तवा मसाला / भंरवा मसाला – How to Make Tawa Masala powder

तवा मसाला भरवां सब्जियां, करेले ,भिन्डी, बैगन या पनीर तवा मसाला (Paneer Tawa Masala) इत्यादि सब्जियों में प्रयोग किया जाता है, ये तवा मसाला सब्जियों के स्वाद को खूब बड़ा देता है, तवा मसाला आप बाजार से भी ला सकते है, लेकिन घर में आपके हाथों से बने मसाले का स्वाद कुछ अलग ही होगा, तो आइये तवा मसाला (Tawa Masala) तैयार करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Masala Powder
- साबुत धनियां - 2 टेबल स्पून
- सौफ - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 2 छोटे चम्मच
- मैथी के दाने - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 3-4
- हींग - 1-2 पिंच
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- लौंग -आधाछोटी चम्मच (12-15)
- दाल चीनी - 2-3 टुकड़ा
- बड़ी इलाइची - 6 - 7
- हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अमचूर पाउडर - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tawa Masala Powder
धनिया, सौंफ, मैथी, जीरा इनको अच्छी तरह बीन कर साफ कीजिये, ये मसाले और हींग गरम तवे पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये. बड़ी इलाइची छील लीजिये.

भूने हुये मसाले में लाल मिर्च, काली मिर्च, लौंग, दाल चीनी और बड़ी इलाइची मिलाइये और ठंडा होने के बाद पीस लीजिये. इस पिसे हुये मसाले में हल्दी पाउडर और अमचूर पाउडार भी मिला लीजिये.
जब भी आप भरावां सब्जी बनायें, स्वादानुसार नमक मिलाइये और ये तवा मसाला प्रयोग में लाइये.
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
Ravinder
nisha ji ,,kya ap mujhe karwa chauth per bazar se milne wali bade size ki fiki mathi or mithi mathi ki receipe dengi..kyoki australia mein sab khud banana padta hei..
aseem
निशा: असीम, आप मिठाई कालम में मीठी मठरी की रैसिपी देख सकती हैं, मीठी मठरी बनाने के लिये पहले फीकी मठरी ही बनाई जाती हैं.
nisha ji
please tell me how to make pav bhaji masala
निशा: निति, मुझे लिखना है.