पटोरी बेसनी मिर्च – Patori Besani Mirch

पटोरी (Patori Besani Mirch) अधिकतर राजस्थान के चित्तोड़ के इलाकों में बनायी जाती है. आप इसे बनाकर दस दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Patori Besani Mirch
- लम्बी हरी मिर्च - 6-7
- बेसन - 1 बड़ा चम्मच
- सरसों का तेल - 1 बड़ा चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- सोंफ साबुत - एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
विधि How to make Patori Besani Mirch

हरी मिर्च को धोकर, डंठल तोड़िये, और काट लीजिये.
बेसन को सूखा हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग, जीरा और राई डाल दीजिये. जीरा और राई तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, कटी हुई मिर्च, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर सबको अच्छी तरह चम्मच से मिला दीजिये.
एक टेबिल स्पून पानी डालिये, और 2 मिनिट तक ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिये. ढक्कन खोलिये और भूना हुआ बेसन डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. आपकी पटोरी तैयार है.
अपने मन पसन्द खाने के साथ, पटोरी का स्वाद लीजिये
Categories:
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 17:
receipe is really good.can we use simple vegetable oil instead of sarson ka tel.
Thanks
निशा: आशाजी, आप कोई भी तेल प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा, संध्या, मोटी मिर्च लें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: बबली, अमचूर की जगह, नीबू का प्रयोग किया जा सकता है.
aapne muje khana banana sikha diya.. thanks a lot.. maine aaj tak jo bhi banaya sab aapke hi karan,,,thnks