गरम मसाला Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala

गरम मसाला बाजार में तैयार पकैट्स में मिल जाता है लेकिन बहुत से परिवारों में इसकी शुद्धता को ध्यान रखते हुये घर में भी बनाया जाता है. पहले से तैयार मसाले की अपेक्षा ताजा बने गरम मसाले की खुश्बू और स्वाद दोनों ही अधिक होते हैं. आईये आज घर पर ही गरम मसाला तैयार करें
आवश्यक सामग्री Ingredients for Garam Masala Powder
- काली मिर्च - 25 ग्राम
- लौंग - 25 ग्राम
- बड़ी इलाइची - 25 ग्राम
- जीरा - 15 ग्राम
- दाल चीनी - 15 ग्राम
- तेजपत्ता - 15 ग्राम
विधि How to make Garam Masala Powder
सारे मसालों को अच्छी तरह साफ करलें. बड़ी इलाइची के छिलके छील कर हटा दें.
गैस पर भारी तले वाली कढ़ाई रखें. कढ़ाई गरम होने पर, बड़ी इलाइची को छोड़ कर, सारे मसाले कढ़ाई में डाल कर, धीमी गैस पर 2-3 मिनिट तक भूनें, मसालों से सुगन्ध आने लगती है. मसालों को प्लेट में डाल कर, ठंडा करें. इस मसाले में बड़ी इलाइची के दाने मिलाकर, मिक्सी से बारीक पीस लें. आपका गरम मसाला तैयार है.
मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लें, और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.
ताजा गरम मसाला बनाने के लिये.
ताजे गरम मसाले के लिये. काली मिर्च 7-8, लौंग 4-5, बड़ी इलाइची 2, जीरा 1/4 छोटी चम्मच, दाल चीनी 1 इंच लम्बा टुकड़ा, तेजपता 2-3 पत्ते. इलाइची को छोड़कर, सभी मसाले तबे पर डाल कर 1-2 मिनिट, सुगन्ध आने तक भून लें. भुने हुये मसाले, और इलाइची छील कर मिलायें. मसालों को खल्लड़ में महीन कूट कर, प्रयोग में लायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 24:
how to make chat masala...i didnt found the meading the word called tatari,may be
i am maharashtrian,so i could not found the correct meaning. please explain me!
waitting .......for .......it..
sarang!
निशा: सारंग यह Tartaric acid है यहां किराना स्टोर पर ये टाटरी के नाम से ही मिलता है.
निशा: गरम मसाले में धनिया मत मिलाइये.
First of all thx for the wonderful & so useful site.
It would be really great if you can tell us the importance & quality of each ingredient used in preparing garam masala.
Best regards,
Bahut bahut dhanyavad.
pl batai masalo me dalne wali chijo ki apni pahchan.ex.kali mirch ka kya kam hota hai?
निशा: अशोक, आप जल्दी ही सभी मसाले फोटो सहित इस वेवसाइट पर देख सकेंगे.
thanks for your garam masala receipie.
Aap ke bataye garam masale me taaza garam masala to achcha ban jata hai lekin pata nahi kyy main jab garam masala powder store karane ke liye banati hun to thik nahi banata.aap measurement karane kaa koi aaasan tarika bataiye.
निशा: अर्चना में कोशिश करती हूँ.
The receipes written by u r really tasty and easy to make. Thanks. Can u pl. tell me receipe of homemade Pav Bhaji Masala Powder.
Thanks
निशा: नमिता, जो चीजें खराब हो गई हैं उन्हैं तो हटाना ही पड़ेगा, चीजों को समय समय पर धूप रखा जाया तो उनकी लाइफ ज्यादा हो जाती है, झंडू की पारद टैबलेट आती हैं, वह 1-2 कपड़े में बांध कर डाल दे तो चीजौ में कीड़े नहीं आते.
निशा: नीरू, आप ये टेवलेट को कपड़े में बांध कर, दालों में रखें. दाल को हम धोकर पकाते हैं. मसाले में इसे न रखें.