करी पत्ता पाउडर – Recipe Curry Powder

ताजा हरा करी पत्ता सब्जी और दालों में स्वाद और महक के लिये डाला जाता हैं. आप इन ताजे हरे पत्तों से करी पत्त्ता पाउडर बनाकर रख सकते हैं.
करी पत्ता पाउडर (Curry Powder) यदि सब्जी दाल चावल में डाल कर खाया जाय तब वे और अधिक स्वादिष्ट लगती हैं, तो आइये बनाते हैं करी पत्ता पाउडर (Curry Powder Recipes) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Curry Powder Ingredients
- करी पत्ता - एक कप
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- चना दाल - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च - 2-3
- काली मिर्च - 10
- राई के दाने - आधा छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 चुटकी
- अमचूर पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- नमक - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Curry Powder
ताजा करी पत्ता धोइये और सुखा लीजिये. कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये करी पत्ता डालिये और करारे होने तक भून कर लीजिये, भुने पत्ते किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में बचा हुआ एक छोटी चम्मच तेल डालिये और राई के दाने और जीरा डालिये, राई जीरा तड़कने पर मैथी दाना, चना दाल और काली मिर्च डालिये, दाल को ब्राउन होने तक भूनिये. आग बन्द कर दीजिये मसाले को ठंडा होने दीजिये.
भुने हुये मसालों में लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और नमक मिलाइये, सारे मसाले मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
करी पत्ता पाउडर (Curry Powder) को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. 1 महिने तक अच्छी महक के साथ चावल, इडली, दोसा, उत्तपम पर डालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 21:
please aap panner butter masala ki recipe aur biryani ki recipe bhi bataye.
thanks
aj hi maine first time apki site visit ki aur mujhe ye bahut achi lagi maine isme momos ki recepi jo bahut simple h thanks
I have eaten Methi Mattar Malai from Hotel. I want to try it at home with the same taste but the gravy of this receipe is white. Can u please let me know the receipe.
Thanks
निशा: शशि, यदि सब्जी में हल्दी और टमाटर का प्रयोग न किया जाय तो ग्रेवी सफेद ही रहती है. टमाटर की जगह इस तरह की ग्रेवी में दही का प्रयोग किया जाता है.
निशा: नीति, ये मसाला दही में, चावल में तैयार रैसिपी में डालकर खाया जाता है.
,aaj 1st time maine aapke is site ko dekha its really superb,Thanks a lot
निशा: विनय, आप इसके लिये कोई भी खाने का तेल ले सकते हैं, जैसे मूंगफली का तेल, रिफाइन्ड तेल, नारियल का तेल या सरसों का तेल ..
निशा: नर्गिस, ये तैयार दाल चावल में खाते समय डालने के लिये है, इससे खाने का स्वाद और बड़ जाता है.
निशा: भूमिका, अमचूर पाउडर के लिये, सूखे हुये आम का गूदा पीसा जाता है. पिज्जा रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देखी जा सकती है.