पफ पेस्ट्री शीट्स – Puff Pastry Sheets Recipe

पफ पेस्ट्री, पफ बिस्किट आदि बनाने के लिये आपको पफ शीट्स (Puff Pastry Sheets) की आवश्यकता होती है. सामान्यतया भारत में पफ पेस्ट्री शीट (Puff Pastry Sheets) उपलब्ध नहीं होती. आप इसे घर भी आसानी से बना सकते है.
पफ पेस्ट्री बनाने के लिये थोड़ी सी मेहनत और ढेर सारे धैर्य की आवश्यकता होती है. इसमें आपको आटा बार बार फ्रिज से निकाल कर बेलना और फिर फ्रिज में रखना पड़ता है. इन्हें एक बार बनाकर फ्रीजर में रख लीजिये और जब चाहे तब तुरन्त गरमागरम पफ पेस्ट्री या बिस्किट बनाईये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Pastry Sheets
- मैदा - 750 ग्राम (5 कप + 1 कप)
- मक्खन - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- नमक - एक छोटी चम्मच
- नीबू - 1
विधि - How to make Puff Pastry Dough
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. 1 कप मैदा सूखा बचा कर अलग रख लीजिये. बची हुई मैदा में 4 टेबल स्पून घी, नीबू का रस डाल कर मिला लीजिये और पानी की सहायता से चपाती जैसा नरम आटा लगा लीजिये. गूंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, फिर से आटे को मसल कर ठीक कर लीजिये.
मक्खन को मैस करके 5 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिये ताकि यह एकदम ठंडा हो जाय.
गूंथे हुये आटे को किसी बोर्ड या किचन टाप पर सूखा आटा छिड़क कर आयताकार बेल लीजिये. बेले गये आटे पर, जमे हुये मक्खन को फ्रिज से निकाल कर एकदम बीच में रखिये.

अब इस आटे को चारों ओर से उठाकर इस तरह मोड़िये कि मक्खन पूरी तरह से ढक जाय और इस मक्खन भरे आटे को सूखा आटा छिड़क कर बेलन से कम दबाव देते हुये आयकताकार इस तरह बेलिये कि मक्खन सीट से बाहर न निकले या कम से कम निकले, अगर मक्खन आटे से बाहर निकले तो उस जगह सूखा आटा छिड़क दीजिये. बेले हुयी शीट को दायें और बायीं और ऊपर, नीचे से पलट कर यानि कि मोड़ कर चार मोड़ डाल दीजिये, जैसे हमने मक्खन भरकर मोड़ा था, मोड़ने के बाद इसे 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये ताकि आटे की परतों के बीच में मक्खन जम जाय. यह आपका पहला स्टेप हुआ.
20 मिनट बाद आटे को फ्रिज से बाहर निकाल कर फिर से सूखा मैदा छिड़क कर, उसी आकार में बेलिये, बेलते समय साबधानी रखें, बेलन से चारों ओर एक जैसा हल्का दबाव देते हुये बेले, जरा भी असावधानी से मक्खन शीट से बाहर निकल आयेगा, अब फिर से मोड़ कर फ्रिज में 20 मिनट के लिये रख दीजिये. यह आपका दूसरा स्टेप हुआ.
इस तरह दो बार और आटे (Puff Pastry Dough) को फ्रिज से निकाल कर बेलिये और मोड़िये ताकि आपके चार स्टेप पूरे हो जांय.
चार स्टेप पूरे होने के बाद पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बनाने के लिए आटा (Puff Pastry Dough) तैयार है.

इस तैयार आटे को लगभग 1/3 इंच मोटाई में बेल कर बड़ा कर लीजिये और अपने पसन्द के आकार के अनुसार या (2*4)" के आकार में टुकड़े काट लीजिये, इन टुकड़ों से अभी पेस्ट्री बनाई जा सकती हैं और इन टुकड़ों को आप अपने फ्रीजर में एक के ऊपर एक रख सकते हैं, 2 टुकड़ो के बीच एक पोलिथिन का टुकड़ा भी रख दीजिये ताकि ये पीस आसानी से एक दूसरे से अलग किये जा सकें. सारे टुकड़े किसी एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख दीजिये. आप जब भी चाहें 4-5 घंटे पहले अपने फ्रीजर से टुकड़े निकाल कर रखें और पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना लीजिये. फ्रिज से शीट के टुकड़े निकल कर माइक्रोवेव से फ्रोस्ट करके तुरन्त भी पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना सकते हैं.
पफ पेस्ट्री शीट्स से बनी रेसीपी
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 58:
Aap great hain Mam Aap itni achhi receipe batati hain. Aapne yeh pastry sheets bana kar sach mein yeh saabit kar diya hai ki bina ande ke sab kuch ban sakta hai aur woh bhi laajawab. Huma bhi anda aur pyaaj lahsun bilkul nahi khate hain. Aur mujhe pata hai ki bina pyaaj lahsun ki receipes jyada tasty hoti hain.
maine tv mein kai baar bahut se chefs ko cake aur pastry ka dough banate dekha tha woh sab maida ko grease karne ke liye egg ka use jarur karte hain.. Aap to unse bhi great hain Mam
Main bhi UP (Bareilly) Se hi hu aur abhi apni mumy aur bhai ke saath Gujraat mein reh rahi hu. Aapki websites se maine receipes try ki mujhe bahut achhi aur easy lagi. thanks mam..........
AAp UP ki hain to khan se hai UP mein??
निशा: नीति, धन्यवाद, मै उ.प्र. से ही हूँ.
निशा: सीमा, पफ पेस्ट्री में बटर ही प्रयोग किया जाता है.
निशा:रूपल, पेस्ट्री शीट बन जायेगी, परेशान मत होइये.
निशा: रूपल, धन्यवाद.
निशा: अनीता, केक की ऊपरी सतह तो ब्राउन ही होती है, अन्दर से केक व्हाइट होता है.
निशा: शिखा, माइकोवेव को कन्वेक्सन मोड पर कीजिये और दिये गये तापमान पर ही सैट करके पफ पेस्ट्री बना लीजिये.
निशा: जीहां हमने मक्खन घर में बना ही यूज किया है.
you are simply greeeeeeeeeat. dhanyawad apka bahut bahut dhanyawad.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद अनीता.
निशा: अर्चना, पफ पेस्ट्री मैदा से ही अच्छी बनती हैं.
aap sach me great hai..itni sari recpies....and well explained..I regularly surf net..since 5 year's...and i have to say..ur site is simply best..no one near of you right now...congratulations!
and please kuch recipes sandwich ki bhi bataye..I want to make for my husband...
निशा: जान्हवी, धन्यवाद, ये रैसिपी हम लिखेंगे.
निशा: रश्मि, सारा मक्खन एक ही बार रखना है.
निशा: रजिया, पफ पेस्ट्री शीट के लिये मक्खन ही चाहिये होता है.
निशा: रजिया, पहले मोड़ में ऊपर की तरफ से हल्का दबाव देते हुये बेले, इसके बाद आपको जैसे भी सरलता हो आप उसी तरफ से बेल सकती हैं.
निशा: प्रिया, पफ पेस्ट्री शीट के लिये बटर लेना हैं.
निशा: शिवानी, इसमें कोई पानी नहीं निकलता.
mere paas FROZEN SPRING ROLL PASTRY Sheets hai kya mai unse bana sakti hoo lekin vo bahoot hi patli sheets hai.aapki banai hui PASTRY SHEETS to moti lag rahi hai picture mai.
pls reply
निशा: अंजू, आप फ्रोजन शीट से बना लीजिये. मोटी शीट हो या पतली वह अच्छी बनेंगी.
निशा: मेरे पास White Westinghouse का माइक्रोवेव और Morphy Richards का ओटीजी है. लेकिन आप इन्हें खरीदते समय मेरे द्वारा खरीदे गये ब्रांड के बजाय अपने शहर में उपलब्ध After Sales Service के अनुसार ही खरीदें
पफ पेस्ट्री बनाने के लिये आप कन्वेक्शन की सुविधा वाला माइक्रोवेव भी ले सकतीं है या ओटीजी भी.
माइक्रोवेव को चुनने के लिये मेरे दो निम्न आर्टीकल हैं
Microwave Oven Buying Guide
Price of Microwave Oven in India
निशा: ओह, अब आपके लिये जबाब हाजिर है.
निशा: एकता, जी हां कर सकते हैं.
निशा: ऊषा, पफ के शीट बनाने के लिये मक्खन ही अच्छा होता है.
निशा: रमनदीप, आप सही समझ रहे हैं, पफ पेस्ट्री शीट प्लेट में बेलकर रखिये.
निशा: सुनीता, मै लिखूंगी.
निशा: रिम्पा जी हां कर सकते हैं.
निशा: अभिलाशा, जी हां किया जा सकता है.
निशा: अभिलाषा, आप इसे फ्रिज में नहीं, फ्रीजर में रखकर 3 महिने तक भी रख सकते हैं.
Main apki recipes dekh dekh kar khana banana sikhti hu. Is bar puff pastry bana rhi hu. pasrty sheet banate waqt mere aate me se bar bar butter bahar nikalne lagta hai :( aisa kyu? aur isse pastry banegi ya nhi? aur ispar koi solution de. Please.
निशा: सुप्रिया, अगर थोड़ा सा कही से बटर निकल जाता है तो कोई बात नहीं बहुत ज्यादा न निकले तो अच्छा है. आप बना लीजिये आपकी पफ पेस्ट्री अच्छी बनेगी.
mam aapne meri baat ka answer nahi diya mam please reply as early as possible i m waiting mam pleaseeeeeeeeeeeeee .
निशा: इससे रोल बनाये जाते हैं लेकिन स्प्रिंग रोल नहीं बनाये जाते हैं.
Meri puff pastry achi bani thi. sabko bahut pasand ai. thank you. Magar uske sare layers phule nhi. layers alag jarur the par dabe hue the aur thode se kade bhi ho gae the. Aisa kyu hua?.
निशा: सुप्रिया, मक्खन कम हो, कम तापमान पर बने हों, तो पपड़ी थोड़ी सख्त रहेगी.
mam aapne meri baat ka answer nahi diya mam please reply as early as possible i m waiting mam pleaseeeeeeeeeeeeee
निशा: अभिलाशा, इस शीट से रोल तो बनाये जाते हैं लेकिन स्प्रिंग रोल नही बनाये जाते हैं.
निशा: प्रीति, आपको खुश देख कर मुझे भी बहुत खुशी हो रही है.
निशा: मोनिका, सूखा मैदा पफ पेस्ट्री शीट को बेलते समय प्रयोग में लाया जाता है.
निशा: अल्का, आप इसे फोल्ड की तरफ से मोड़ लीजिये.
निशा: मनीषा, मैदा - 500 ग्राम, मक्खन - 300 ग्राम, नमक - एक छोटी चम्मच, एक नीबू का रस ले लीजिये.
निशा: मनीषा, हम पफ पेस्ट्री बनाते समय डोह को फ्रिज में रखते हैं, फ्रीजर में नहीं. पफ पेस्ट्री शीट्स बनने के बाद, उन्हैं हम फ्रीजर में रखते हैं और जब हमें चाहिये तब निकाल कर प्रयोग में लाते हैं, हर चीज को प्रोपर बनाने के लिए प्रेक्टिस तो चाहिये, आप कोशिश कीजिये, आप अच्छी पफ पेस्ट्री शीट्स बना पायेंगे.
निशा: किरन, बना लीजिये.
निशा: अन्जू, मैं इसके लिये जल्दी ही वीडियो बनाने वाली हूँ.
निशा: जीहां, बनाया जा सकता है