me which one is right 250g or 750g?
    awaiting your reply.
    thanks
    with regards,
    puja sharma
    Reply
    • Sheila on 17 February, 2011 21:03:59 PM
      Method mein likha hai : 250 g paani ke saath kadhai mein daliye.
      Reply
  • gargi on 22 December, 2010 13:22:49 PM
    Dar Nisha Kya chasnni thandi hone per hi Bhune huai alsi aur aata mix kerna hai ya phir gram chasnni meain . plz clar it.
    निशा: गार्गी, चाशनी बनने के बाद आप गरम में ही सारी चीजें मिला लीजिये.
    Reply
  • puja sharma on 24 December, 2010 12:25:09 PM
    nisha ji,
    i m waiting your reply.

    puja sharma
    Reply
  • Rama on 24 December, 2010 17:40:08 PM
    Hello nisha g,aap ki respe bahut achhi laggi nd Thanks
    Reply
  • sana khan on 27 January, 2011 16:54:26 PM
    Hi i have been looking for this recepie for ages,your recepie seems same which i need but unfortunately i m unable to read your language.I will b very grateful if u could write it in english as well.thankx in advance.
    Reply
  • rakhee on 29 January, 2011 12:48:07 PM
    Panjeeri banane ke liye, kya hum isme chashni ki bajaye bura chini ka use kar sakte hain? Pl. reply

    निशा:
    रेखा आप बूरा (तगार) भी डाल सकती हैं.
    Reply
  • archana nahata on 04 March, 2011 21:14:00 PM
    nishaji alsi ka prayog aur kis roop mei kar sakte hei as a recipe

    निशा: अर्चना, अलसी को भून कर, पाउडर बना कर, सब्जी में डाला में डाला जा सकता है. रोटी परांठे के लिये आटे में डाला जा सकता है, बेसन में डालकर नमकीन चीला बना सकते हैं. ब्रेड का आटा लगाते समय आटे में मिला लीजिये, इत्यादि.
    Reply
    • rahul on 05 December, 2011 07:43:24 AM
      hi archana how r u
      Reply
  • Renu on 09 March, 2011 06:01:30 AM
    Nisha, can we make these pinni's in olive oil instead of butter?

    निशा: रेनू, आप इन्हें आलिव आयल से भी अवश्य बना सकतीं हैं.
    Reply
  • alka on 09 March, 2011 22:50:31 PM
    there was a column font size in the recipes which could be increased for better reading. now Idonot find it.THE PTINT IS TOOSMALL TO BE READ PROPERLY.
    Reply
  • Ashi on 14 April, 2011 16:53:31 PM
    could you please send this recipe in english or urdu. thanks
    Reply
  • gautam on 17 June, 2011 21:22:59 PM
    alsi me sugar ka use 750g hi krna h.

    निशा:
    गौतम, चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा भी की जा सकती है, ज्यादा मीठा खाने वाले थोड़ी ज्यादा चीनी और कम मीठा खाने वाले थोड़ी कम चीनी डाल सकते हैं.
    Reply
  • monika on 09 July, 2011 15:51:30 PM
    i will try nisha...........
    Reply
  • Amardeep on 19 July, 2011 10:07:05 AM
    Hi,
    Very delicious recipe.
    Thanx a lot
    Reply
  • soniya on 31 July, 2011 09:00:29 AM
    hiii nisha ji hum alsi ki pinni me sugar kitna daalege...!!!

    निशा: सोनिया, रैसिपी में चीनी की मात्रा दी गई है.
    Reply
  • som on 15 August, 2011 23:00:40 PM
    very nice .
    Reply
  • GIRIVAR on 19 August, 2011 23:09:53 PM
    अलसी की पिन्नी (Alsi Pinni) सर्दियो में खाई जाने वाली पारम्परिक पौष्टिक मिठाई hai.Recipe pasand aayee.
    Reply
  • Javi Virdee on 22 August, 2011 16:59:42 PM
    I cannot read hindi. I will appreciate it if you can forward the receipe in English.

    निशा:
    Javi, You can read English version of my site here
    Reply
  • Harbhajan Singh Paul on 31 August, 2011 19:52:18 PM
    Can you please send me a copy of this recipe in English? Thank you.
    Reply
  • amrita on 21 September, 2011 19:25:14 PM
    kya hum deshi ghee ki jagah makhkhan ka upyog kar sakte hain?

    निशा: अम्रिता, पिन्नी के लिये घी ही अच्छा रहता है.
    Reply
  • krishna K S on 23 September, 2011 15:49:26 PM
    Hi, Mujhe ye recipe bahut achchhi lagi Dr. ne mujhe Alsi khane ko bola tha Ab me bade swaad se isse kha sakta hoon Thanks.

    निशा: कृ्श्ना, धन्यवाद.
    Reply
  • anu on 10 October, 2011 06:07:41 AM
    Hi Nishaji can you tell me. Alsi ke Ladoo kids nahi kha sakate kya .

    Reply
    • Paras Gupta on 19 October, 2011 16:07:35 PM
      Nisha ji, can kids eat alsi pinni? is alsi pinni increase cholestrol/tri glycirides? Kindly tell me as soon as possible. thanking you! निशा: पारस, अलसी की पिन्नी, एक लड्डू रोजाना खा सकते हैं, ये उनके लिये फायदेमन्द है.
      Reply
  • amrita on 12 October, 2011 13:36:22 PM
    namaste nishaji,agar brown sugar ka upyog kare to chashni banate samay kitna pani lena chahiye?kyunki brown sugar se bani chashni hamesha gadhi hoti hai white sugar ki tulna mein.dhanyawaad.

    निशा: अम्रिता, थोड़ा अधिक पानीले सकती हैं, लेकिन चाशनी 2 तार की बना लीजिये.
    Reply
  • Harmeet on 25 October, 2011 08:04:27 AM
    Alsi ki pinni mai gond, katira gond yaa sada gond use karna hai, please bataiye.

    Thanks for all the recipes, they are very easy to follow , I have tried many of them & they turned out very good.

    निशा: हरमीत, खाने वाला सादा गोंद डालना है.
    Reply
  • manjeet on 29 October, 2011 14:59:33 PM
    nisha ji,do tar chasni se pehle ek taar chasni banegi? please clear the differnce?

    निशा: मनजीत, पहले एक तार की चाशनी बनेगी, थोड़ी देर और उबलने के बाद 2 तार की चाशनी बन जायेगी. 2 तार की चाशनी 1 तार की चाशनी से थोड़ी गाड़ी होगी.
    Reply
  • amrita on 29 October, 2011 15:28:57 PM
    namaste nishaji,maine galti se gond katira kharid liya hai.kya aap bata sakti hain kya mein iska upyog kar sakti hoon?agar haan to kaise?dhanyawaad.

    निशा: अम्रिता, पिन्नी के लिये आप सादा गोंद मगवा लीजिये, गोंद कतीरा दूसरी चीजों के काम आ जायेगा.
    Reply
  • manjeet on 30 October, 2011 16:11:53 PM
    nisha ji, thanks for reply.......maine alsi ki pinni try kiya....maine jab hasni daali toh woh bhut dry ho gayi aur pinni nahi bani....maine bilkul vaise i kia, jaise k aapne bataya hai..mujhe ik mistake lagga k maine chasni ko mixture mein daal diya....jab k aapne bataya hai k mix ko chasni mein daalna hai...kya yahi kammi ho sakti hai, plz reply jarur kijiyga, main dobara try karna chahti hun....


    निशा: मंजीत, आपने जिस बर्तन में चाशनी बनाई है, उसमें सारी चीजे डालने से वे थोड़ी देर तक गरम रहती हैं, जल्दी से नहीं जमती, अगर हम दूसरे बर्तन में डालें तो जल्दी ही मिश्रण ठंडा होकर जमने लगता है और पिन्नी नहीं बन पाती. दूसरा कारण चाशनी अगर ज्यादा पक जाय एक दम जमने वाली बन जाय, पिन्नी जल्दी से जमने लगती है, आप अगली बार अच्छी पिन्नी बना पायेंगी.
    Reply
  • manjeet on 30 October, 2011 20:23:55 PM
    ik doubt aor clear kar dijiye k jab sab kuch chashni mein dalte hain toh woh poori hot honi chahiye ya thori thandi hone ke baad dalna chahiye....

    निशा: मंजीत, गरम चाशनी में ही सारी चीजें मिला दीजिये.
    Reply
  • Harmeet on 31 October, 2011 23:43:29 PM
    Thank you very much Nisha ji.
    Reply
  • anju gupta on 02 November, 2011 14:36:35 PM
    Nisha ji, hamare yahan har winter mein aate ke laddoo bante hain aur usme hum bura dalten hain. Kya in laddo ko banane ke liye bura dal sakte hain ya chashni hi best hai?

    निशा: अंजू, बूरा डाल सकते हैं, लेकिन लड्डू बनाने के लिये थोड़ा गीला पन चाहिये, बुरा मिलायें तो हम घी डाल कर पिन्नी बना सकते हैं. चाशनी इसलिये ही बनाते हैं ताकि हमें पिन्नी के लिये पर्याप्त गीला पन मिल जाय.
    Reply
  • manjeet on 12 November, 2011 14:01:18 PM
    thank u sooooo much nisha ji
    Reply
  • harpreet on 21 November, 2011 15:48:46 PM
    Madam in this recepie sugar is 750gm.But while making syrup sugar mentioned is 250gms.What is the right figure.

    निशा:
    हरप्रीत, अभी अलसी का वीडियो आप देख सकते हैं, अब आप अलसी की पिन्नी आसानी से बना पारयेंगे.
    Reply
  • darshan kaur on 23 November, 2011 13:49:57 PM
    if we want to add shaker can we also put the shaker in paani and make chasni, it will be nice if you pl give me the reply

    Reply
  • sonu on 26 November, 2011 09:20:34 AM
    thanks a lot for this wonderful recipe !
    Reply
  • lakhi on 28 November, 2011 20:20:54 PM
    alsi ki pinni mein khoa daal sakte hain.

    निशा: लखी, जी हां खोया भी डाला जा सकता है.
    Reply
  • D.PARAMESWARAN on 29 November, 2011 20:07:36 PM
    EATING it moderately is good for harmonal imbalances in women. Substitute white sugar, which is poison, with some other natural sugars, like palm sugar, brown sugar, native sugars.At sunflowerdance.com, we try to suggest what is good in food and what is not good for those interested. GOOD SITE.THANKS
    Reply
  • simmi on 01 December, 2011 01:12:23 AM
    it's a Good recipe
    Reply
  • Syama on 01 December, 2011 22:47:43 PM
    Namaste Nishaji.

    Yadi hamare pass gond nahin hai to kya hum keval alsi aur aate se yeh panni bana sakte hai?Aur 2 taar vali chashani banane ke liye laghbag kitna samay leti hai?

    निशा: स्यामा, आप बिना गोंद के भी अलसी की पिन्नी बना सकती हैं, 2 तार की चाशनी के लिये, चीनी और उसकी आधा मात्रा का पानी मिलाइये, पानी में चीनी घुलने और उबाल आने के बाद चाशनी को और 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ध्यान रखे कि बर्तन चौड़ा है तो पानी जल्दी भाप बनकर उड़ जाता है, चाशनी जल्दी गाड़ी होने लगती हैं.
    Reply
    • Syama on 06 December, 2011 00:27:14 AM
      Namaste Nishaji, Thank u very much for ur reply.
      Reply
  • Anju on 07 December, 2011 12:44:33 PM
    aapki recipi bhut achchi hai ,maine banai hai aur ham sab ko bahut hi achchi lagi par thoda alsi ko chabane ki bajah se bachcho ko thoda kam pasand aai kaya alsi ko bilkul fine grind karke banaya ja sakta hai?
    plz bataiyega...
    Anju


    निशा:
    अंजू, लड्डू में अलसी अलग से पता नहीं चलती, लेकिन अगर बच्चों को अच्छा नहीं लग रहा है तो अलसी को बारीक भी पीस सकती हैं, धन्यवाद.
    Reply
  • Niti on 09 December, 2011 15:43:18 PM
    Nishaji I have many small packets of flex seeds powder.can I use it for making pinni?if yes what changes are required in the method?

    निशा: निति, आप फ्लेक्स सीड्स पाउडर को घी में भूनिये और सारी चीजों में मिलाकर और लड्डू बना लीजिये.
    Reply
  • Jasvir Singh Thind on 09 December, 2011 22:16:56 PM
    Nisha ji pls tell me whether we can use KIKAR KI GOND instead of sada gond.
    Also tell me that after roasting alsi in krahi it will remain intact i.e I mean i have studied that alsi will loose its neutrients when we heat it ?
    Reply
  • rimpi on 16 December, 2011 12:28:11 PM
    hi nisha di thx 4 di recepie.nisha ji alsi ko kitna time rost krna h.maine ki thi bt wo jl gyi.plz reply.

    निशा: रिम्पी, इसमें समय फिक्स करने से भी प्रोब्लम सोल्ब नहीं होगी, अगर आग तेज है अलसी तुरन्त जल जायेगी, थोड़े ध्यान से भूनिये, आग मध्यम रखिइये और जैसे ही अलसी थोड़ी और ब्राउन और फूली हुई लगे, तुरन्त आग बन्द कीजिये.
    Reply
  • manjeet on 21 December, 2011 20:58:03 PM
    hi nisha ji, kaisi hain aap? ajj maine dobara alsi ki pinni try kiya.......bhuttt hi achhi bani. mere husband ko bhut pasand ayi. thank you so much. apki vajah se main achhi cook ban gyi hun....
    Reply
  • rekha on 25 December, 2011 17:14:57 PM
    hi nisha ji, mein chini ki jagah Gur use karna chahti hoon........lekin kaise use karu samajh nahi aa raha.......Gur melt ho kar chasni jaisa ho jata hai.....to usme kitna pani dalu...........pls..pls help me....

    निशा:
    रेखा, गुड़ को थोड़े से घी में मेल्ट कीजिये, गैस बन्द कर दीजिये,और पहले से तैयार चीजें कढ़ाई में डालकर गुड़ में अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
    Reply
    • rekha on 30 December, 2011 16:30:48 PM
      thanks a lot Nisha ji.....
      Reply
  • MANJEET KAUR on 30 December, 2011 08:13:02 AM
    if add some mawa in alsi pinni its more testy try it
    Reply
    • Divya on 30 December, 2011 12:01:55 PM
      yes, but if we add mawa, the self life of Alsi Pinni is reduced to just 7 to 10 days
      Reply
      • NEETU ROY on 05 January, 2012 13:13:58 PM
        Nisha ji meri mami ko shugar hai kya me shugar free use kar sakti hu yaa gudr le sakti hu निशा: नीतू रॉय, पारंपरिक रूप से तो अलसी की पिन्नी गुड़ का प्रयोग करके ही बनाई जाती थीं. आप गुड़ से अलसी की पिन्नी अवश्य बनाईये.
        Reply
  • Krishna on 09 January, 2012 22:37:30 PM
    Thank you for a very good recipe. Please tell me can we use sunflower or saffola oil instead of deshi ghee. (Kya main sunflower or saffola oil use kar sakta hoon. Main heart patient hoon deshi ghee khana mana hai.

    निशा:
    आप सफोला ओइल जो आप खाते हैं वह प्रयोग में ला सकते हैं, स्वाद थोड़ा सा अलग हो जायेगा.
    Reply
  • maya on 29 January, 2012 17:43:36 PM
    neesha ji flax seed ke kuch side effects ke bare men bhi suna hai kya aap inse bachne ke upaye bta sakti hai thankyou

    निशा: माया, इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाय तब इसके साइड इफेक्ट हो सकते है, किसी भी चीज को ज्यादा मात्रा में लेना हानि कारक होता है.
    Reply
  • Rajendra Kumar Dewan. on 14 February, 2012 06:49:37 AM
    yeh bahut hi labhkari mithai hai jise bache se bdhe kha sakte haen. dhanavad.
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad