चाट मसाला – Recipe for Chat Masala powder

चाट खाना तो सभी को बहुत पसन्द आता है. अक्सर हम घर में चाट बनाते भी रहते हैं, इसके लिये हमको चाट मसाले की आवश्यकता होती है. बाजार में चाट मसाला खूब मिलता है, लेकिन घर में बने हुये चाट मसाले की बात ही अलग है. आइये आज हम घर में चाट मसाला बनायें. (Chat Masala recipe, Chaat Masala Recipe
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chat Masala powder
- जीरा - 100 ग्राम
- हींग - 3-4 पिंच (एक चने के दाने के बराबर)
- साबूत धनियां - 100 ग्राम
- काली मिर्च - 50 ग्राम
- लाल मिर्च - 10 ग्राम
- टाटरी - 15 ग्राम
- सादा नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 200 ग्राम
विधि How to make विधि

जीरा साफ कीजिये, हींग और जीरे को सूखे तवे पर डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
धनियां को साफ कर लीजिये. काली मिर्च में देख लीजिये कहीं कोई डंठल इत्यादि हो, तो बीन कर हटा दीजिये. लाल मिर्च के डंठल तोड़ कर अलग कर दीजिये. टाटरी के ज्यादा बड़े टुकड़े हों तो छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये. नमक दोंनो तरह के पिसे हुये ही ले लीजिये.
सारे साबुत मसालों को पिसे हुये नमक के साथ मिला कर मिक्सर ग्राइन्डर से बारीक पीस लीजिये.
आपका चाट मसाला (Chat Masala) तैयार है. इस चाट मसाले (Chaat Masala) को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये. चाट मसाले को आप चाट के साथ साथ रोजाना के सलाद, भीगे हुये चने, स्वीट कार्न इत्यादि बनाने में भी प्रयोग कीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 46:
Kya Fitkari hi tatri hai
Or yadi nahi to tatri ka dushra matlab kya hai.
please reply me fast
निशा: ज्योति, फिटकिरी और टाटरी दोनों एक दम अलग हैं. टाटरी तो टार्टरिक एसिड होता जो नींबू और इमली इत्यादि के पेड़ों से प्राप्त किया जाता है. खाने में टाटरी का प्रयोग खट्टा स्वाद लाने लिये किया जाता है.
reply sooon
निशा: Raima जी, मैंने आपको लिखा तो था पर पता नही वह save नही होने के कारण आप उसे नहीं देख सकी, ये वेबसाईट अपने शक के लिये है. मैं जो भी बनाती हूं लिख देती हूं. आप इसमें किस तरह जुड़ सकती है
मैंने आज कई site search की चाट मसाले के लिए फिर अंत में जा कर आपकी site मिली ! मुझे आपके द्वारा बताई गई विधि बहुत अच्छी लगी !
मेरे पास भी एक विधि है जो में आपको भेज रहा हूँ ! यह मसाला चाट, टमाटर, सलाद, पानीपूरी और किसी भी काम में लिया जा सकता है बहुत ही सरल है ! बाजार में जो मिलते है उनसे बहुत ही अच्छा है और बनाना भी आसान है !
आवश्यक सामग्री : यह ६०० (600) ग्राम के लिए है अगर आपको कम बनाना है तो आप सभी चीजों का ग्राम अनुपात में बाट सकती है !
१. लंग २० (20) ग्राम
२. कला नमक २०० (200) ग्राम
३. सेंदा नमक १०० (100) ग्राम
४. लाल मिर्ची १०० (100) ग्राम
५. साबुत धनिया ३० (30) ग्राम
६. हींग २-१/२ (2-1/2) ग्राम
७. सठ ५० (50) ग्राम
८. जीरा ५० (50) ग्राम
९. काली मिर्ची ३० (30) ग्राम
१०. अमचूर पिसी हुई ३० (30) ग्राम
विधि: सबसे पहले जीरे को तवे पर हल्का सा सेक ले फिर उसको ठंडा कर के बाकि सभी के साथ मिलाकर पीस ले ! आपका टमाटर/चाट मसाला तैयार हो गया ! आप इसको किसी भी सब्जी में प्रयोग कर सकती है व टमाटर काट कर उसके Šৠपर लगाकर उसका आनंद ले सकती है !
पानी पताशे का पानी बनाना : अगर आपको पानी पताशे का पानी बनाना है तो आप इसी मसाले का प्रयोग कर सकती है बस आपको पोदीने और नीम्बू की जरूरत है !
आप पहले हरे पोदीने की चटनी बना ले या सूखे पोदीने को मसल कर उसका पाउडर बना ले फिर बस आप थोड़े पानी में दो नीम्बू नीचोड़ ले और पोदीन की चटनी या powder व मसाले को जरूरत अनुसार मिला ले आप का पानी पताशे का पानी तैयार हो गया !
आपका धन्यवाद,
विनीत
नितिन कुमार
http://indianpalmreading.freeforum.me.uk
globetrotter4267@yahoo.com
hi mam
plz make the noodles masala recipe
निशा: मनु, यह मसाला, ओनियन पाउडर, गार्लिक पाउडर, डिहाड्रेटैड वेजिटेबिल पाउडर (टमाटर, गाजर, मटर, हरे धनियां की पत्तियां,हरी मिर्च ),vनमक, चीनी, खाने वाले कलर इत्यादि को मिलाकर बनाया जाता है. इसकी फार्मूला सार्वजनिक नहीं है इसलिये इसे को घर में बनाना मुश्किल है,
निशा: अनीता, नाश्ता कालम में पेज 2 पर देखिये आपको गोल गप्पे की रैसिपी मिल जायेगी.
http://nishamadhulika.com/snacks/pani_poori_gol_gappa.html
निशा: रजिया, आप टी पार्टी में जो आपके हजबैन्ड पसन्द करते हैं बनाइये, आलू की कचरियां, सूजी का हलवा, आलू, इडली, दोसा, पाव भाजी इत्यादि चीजें जल्दी बन जाती हैं.
aap mail kar de
ye chip kiya hoti hai? kitni matra hoti hai
निशा: एक चने के दाने के बराबर हींग ले लीजिये.
Just to contribute , i am sharing a link of
glossary of Hindi English name of spices for newbies ... Namaskar!!!
http://www.indiacurry.com/Miscel/glossary.htm
pls btaia
निशा: कुरकुरे मसाले की रैसिपी मुझे नहीं मालुम.
kya hum tatri ki jagah kuch aur use jar sakte hai aur kitni matra me
निशा: रुचि, आप टाटरी की जगह, 50 ग्राम अमचूर पाउडर का प्रयोग कर साकती हें.
निशा: प्रजेश, इसे टारटरिक एसिड कहते हैं.
निशा: निधि, जी हाँ.
निशा: राजेश, सभी चाट में ये मसाला डाला जाता है, घर में बने चाट मसाले को सलाद में, पुलाव में या दाल में भी स्वाद बढ़ाने के लिये प्रयोग में ला सकते हैं.
Organic Spices
This is very great recipe for me, I was searching it for a very long time. I like your recipe. Thanks for this Nisha ji.
निशा: दीपेश, आपका, सुझाव बहुत ही अच्छा है, हम इसे जल्दी ही शुरू करते हैं, धन्यवाद.