सांबर मसाला – Sambar Masala Recipe – Sambhar Masala

सांबर मसाला (Sambar Masala) कभी दक्षिण भारत का विशेष मसाला रहा होगा लेकिन अपने महक और स्वाद के कारण अब तो यह सारी दुनियां में लोकप्रिय हो चुका है.
इस सांबर मसाले से बनी सांबर के साथ आप दोसा, इडली या बडा तो खाते ही है बल्कि इस सांबर मसाले (Sambaar Powder) को सब्जियों को तवा फ्राइ या स्टिर फ्राइ करते समय तवा मसाले के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.
आवश्यक सामग्री-Ingredients for Sambar Masala
- चना दाल - 1 टेबल स्पून
- उरद दाल - आधा टेबल स्पून
- साबुत धनियां - 3 टेबल स्पून
- जीरा - 1 टेबल स्पून
- मैथी दाना - 1 टेबल स्पून
- लोंग - 20
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची - 4 (छील लीजिये)
- राई - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 टेबल स्पून
- हींग - 3-4 पिंच
- लाल मिर्च - 10 - 12 साबुत
- करी पत्ता - 20 25 साबूत
- 2 छोटी दालचीनी
विधि- How to make Sambar Masala

तवे पर दालें डालकर, हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, भुनी हुई दालें प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
धनियां, जीरा, मैथी, राई सारे मसाले तवे पर डालकर बिलकुल हल्के ब्राउन होने तक भून कर निकाल लीजिये.
मसाले ठंडे होने के बाद, बचे हुये सारे मसाले और दालें मिलाकर, बारीक पीस लीजिये. सांबर मसाला तैयार है.
तैयार मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, जब भी सांबर बनायें घर का बना सांबर मसाला (Sambaar Powder) प्रयोग में लाइये.
Related Links
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 18:
निशा: रितिका, ये मसाला एअर टाइट कन्टेनर में रखकर 6 महिने तक प्रयोग में ला सकती है, और आप क्या पूंछना चाहते है.
निशा: भारती,आप चना मसाला की रैसिपी आप जल्दी ही देख पायेंगी.
निशा: पायल आप विशेष कालम में जाकर राजस्थानी पिटोर की सब्जी देख लीजिये, क्या आप इसी सब्जी के बारे में पूछना चाह रही हैं.
निशा: श्रेया,आप ईनो पाउडर प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: अनुराधा, दोसा बनाने से पहले तवे को अच्छी तरह गरम करिये, भीगे मोटे कपड़े से पोंछिये, पहली बार थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये तब दोसा के लिये मिश्रण फैलाइये और अच्छी तरह सिकने पर ही दोसा पलटिये.
निशा: मोनिका, आप सादा तवे पर भी दोसे बना सकती हैं.
I do have a question???
When you say 1 tablespoon or 1 cup for measurements ....are these the standard cup or tbsp or tsp. I live in Canada and I use the standard measuring cup and tdsp. and tsp.. I am not sure if what you use for measurement is different from
what i use
निशा: सुमन, स्टैन्डर्ड कप का साइज सामान्यत:200 ग्राम से है और टेबल स्पून वह टेबल जो हम टेबल पर परोसने के काम लेते हैं, छोटी चम्मच - जिससे हम खाना खाते हैं.
Please advise. Thanking you in advance for all your help.
Sincerely,
Suman
निशा: प्रीति, पहले मक्खन में एक टमाटर बारीक काट कर मैस होने तक पका लीजिये, पानी डालिये, उबाल आने पर नमक और मैगी डालिये और बेटी को खिलाइये.