नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम (एक चौथाई कप)
- सूजी - 50 ग्राम (एक चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 136:
निशा: निधि आप मैदा सूजी से नानखताई बना सकती है., यह हमने लिखा भी है.
निशा: धन्यवाद जानकी.
निशा: रितु,आप कम घी या तेल डाल कर नान खटाई बनाइये, आटा सूखा रहे तो उसमें आप आवश्यकतानुसार दूध डाल कर आटा गूथ कर् तैयार कर लीजिये और इस आटे से नानखताई बना लीजिये. स्वाद में तो अन्तर होगा ही, लेकिन नानखताई अच्छी बनेगी. बताइये अवश्य कि नानखताई कैसी बनी.
nisha ji meine butter naan ki recepie kahi se parr kar banayi par naan vese nahi bane jese ke hone chahiye kya aapki web site mei naan ki koi recepie nahi hai?
निशा: मनु जी, आप बटर नान की रैसिपी इस वेवसाइट की परांठा-पूरी-रोटी कैटेगरी में देख लीजिये.
Mere paas oven / microwave nahi hai, kya nankhatai kisi aur tareeke se banayi jaa sakti hai? Please let me know.
banane ki receipe hai
I did not add any thing else but attempted with your recipe n ingredients.
The dough was a little hard, and was not soft as like of Chapattis / Roti. Is it a kneading problem? where I might have messed up. Should I add some Milk or water? How to know the dough is soft? Please explain. Could you email me?
Thanks n Regards
Deepa Parul.
निशा: दीपा आपने सारा कुछ इसी तरह से किया है तब नानखताई अच्छे बनने चाहिये थे, ओवन को पहले अच्छी तरह गरम होने दीजिये. गुथे हुये आटे को 4-5 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, नानखताई और भी अच्चे फूलेंगे.
main apko phir se bataungi thanks
keep going.
Thanks
निशा: मधु, अगर आप सब कुछ ठीक करें तो नानखताई फूलनी चाहिये, बेकिंग पाउडर बहुत दिनों से रखा हुआ तो नहीं था, इसमें कभी गीली चम्मच भी नहीं डालनी चाहिये, और ओवन की ओर भी ध्यान दीजिये, तापमान बहुत कम और बहुत ज्यादा नहो.
निशा: इसमें भी नानखताई बनाई जा सकती है, तरीका ओवन के जैसा ही है,बेक होते समय आप उन्हैं थोड़ी थोड़ी देर बाद देख लीजिये.
निशा: रोशनी, आप नानखताई बनाने में रिफान्ड प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: राज हो सकता है आपने नानखटाई ज्यादा बेक कर दिये हों या फिर मैदा या सूजी किसी का स्वाद में गड़बड़ी हो सकती है.
निशा: दीपिका, नानखताई ओवन में ही अच्छी बनती है.
निशा: शाक्क्षी आप ओवन में नानखताई बना सकती है.
निशा: नानखताई में कोको पाउडर नहीम डाला जाता है.
निशा: भावना, तेल थोड़ा कम डालिये, र्रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजिये. नान खटाई अच्छी बन जायेंगी.
Maine aaapkee recepie padh kar naan khatayee banayee aur sabko woh bahut pasand aayee . Many many thanks to you.
Mera sawaal yhea hai kee mera oven chota hai aur main agar saat minit ke liye "bake" karti hoon to bhi woh halki see brown ho jati hain . Jabki market se milne wali nan khatayee ekdum white hoti hain aur thodi zyada soft hoti hain . Kyaa market main bina sooji ke banayee jati hain ?
निशा, निधि, जी हां बिना सूजी वाली नान खटाई अधिक सफेद रहती है.
i to understand that nana khatai is fully bake?
निशा: अंजू, किसी भी चीज को बार बार करने से वह अच्छा बनने लगता है.
निशा: अंजू, जी हां आप अपनी पसन्द से सब्जियां डाल कर ये चीला बना सकती हैं.
can we use suji instead of maida...if yes then what should be the quantity of ingredients?
निशा: नानखताई में दूध मत डालिये और पर्याप्त घी तेल का प्रयोग कीजिये, नानखताई अच्छी बनेगी.
सरिता, केक कड़क नहीं होता कहीं कुछ गलत होने के कारण एसा हो सकता है.
1. नानखताई jisake yaha light wala oven nahi hai kya aap gus par jo oven rakhate hai bati sekane ke liye us par नानखताई kese bana sakate hai uski vidhi bataye
2.thand ka samay hai to aap ghar par hi biskit nanane ke bare me bataye hum khandwa me biskit banwate the par ab hum indore me rahate hai krapa kar ke swadist biskit nanae ke vidhi bataye
dhanyvad
because mere paas oven nhi hai, microwave hai..
निशा: प्रीति, यदि आपके माइक्रोवेब में ग्रिल की सुविधा है तो इसमें नान खताई बन सकती है अन्यथा नहीं .
निशा: किंजल, अगर ओवन पहले से गरम न किया जाय तो एसा हो सकता है या कम तापमान पर नान खताई बेक कर रहे हों.
निशा: अंजली, बना सकते हैं लेकिन तापमान आपको 10 या 5 मिनिट में तंदूर को खोल कर नानखताई को चैक करके ही कन्ट्रोल करना होगा.
निशा: वीना, ये तभी सम्भव है जब तापमान ज्यादा हो.
निशा: नरेन्द्र, आप बिना बेकिंग पाउडर के नानखताई बना सकते हैं.
mere pass godrej ka oven hai grill wala or woh sirf 100 degree par hi chalta to kya us mein same idea se bana sakti huun. plz tell me.
निशा: अमरजीत, नानखताई के लिये 100 सेग्रे. तापमान बहुत कम है. लेकिन आप बनाकर देखिये ओवन में तापमान ज्यादा हो सके तब आप अच्छी नानखताई बना सकेंगी..
निशा: अर्चना, मुझे लगता है कि नानखताई सोलो माइक्रोवेव पर भी बनाई जा सकतीं है. बस इस तरह बनी नानखताई पर ब्राउन रंग नहीं आयेगा. इस सप्ताह मैं खुद बनाकर देखती हूं फिर आपको विस्तार में बताती हूं.
पूजा: पूजा, आप जो पसन्द करती हों डाल लीजिये, ओवन गरम होकार इन्डीकेटर लाइट बन्द कर देता है, ये 2-3 मिनिट में गरम हो जाता है.
nishaji maine apke anusar nankhatai banai bativale oven me per vo niche se jal gaye kya use palatna padta hai?plsss reply
निशा:ओवन में तापमान सैट कर दिया जाता है और नानखताई को गर्मी चारों ओर से मिलती है, बाटी वाले ओवन में आपको पलटकर, चैक करते हुये ही नानखताई बनानी होंगी.
thanx nishaji maine nankhatai banai aur sabhi ko bahut pasand aai
Nisha: आप नानखताई बनाने के लिए कोई भी ओवन ले सकते है, चाहे यह ओटीजी हो, राउंड ओवन हो या गैस ओवन हो
Can I use vegetable shortening instead of ghee in nan khatai ? I appreciate your help .Thanks
निशा: केडीसिंह, जी हां आप यह भी प्रयोग में ला सकते हैं.
As per ghee measurement...
But my nankhatai had many cracks ... can you please tell me the reason for it.
Thanks
निशा; आरती, नानाखताई में क्रेक आते हैं.
निशा: मधु, माइक्रोवेव के साथ आये मेनुअल से आप ये बेहतर देख सकती हैं.
Keep the suji quantity low.
preheat the oven to 180 degree C in convection mode.
and then bake the cookies in Grill mode for 5-6 min.
after the time gets over, leave it for few minutes, then remove, as it remains quite soft..
Overall the recipe was too good, and we can many new things while practising. Me, my husband and my parents liked it very much.
निशा: भावना, स्टील की प्लेट में नानखताई बना सकते हैं.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद संध्या
simran
निशा: प्रज्ञाजी, शुध्द घी ले लीजिये.
निशा: अल्का, मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
निशा: रिया, हम आप सभी के लिये जो रैसिपी हमें भेजना चाहते है, कालम शुरू कर रहे हैं, जुलाई के प्रथम सप्ताह तक बस. थोड़ा सा इन्तजार, इसके बाद आप हमें अपनी रैसिपी भेज सकेंगे.
pls do reply.
निशा: रिया, आप गैस तंदूर में नान खताई बना सकती हैं.
निशा: सुशान्त, नानखताई के लिये बारीक बेसन और देशी घी स्तेमाल कीजिये, देशी घी में बनी नानखताई बहुत स्वादिष्ट बनती है.
निशा: सुलभा, प्रेशर कुकर में बिल्कुट बनाना मुश्किल है.
निशा: रमनदीप, बेकिंग पाउडर कम हो या काम न करे तो नानखताई नहीं फूलेगी
निशा: विभा, जी हां कर सकते हैं.
thank you so much you are the best..........
Thanx 4 ur recepie..
Btw i luv 2 cook, or i shud say i luv 2 bake.. Thanks..
निशा: पिंकी, नानखताई कन्वेक्सन मोड पर बनाइये.
Phir say khoshish kroongi. Please aap tips likhen, thaaki mein banaloon,
Thanks.
निशा: मोनिका, नानखताई बहुत आसानी से बन जाती है, आप रैसिपी को एक बार और पढ़ कर बनाइये, आप अच्छी नानखताई बना लेंगी.
निशा: स्वाति, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर या ओवन में नानखताई बनाई जाती है, अधिक जानकारी के लिये वेवसाइट पर दिया हुआ माइक्रोवेव पर आर्टीकल पढ़े.
निशा: प्रियंका, नान खताई को आप किसी एसी प्लेट या बर्तन में लगाकर जो कुकर में आ जाय बिलकुल केक की तरह से बना सकती हैं, समय के लिये आप पहले 10 मिनिट में और फिर चैक करके हिसाब से समय देकर बना सकती हैं, नानखताई को कोयले जलाकर हल्की सी आग पर प्लेट में रखें और ऊपर से किसी प्लेट से ढककर बनाया जाता है, बाजार में ठेले पर इसी तरह से नानखताई बनाकर बेची जाती हैं.
<
strong>निशा: प्रियंका, जी हां नानखताई उसी तरह बनाई जा सकती है.
निशा: प्रियंका, जी हां कुकर में केक की तरह नानखताई भी बनाई जा सकती है.
हम नानखताई को ओवन में या तन्दूर में भी बना सकते हैं. बाजार में नानखताई को लकड़ी के कोयलों के बीच में प्लेट रखकर भी बनाते हैं.
निशा: माला, आप कुकर में बना लीजिये, कुकर में केक बनाने का तरीका आप चौकलेट केक कुकर में बनाइये रैसिपी से देख सकती हैं.
निशा: माला, जी हां आप केक की तरह से ही कुकीज भी प्रेशर कुकर में बना सकती हैं,
निशा: खुशबू, केक की डेकोरेशन के लिये ताजा क्रीम एकदम ठंडी को पीसी चीनी के साथ मिला कर फ्लपी होने तक फैटिये और कोन बना कर आइसिंग कर लीजिये, केक अगर अच्छी तरह से फूलेगा तो बीच से कच्चा नहीं रहेगा.
निशा: मैदा - 1 कप में लगभग 110 ग्राम आती है ,लेकिन माप मैं 100 ग्राम लेती हूँ और लिखती हूँ, क्यों कि 110 ग्राम, आप कप से नाप रही हैं तो ग्राम को रहने दीजिये, ग्राम का नाप लगभग है.
निशा: प्रियंका, नानखताई में घी कम होने की वजह से सख्त हो सकती है.
i made the nan-khatai today, bt its was not upto the mark....
ma'am pehle yeh bata diya dijiye, aata goothne k liye, hum doodh ya paani kisi ka use kar sakte hain kya?sirf ghee se theek se nahi ho pa raha tha???
n secondly , aapne ki jaisa bataya tha ki isey hum cake ki tarah pressure cooker mei bhi bana sakte hain,ma'am plz yeh bata dijiye isey kitni der tak bake karna hai, coz maine half-hr rakha tha to neeche se sab jal gaya.....bt waise taste achcha tha, agar sirf upar se khaun....ise nan-khatai to white coloured hoti hai,bt meri brown ho gayi thi jabki maine3 suji jitna aapne likha ussey thodi kam hi daali, ki kahin brown na ho jaaye bt woh ho hi gayi....n jyada phooli bhi nahi , jitni honi chahiye....
n maine jab aate k circles banakar pressure cooker mei plate mei rakhi, to woh circles to khatam hokar, sab ek plane surface ban gaya....
ma'am plz suggest what to do, jisse ki agli baar meri naan-khatai white coloured, crispy, fooli hui n bina jali bane...
i'll thankful to u
निशा: नेहा, थोड़ा 1-2 टेबल स्पून दूध भी प्रयोग किय जा सकता है. घी अधिक है, तब नानखताई एक दम फैल कर चपटी बनेगी, आग तेज होने के कारण जल सकती है, आग धीमी रखें और एक बार 20 मिनिट के बाद चैक कर लीजिये और आप अन्दाज से 8-10 मिनिट और पकने दीजिये, समय आग किस तरह की जल रही इसके ऊपर काफी डिपेन्ड करता है, ये आप अपना चैक रखते हुये बनाइये, नानखताई अच्छी बनगी.
hain.plse help me.
निशा: खुशबू, बेकिंग पाउडर खराब हो सकता है, बेकिंग पाउडर को एअर टाइट कन्टेनर में ही रखना चाहिये.
निशा: सरिता, जी हां बना सकते हैं.
Thx a ton, I was searching this receipe from last 1 month for my mom.. she is crazy for naan khatayi & finally i gt it.. Now I'll give a surprise to my mom. And let u knw :)
निशा: श्वेता, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर रख कर नानखताई बनाइये.
kya aap muze bina oven ke cookies ki recipe batayengi.
aur 1 bat , kya aap mere 2 saal ke bacche ke liye kuch tasty-nutritional recipe suggest kar sakati hai, plz. thank u.. :)
निशा: सुषमा, आप केक की तरह ही कुकीज को भी ओवन में बना सकती हैं. बच्चे के लिये शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल दिया है, जिसमें कई रैसिपी बच्चे के लिये बताई है, आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं.
निशा: अलका, मैदा 1 कप में 100 ग्राम आती है, चीनी - 200 ग्राम आती है और घी भी 200 ग्राम आता है, दोंनो नाप सही हैं आप जो चाहें वह ले सकती हैं.
निशा: विद्या, आप बेकिंग सोडा भी नानखताई में डाल सकती हैं लेकिन बेकिंग सोडा बेकिंग पाउडर से आधी मात्रा में ही डालिये.
कुछ दीनो बाद मेरे बच्चे का जन्म दिन आ रहा है में आप से निवेदन करता हु की आप केक जो कुकर में बनाते है उसका विडियो लोड करे
मेरे यहाँ कुकर और बाटी सकने का ओवन है कृपा करके कुकर या बाटी ओवेन में केक बना कर दिखाए मेर साकारी हु इस लिए बहार से केक नहीं मगाना चाहता हु आप को बोहत आभार रहेगा धन्यवाद
ओ. पी .
निशा: अनामिका, बेसन और मैदा बराबर ले सकते हैं, मैदा से बेसन आधा भी लिया जा सकता है. बेसन और मैदा 2 कप है, तब चीनी 1 कप और घी 1 कप ले लीजिये.
निशा: प्रीति, बाटी को ओवन में नहीं बना सकते, बाटी को सिकने के लिये अधिक तापमान की आवश्यकता होती है जो ओवन में नहीं मिल पाता है.
निशा: प्रीति, उसमें स्टील या एल्यूमीनियम कोई किसी भी मैटल की प्लेट रखी जा सकती है.
निशा: वैशाली, आप कैस्टर सुगर ले सकती हैं, चीनी घी के मिश्रण में मैदा डालने के बाद बहुत ज्यादा मत फैटिये, धन्यवाद.
निशा: अल्का, आप ओ.टी.जी में केक बिलकुल इसी तरह, तापमान सैट करके केक बना सकते हैं.
निशा: मीना, केक को माइक्रोवेव में हाई तापमान पर 4-5 मिनिट तक बेक किया जाता है, केक फूला है, फटने के कई कारण है, केक का तापमान, केक में मक्खन कम हो, केक का मिश्रण ज्यादा गीला या ज्यादा सूखा हो, आदि.
निशा:ज्योति, माइक्रोवेव में नानखताई अच्छी नहीं बनती.
निशा: शीतल, जी हां बना लीजिये.
निशा: धन्यवाद स्वाति
निशा: ओवन का तापमान बाटी के लिये पर्याप्त नहीं होता
निशा: श्वेता, नानखताई या कुकीज को तो ओवन या कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव में ही बनाया जाता है.
निशा: रजनी, नानखताई बनाने के लिये प्लास्टिक प्लेट नहीं कोई भी मैटल प्लेट प्रयोग में लाइये.
निशा: मीनाक्षी, नानखताई कन्वेक्सन मोड पर अच्छी बनती हैं.
mujhe khana bana acha nahi lagta h par khana bahut aur jab shadi hui 2011 me aur mere husband ko bhi khana banana aur khana dono bahut pasand h khas jo maine banaya ho.....aur mere liye jab bhi maika milta h wo kuch jarur banate h ...so mai bhi ab mere & unke pasand k bahutsar receipe bana jan chuki hu.sabne bahut tarifbhi kiya..aur sab ab mere kuch banan ka iatjar kart h....
jisme aap ne meri bahut madat ki h..kyoki maine baut sar web dekhe par app unme best h.kyoki aap jij arahse step by step lkhi h uase samjhna bahut aasan ho jata h...u r wondrful job...so thanks..
mere kuch Qus. h jo mai aap se puchna chahti hu wo kaise puchu aurmujhe ans. ko kaha se read ka sakti hu...so plz give my advice ...mam.
निशा: रजनी, आप जिस तरह से कमेन्ट कर रही हैं, उसी तरह से रैसिपी से रिलेटेड सवाल उस पर लिख कर पूंछ सकती हैं.
निशा: किरन, नानखताई 15 मिनिट में जल गई है, नानखताई की मात्रा कम हो तो जल्दी बेक हो जाती है, या ओवन का तापमान अधिक हो सकता है, और सबकुछ ठीक है तो आप 10 मिनिट के बाद 2-3 मिनिट के लिये सैट करके नानखताई बना सकती हैं.